343001
जालोर में NH 325 पर ट्रेलर-बाइक की हुई टक्कर वहीं एक की गई जान
Jalore, Rajasthan:जालोर के आहोर थाना क्षेत्र में NH 325 पर एक घटना हुई। चरली रोड पर ग्रेनाइट ब्लॉक से लदे एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कवरडा निवासी जबरगिरी की मौके पर ही जान चली गई। सूचना मिलते ही आहोर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया। परिजनों को सूचित किया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम कृषि उपज मंडी में प्राकृतिक खेती से किसानों ने बदला भविष्य
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम कृषि उपज मंडी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए जैविक और रसायन मुक्त खेती के फायदे बताए। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप भी शामिल हुए। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपनी संस्कृति में गाय और धरती को माता का दर्जा देता है। उन्होंने कहा कि भारत हमें जीवन देता है और गाय जीवन जीने में सहयोग करती है। मंत्री ने कहा कि भारत की आत्मा दो स्तंभों—ऋषि और कृषि—पर आधारित है। ऋषि हमें संस्कार देते हैं, जबकि कृषि हमें अन्न प्रदान करती है। उन्होंने किसानों को देश का अन्नदाता बताते हुए प्राकृतिक खेती को भविष्य की आवश्यकता बताया।0
0
Report
पटना हाईकोर्ट के समक्ष भरत तिवारी एनकाउंटर पर PIL, स्वतंत्र जांच की मांग
Patna, Bihar:बिहार राज्य का बहुचर्चित पुलिस एनकाउंटर मामला, मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने इस मामले को लेकर पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र याचिका भेजी है, जिसमें मामले का स्वतः संज्ञान लेने और कथित फर्जी एनकाउंटर की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है, अधिवक्ता गौरव द्विवेदी द्वारा भेजी गई इस ईमेल व पत्र याचिका में सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला दिया गया है, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत तुरंत अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है, इस प्रकरण की स्वतंत्र जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की गई है, या हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली एसआईटी से कराई जाने की मांग की गई है, भोजपुर एसपी की प्रेस रिलीज, पुलिस लॉगबुक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड कोर्ट में तलब किए जाने की भी मांग की गई है, परिजनों को राज्य सरकार द्वारा अंतरिम वित्तीय मुआवजा और सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की गई है, अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने कहा है कि यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 (जीने के अधिकार) का खुला उल्लंघन और पुलिस शक्ति का दुरुपयोग है, जब कानून के रखवाले ही कानून को हाथ में लेने लगें, तो न्यायपालिका का हस्तक्षेप अनिवार्य हो जाता है। बिहार के भोजपुर, आरा जिले में बिहार पुलिस ने 28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर किया था, यह एनकाउंटर भोजपुरी के शाहपुर थाना अंतर्गत बिलौटी गांव में 16 और 17 जून को हुआ था。0
0
Report
अलवर में नीट: 27 केंद्र, होटल चेकिंग व नाकाबंदी से सुरक्षा कड़ी
Alwar, Rajasthan:अलवर में नीट परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट: होटल चेकिंग, नाकाबंदी और 27 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था अलवर में रविवार को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहरभर में व्यापक तैयारियां की गई हैं。 इसी क्रम में पुलिस प्रशासन ने विभिन्न होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने पुलिस जाप्ते के साथ कई होटलों का निरीक्षण किया और वहां ठहरे लोगों के रजिस्टरों की जांच की। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस द्वारा शहर में नाकाबंदी कर सख्ती बरती जा रही है, ताकि परीक्षा से पहले किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके。 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि अलवर में नीट परीक्षा के लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी, साथ ही पुलिस बल और आईटीबीपी के जवान तैनात रहेंगे, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
Advertisement
फादर डे पर बच्चों ने पहचाने अपने पिता, मोतिहारी के स्कूल में भावुक दृश्य
Motihari, Bihar:कहा जाता है कि लोग अब डिजिटल दुनिया में जीने लगे है। इस डिजिटल दुनिया में एक दूसरे को वाट्सअप पर पत्र भेजा जाता है फेसबुक पर तस्वीर साझा होता है बगल में बैठकर भी एक दूसरे से बात करने के बजाय लोग मोबाईल में व्यस्त रहते हैं पर इस डिजिटल दुनिया में भी कुछ रिश्ते ऐसे है जो हमेशा से अटूट प्यार भरा रहा है । मां के आगे पिता के इस रिश्ते को कभी समाज में ज्यादा महत्व नहीं मिला पर पिता और बच्चे का क्या रिश्ता होता है या यूं कहे एक पिता जो दिनभर अपने बच्चे से दूर रहता है पर अपने बच्चे से अटूट प्रेम करता है इसकी बानगी आज फादर डे के दिन एक कार्यक्रम में देखने को मिला।मोतिहारी के कई स्कूलों में आज फादर डे मनाया गया।इसी क्रम में जयपुरिया स्कूल में फादर डे मनाया गया जिसे देखकर हर पैरेंट्स यह चर्चा करते दिखे कि बच्चे और उनके पिता के बीच कितना अटूट प्रेम होता है। दरअसल फादर डे कार्यक्रम के दौरान मंच पर करीब दस स्टूडेंट्स के पिता को बुलाया गया और सभी के आँखों पर पट्टी बांध दिया गया फिर कई बच्चों के बीच उन्हें अपने बच्चे को छूकर पहचानने को बोला गया तो आश्चर्यजनक ढंग से दस में करीब आठ लोगों ने आंख बंद कर अपने बच्चे को स्पर्श कर पहचान लिया था। यह दृश्य ना सिर्फ पिता के अंदर छुपे एक प्यार को दर्शाता है बल्कि मां से कही कम पिता अपने बच्चे को प्यार नहीं करते यह भी बताता है।0
0
Report
नीट परीक्षा को लेकर धनबाद में सख्त जाँच, होटल में दो संदिग्ध हिरासत में
Dhanbad, Jharkhand:नीट परीक्षा को लेकर धनबाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न होटलों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वही इसी क्रम में धनबाद के हिरापुर स्थित एक होटल में जांच के दौरान होटल में ठहरे लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान होटल कुणाल से दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान दोनों युवक अपनी पहचान से संबंधित आधार कार्ड अथवा अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई। वही थाना प्रभारी मनोज पांडेय के अनुसार, नीट परीक्षा को देखते हुए होटल, लॉज और अन्य ठहरने वाले स्थानों की लगातार जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, फर्जीवाड़ा या परीक्षा में कदाचार की संभावना को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों युवाओं से पूछताछ कर रही है और उनके संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है।0
0
Report
भारतीय बाजार के लिए चौंकाने वाला मामला: गरीब पंक्चर दुकानदार के नाम पर 100 करोड़ का फर्जी GST कारोबार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। एक साधारण पंक्चर बनाने वाले दुकानदार के नाम पर 100 करोड़ रुपये के कारोबार वाली कंपनी चलती रही और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। जब कंपनी पर 28 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी बकाये की जांच शुरू हुई तो सीजीएसटी की टीम सीधे उस व्यक्ति के पास पहुंच गई, जिसके नाम पर कंपनी रजिस्टर्ड थी। लेकिन मौके पर पहुंचकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। आखिर कैसे एक गरीब दुकानदार के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर करोड़ों का फर्जी कारोबार खड़ा कर दिया गया? देखिए जी मीडिया संवाददाता की खास रिपोर्ट: गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी राज प्रजापति रोजाना की तरह अपनी पंक्चर की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लेकिन कुछ दिन पहले उनके पास एक ऐसा समन पहुंचा जिसने उनकी जिंदगी में भूचाल ला दिया। सीजीएसटी वाराणसी की ओर से जारी समन में राज प्रजापति को पूछताछ के लिए तलब किया गया था। समन में जिस कंपनी का जिक्र था, उसके नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाया गया था। इतना ही नहीं, कंपनी पर लगभग 28 करोड़ रुपये के जीएसटी बकाये का भी मामला सामने आया। पीड़ित राज प्रजापति के मुताबिक वर्ष 2024 में बहन की शादी के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने मदद का भरोसा दिया और उधार दिलाने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज ले लिए। आरोप है कि दो बार वीडियो बनाकर उनसे हस्ताक्षर भी कराए गए。 फोरलेन हाईवे किनारे किराए के मकान में पंचर की छोटी सी दुकान चलाने वाले राज प्रजापति का कहना है कि बाद में इन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके नाम से मेसर्स गड़जेट्रीक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी खड़ी कर दी गई और बैंक खाता भी खुलवा लिया गया। पूरे फर्जीवाड़े की जानकारी उन्हें तब हुई जब सरकारी नोटिस उनके घर जा पहुंचा। फरवरी 2026 में सीजीएसटी वाराणसी की जांच के दौरान कंपनी के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये के लेन-देन का मामला सामने आया। जांच में यह भी पता चला कि कंपनी बंद हो चुकी है लेकिन करोड़ों रुपये का टैक्स बकाया है。 मार्च 2026 में जब सीजीएसटी अधिकारी जांच के लिए रामपुर बुजुर्ग पहुंचे तो सामने पंक्चर बनाने वाला एक साधारण दुकानदार मिला। अधिकारियों को यकीन ही नहीं हुआ कि जिस व्यक्ति के नाम पर करोड़ों का कारोबार दिखाया गया है, वह सड़क किनारे छोटी सी दुकान चलाता है। राज ने पूरी कहानी बताई जिसके बाद अधिकारी भी हैरान रह गए。 समन मिलने के बाद राज प्रजापति ने 30 मई को एम्स थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी कंपनी बनाई गई है। उन्होंने इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दस्तावेजों के आधार पर फर्जीवाड़े की परतें खंगाली जा रही हैं। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब प्रदेश में फर्जी फर्मों के जरिए जीएसटी चोरी के कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में लखनऊ क्राइम ब्रांच ने ढाई करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के आरोप में बुद्धि प्रकाश अवस्थी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रिक्शा चालकों, ठेला लगाने वालों और दिहाड़ी मजदूरों के आधार-पैन कार्ड का इस्तेमाल कर दर्जनों फर्जी फर्में बनाई थीं। जांच में 255 मोबाइल नंबर और 107 कंपनियों के पंजीकरण का खुलासा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसी तरह के नेटवर्क गरीब और अनजान लोगों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये का टैक्स घोटाला कर रहे हैं। गोरखपुर का यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की परेशानी नहीं, बल्कि पहचान और दस्तावेजों के दुरुपयोग से जुड़े बड़े खतरे की चेतावनी भी है। सवाल यह है कि आखिर गरीब और अनजान लोगों के नाम पर करोड़ों का कारोबार कैसे खड़ा हो जाता है और संबंधित एजेंसियों को इसकी भनक वर्षों तक क्यों नहीं लगती? फिलहाल पुलिस और टैक्स विभाग जांच में जुटे हैं, लेकिन इस सनसनीखेज खुलासे ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
तल्हेड़ी में युवक की मौत: शिनाख्त के बिना शव मोर्चरी भेजे जाने पर हंगामा
Saharanpur, Uttar Pradesh:देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश सहारनपुर जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहाँ मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब 12 बजे पनियाली मार्ग पर एक खेत में ट्यूबवेल के पास गुरमीत का शव पाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें शव मिलने की सूचना करीब ढाई घंटे बाद गुरमीत के ही मोबाइल फोन से दी गई। परिजनों ने पुलिस पर बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप लगाया है। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और भीम आर्मी कार्यकर्ता तल्हेड़ी पुलिस चौकी पहुंच गए। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष शौर्य आंबेडकर भी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान लोगों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर कई बार जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया। गुरमीत चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार के अनुसार, वह मजदूरी कर रहा था。0
0
Report
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल: कानून सभी के लिए बराबर हो?
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को अपनी देशव्यापी 'गोविष्टि यात्रा' के दौरान सहारनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार, गौ रक्षा और राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर तीखे सवाल उठाए। विजय टॉकीज स्थित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा घोटाले की जांच निष्पक्ष नहीं दिख रही, बल्कि यह लीपापोती का प्रयास प्रतीत होता है। उन्होंने सवाल किया कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है तो जांच किस आधार पर की जा रही है। किसके खिलाफ कार्रवाई होगी और किन धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा, यह स्पष्ट नहीं है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े मामलों में पहले भी कई तरह के विवाद सामने आते रहे हैं और अब चढ़ावे को लेकर उठे सवालों का जवाब मिलना चाहिए। गोविष्टि यात्रा का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि वे विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को गौ माता की रक्षा के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल गौ संरक्षण में विफल रहे हैं, जनता उन्हें चुनाव में जवाब देगी और वही दल समर्थन पाएंगे जो गौ रक्षा का स्पष्ट व विश्वसनीय आश्वासन देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अपराध और भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई का दावा किया जाता है, लेकिन बुलडोजर कार्रवाई चयनात्मक दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि यदि कानून सभी पर समान रूप से लागू होता तो अपराधियों में वास्तविक भय दिखाई देता। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उनकी यात्रा धार्मिक होने के साथ-साथ जनजागरण का अभियान भी है, जिसमें मतदाताओं को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।0
0
Report
सरयू नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत, बहराइच के नानपारा में मातम
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, नदी में नहाने के दौरान डूबकर 2 दोस्तों की हुई मौत, घटना से गांव में मचा मातम का माहौल, कोतवाली नानपारा क्षेत्र के गोकुलपुर गांव का मामला, पुलिस और प्रशासन की टीम जांच में जुटी, मामला बहराइच के नानपारा इलाके का है, जहां सरयू नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। गोकुलपुर गांव निवासी अमित वर्मा (25) और अतुल कुमार वर्मा (30) पास में बह रही नदी में स्नान करने गए थे, जहाँ गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
नर्मदा नदी में डूबे युवक की खोज जारी; रेस्क्यू टीमों ने बचाव शुरू किया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के नर्मदा नदी स्थित केरपानी घाट पर बड़ा हादसा सामने आया है। नहाने पहुंचे तीन युवकों में से एक युवक गहरे पानी में डूब गया। डूबने वाले युवक की पहचान अमन ठाकुर (25 वर्ष) निवासी इतवारा बाजार, नरसिंहपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक साथ में नर्मदा नदी में नहाने पहुंचे थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बरमान घाट के एक्सपर्ट गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।0
0
Report
सSingरौली में भारी वाहन बिना पंजीयन: RTO ने दबिश देकर 8.56 लाख राजस्व वसूला
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में RTO वीभाग की बड़ी कार्रवाई बिना पंजीयन और टैक्स के संचालित हो रहे भारी वाहन परिवहन विभाग ने की कार्रवाई। RTO विक्रम राठौर की टीम ने पकड़ी बड़ी गड़बड़ी, कंपनियों में मचा हड़कंप। दो क्रेनों से वसूले गए 8.56 लाख, राजस्व चोरी पर परिवहन विभाग का शिकंजा। पुराना वॉल्वो वाहन बिना वैध दस्तावेज के चलाए जा रहे थे जिनपर की गई करवाई। जयंत चौकी में कराया गया खड़ा। खनन क्षेत्रों में विशेष अभियान जारी, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई। एंकर सिंगरौली जिले के खनन क्षेत्रों में बिना वैध पंजीयन और मोटरयान कर के संचालित भारी वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी RTO विक्रम सिंह राठौर के निर्देशन में चेक प्वाइंट प्रभारी विभा उईके और उनकी टीम द्वारा की गई सघन जांच में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां कंपनियां तकनीकी प्रावधानों का लाभ उठाकर भारी मशीनरी और वाहनों का संचालन कर रही थीं। विभाग का मानना है कि इस तरह की गतिविधियों से शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंच रहा था। कार्रवाई के दौरान वाहन क्रमांक HR-38AL-2333 को जांच के लिए रोका गया, जिसमें दो क्रेन लोड थीं। विस्तृत जांच और नियमों की जानकारी देने के बाद संबंधित कंपनी ने लंबित मोटरयान कर जमा कराने पर सहमति जताई। इसके बाद दोनों क्रेनों से संबंधित 8 लाख 56 हजार 626 रुपये की कर राशि शासन के खाते में जमा कराई गई। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई को राजस्व संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। इसी क्रम में वाहन क्रमांक CG-12AT-3924 की जांच के दौरान एक पुराना वॉल्वो वाहन लोड मिला। जांच में वाहन के पंजीयन, कर अदायगी और अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि वाहन का उपयोग लंबे समय से खनन क्षेत्र में किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वाहन को जयंत चौकी में सुरक्षित खड़ा कराया गया है और संबंधित कंपनी को वैध पंजीयन एवं लंबित कर जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि खनन क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और कंपनियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दुकान में घुसकर मारपीट कर सोने की चेन और बाली छीनने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई
Dholpur, Rajasthan:दुकान में घुसकर मारपीट, सोने की चेन व बाली छीनने का आरोप बसेड़ी कस्बे में एक दुकानदार के साथ दुकान में घुसकर मारपीट एवं सोने के आभूषण छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंडا कॉलोनी निवासी गौरव सोनी पुत्र रामू सोनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठकर कार्य कर रहा था। इसी दौरान चच्चू कॉलोनी निवासी अमित सोनी पुत्र महेश सोनी हाथ में डंडा लेकर उसकी दुकान में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, उसने बचाव के लिए हाथ आगे किए, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे अर्जुन सोनी ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपी गौरव सोनी के गले से करीब दो तोले वजन की सोने की चेन तथा कानों की सोने की बाली छीनकर ले गया। साथ ही रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
16 चक्का ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत
Jabalpur, Madhya Pradesh:ट्रक की टक्कर से युवक की हुई मौत कटंगी के पोल्स तिराहा पर हुई घटना एंकर।कटंगी दमोह road पर एक 16चक्का ट्रक ने युवक को कुचल दिया। पोला तिराहे के पास यह एक्सीडेंट हुआ जिसमें तेल टैंकर जो की जबलपुर से दमोह रोड जा रहा था इस दौरान एक युवक जिसका नाम दुर्गेश झरिया बताया जा रहा है और जो कि कूड़ा गांव का रहने वाला था इस तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर कटंगी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जप्त कर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जाता है कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। ट्रक क्रमांक जी जे 39 टी 8129 था। फिलहाल कटंगी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वही मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।0
0
Report
आलीराजपुर में हवाई हमला-ब्लैकआउट मॉक ड्रिल सफल, सुरक्षा तैयारी में तेजी
Alirajpur, Madhya Pradesh:जिले में हवाई हमला और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न, जिला प्रशासन ने परखी अपनी ताकत; जिले में रात 8:00 बजे हुआ हवाई हमला और ब्लैकआउट का सफल मॉक ड्रिल, प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में आयोजित हुआ सुरक्षा अभ्यास, ब्लैकआउट का लाइव टेस्ट: ड्रिल के दौरान पूरे शहर की बिजली बंद कर उत्पन्न की गई ब्लैकआउट की स्थिति, सायरन से किया सतर्क: सायरन बजते ही एक्टिव हुए पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड के जवान, अपर कलेक्टर सोहन कनास का बयान: "आपातकालीन तैयारियों का आकलन करने के लिए किया गया यह महत्वपूर्ण अभ्यास।", सफल रेस्क्यू ऑपरेशन: एम्बुलेंस सेवा और मेडिकल टीमों ने त्वरित राहत कार्यों का किया सफल परीक्षण。0
0
Report
मैनपुरी-करहल नरसिंह यादव इंटर कॉलेज में पतंजलि योग समिति का योग शिविर शुरू,दो दिन तक चलेगा आयोजन।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी कस्बा करहल के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय योग शिविर का आगाज हो गया है। पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बाबा रामदेव जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। दो दिवसीय इस योग शिविर में पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रशिक्षकों ने क्षेत्रीय लोगों को योगाभ्यास कराया। कपालभाति,अनुलोम-विलोम,प्राणायाम,सूर्य नमस्कार जैसी क्रियाओं के महत्व बताए गए।0
0
Report
Advertisement
