Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jodhpur342011

जोधपुर साइबर ठग के कब्जे से एक करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क, कोर्ट आदेश

RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 07, 2025 18:00:34
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने साइबर ठग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद बीएस के धारा 107 के तहत की गई है। कार्रवाई की जानकारी देते हुए जोधपुर डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल ने बताया कि साइबर क्राइम में शामिल हिस्ट्रीशीटर छैलू सिंह (22) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी खाराबेरा हाल निवासी रामेश्वरम नगर पुलिस जोधपुर ने अपराध से संपत्ति अर्जित की थी। डीसीपी बंसल ने बताया कि 8 अगस्त 2025 को नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को रुकवाया गया, जिसमें तीन युवक सवार थे। इनमें छैलू सिंह भी शामिल था। आरोपी नाकाबंदी पार करके भागे तो पुलिस ने पीछा करके उनको पकड़ लिया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में मामला दर्ज कर जब आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि वह साइबर अपराध में लिप्त हैं और इसके जरिए का बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है। जांच में पता चला कि उसे छैलू सिंह के खिलाफ गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों में कई मामले दर्ज है। प्रताप नगर सदर थाना अधिकारी गोविंद व्यास इस मामले की जॉच कर रहे है। उन्होंने बताया कि इसके बाद मामले की जांच कर रहे प्रताप नगर सदर थाना अधिकारी गोविंद व्यास को बीएस की धारा 107 के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जांच में पता चला कि छैलू सिंह ने अवैध धन से एक फॉर्च्यूनर, जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपए और अपने गांव में एक आलीशान मकान बनाने में अपराध से प्राप्त धन का उपयोग किया है। मकान की कीमत करीब 56 लाख रुपए है। इसके बाद पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 8 जोधपुर महानगर में धारा 107 के तहत इस्तगासा पेश किया। कोर्ट ने पुलिस के इस्तगासे को सही मानते हुए फॉर्च्यूनर और निर्माणाधीन आलीशान मकान को कुर्क करने का आदेश जारी किया। इस पर पुलिस ने संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 08, 2025 05:03:53
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Dec 08, 2025 05:00:39
Uttarkashi, Uttarakhand:विधिवत शीतकालीन यात्रा का हुआ आगाज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली और उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पहुंचकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के साथ मुखवा पहुंचे और विधिवत मां गंगा की शीतकालीन यात्रा का शुभारम्भ किया। वहीं अब मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा में मां गंगा की विग्रह मूर्ति का शीतकालीन यात्रा के दौरान श्रद्धालु अपने परिवार के साथ आसानी से दर्शन कर सकते है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से भी अपील की कि शीतकालीन यात्रा के दौरान आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि सर्द ऋतु प्रारम्भ हो चुकी है ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत भारी हिमपात होने की संभावनाएं रहती है ऐसी स्थिति में BRO अपनी मशीनों को तैनात रखे और जिला प्रशासन शीतकालीन यात्रा के लिए दूरस्थ रहे ताकि शीतकालीन यात्रा पर आने वाले यात्रियों को असुविधा न हो, वही गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा है कि शीतकालीन यात्रा का विधिवत शुभारम्भ हो गया है मेरी देश-विदेश के श्रद्धालुओं से अपील है कि वह शीतकालीन यात्रा में मुखवा अवश्य आए क्योंकि शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मुखवा में आए और पीएम ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शीतकालीन यात्रा और पर्यटन पर आने की अपील की थी।
0
comment0
Report
Dec 08, 2025 04:59:41
42
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Dec 08, 2025 04:49:22
Malda, West Bengal:মালদা: আবারো জাল নোট সহ গ্রেপ্তার এক পাচারকারী। গোপন সূত্রে খবর পেয়ে ইংরেজবাজার থানার বেকি এলাকা থেকে অভিযুক্তকে গ্রেপ্তার করে পুলিশ। ধৃতের হেপাজত থেকে উদ্ধার হয়েছে প্রায় ১০ লক্ষ্য টাকা। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে, ধৃতের নাম হানিপ শেখ(২৬)। বাবা ফেরাজুল শেখ। বাড়ি বৈষ্ণবনগর থানার শবদলপুর এলাকায়। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে সেদিন বিকেল সাড়ে চারটা নাগাদ অভিযুক্ত হানিপ শেখ জাল নোটগুলি অন্য এক পাচারকারীকে দেওয়ার জন্য অপেক্ষা করছিলো। সেই সময় পুলিশ অভিযুক্তকে আটক করে। একটি বাইকের অপেক্ষা করছিলো। তল্লাশি চালিয়ে পুলিশ তার হেপাজত থেকে ২০ টি বান্ডিল উদ্ধার হয়। সবগুলি ৫০০ টাকার নোট। সোমবার অভিযুক্তকে মালদা জেলা আদালতে পেশ করা হবে।
54
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Dec 08, 2025 04:47:18
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है आक्रोशित ग्रामीणों ने मच्छरगांवा लौरिया मुख्यमार्ग जाम कर दिया है सड़क पर शव रख ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं, सड़क पर आगजनी कर मुख्यमार्ग बाधित कर दिए हैं. पुलिस के खिलाफ ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं. अपराधियों के गिरफ्तारी के ग्रामीण सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कल शनिचरी थाना अंतर्गत दोनवार गांव के सिपाही दास की निर्मम हत्या कर दी गई थी. शव खेत से पुलिस ने बरामद किया था. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा है, ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए हैं. शव को सड़क पर हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मुआवजे की मांग कर रहे हैं. निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं. सिपाही दास के हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. हत्या निर्मम तरीके से की गई थी; पहले गला काटा गया था, फिर चेहरे को क्षत विक्षत कर दिया गया था. घटना के बाद से ग्रामीण आक्रोशित है; आक्रोश सड़क पर दिख रहा है. ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं.
67
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 08, 2025 04:46:51
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन फतेहपुर सीकर फतेहपुर सीकर फतेहपुर,कस्बे एवं क्षेत्र में सुबह सुबह ठिठुरन भरी सर्दी का असर बना रहा है। आज सोमवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र पर तापमान मे भी बढत दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। क्षेत्र मे सुबह शाम ठिठुरन भरी सर्दी का असर बना रहता है जिससे लोगो को परेशानी भी होती है। वही दिन भर धूप खिलने से आमजन को ठिठुरन भरी sर्दी से जरूर राहत मिलती है मगर सांयकाल होते होते सर्दी फिर अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। आने वाले दिनो में सर्दी का असर बढने की संभावना भी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रहा तो कल रविवार को तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
81
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 08, 2025 04:46:35
17
comment0
Report
Advertisement
Back to top