Back
खानपुर में राष्ट्र सेविका समिति का ऐतिहासिक पथ संचलन, नारी शक्ति का संदेश
MPMAHESH PARIHAR1
Dec 21, 2025 15:16:07
Jhalawar, Rajasthan
खानपुर (झालावाड़)
झालावाड़ जिले के खानपुर कस्बे में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा सैकड़ों सेविकाओं की सहभागिता से पहली बार भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक आयोजन अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति के प्रेरक वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। पथ संचलन ने पूरे नगर को राष्ट्र चेतना से ओतप्रोत कर दिया और नगरवासियों के लिए यह दृश्य प्रेरणादायी व अविस्मरणीय बन गया।
पथ संचलन से पूर्व महिला अतिथियों द्वारा सेविकाओं को पाथेय प्रदान किया गया। बौद्धिक सत्र में वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण, संस्कारों की महत्ता तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विचार रखे। बौद्धिक सत्र के पश्चात पथ संचलन का शुभारंभ हुआ। घोष वाद्य यंत्रों की ओजस्वी ध्वनि के बीच समान वेशभूषा में अनुशासित पंक्तियों में चलती सेविकाएं, खड़गधारी ध्वज वाहिनी और कदमों की एकरूपता ने नगरवासियों को प्रभावित किया। सेविकाओं के चेहरों पर आत्मविश्वास और संकल्प स्पष्ट रूप से समाज को दिशा देने वाला संदेश दे रहे थे। पथ संचलन कृषि उपज मंडी परिसर से प्रारंभ होकर अटरु रोड, गुदरी चौराहा, पुराना बैंक तिराहा, झालावाड़ रोड और फव्वारा चौराहा होते हुए श्री मत्स्य भगवान मंदिर पहुंचा, जहां ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक उद्घोष के साथ इसका समापन हुआ। मार्ग में नागरिकों ने जयघोष, नारों और पुष्पवर्षा से सेविकाओं का भव्य स्वागत किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 21, 2025 17:03:490
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 21, 2025 17:03:310
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 21, 2025 17:03:140
Report
NKNished Kumar
FollowDec 21, 2025 17:00:470
Report
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर, राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशाशन समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष को होम अरेस्ट किया है। आरोप है कि भाजपा लगातार छात्र हित की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है..!
0
Report
MVManish Vani
FollowDec 21, 2025 17:00:230
Report
0
Report
KRKishore Roy
FollowDec 21, 2025 16:45:150
Report
प्रयागराज के करेली क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर भड़काऊ रील अपलोड करने पर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
0
Report
0
Report
0
Report
SSANDEEP
FollowDec 21, 2025 16:37:0998
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 21, 2025 16:33:520
Report