Back
जालोर-सायला में विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास; करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन
HBHeeralal Bhati
Feb 22, 2026 16:03:19
Jalore, Rajasthan
जालोर,
जालोर और सायला में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने नगर परिषद जालोर में विधायक स्थानीय विकास निधि योजना के तहत 192.79 लाख रुपए की लागत के 19 कार्यों तथा राज्य/केंद्र वित्त आयोग से पोषित 1172.26 लाख रुपए के 315 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। वहीं सायला पंचायत समिति परिसर में 504.14 लाख रुपए के 55 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, अटल प्रगति पथ, पीएम कुसुम योजना और डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि आमजन को घर बैठे डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” और राइजिंग राजस्थान के माध्यम से रोजगार सृजन पर बल देते हुए पंच गौरव कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण योजनाओं तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 22, 2026 17:30:210
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:400
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 22, 2026 17:16:210
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:060
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 22, 2026 17:15:530
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 22, 2026 17:15:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 17:15:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 17:01:320
Report