icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
343001
Dungar singhDungar singhFollow27 Dec 2025, 06:20 am

#jalore शुद्ध आहार मिलावट पर वारः खाद्य सुरक्षा दल की पाव बनाने वाली बैकरी पर कार्रवाई

Jalore, Rajasthan:आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अधिकारी, जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जालौर शहर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह द्वारा न्यू बेस्ट बैकरी सिरे मंदिर रोड जालौर का निरीक्षण किया गया। मौके पर फर्म मालिक जमाल भाई से खाद्य अनुज्ञा पत्र मांगने पर उनके द्वारा अनभिज्ञता जाहिर की गई एवं जून 2020 से अवधिपार हो चुका पंजीकरण प्रमाणपत्र दिखाया गया। लंबे समय से बिना खाद्य अनुज्ञा पत्र के खाद्य व्यापार संचालित किया जा रहा था।खाद्य सामग्री मे मिलावट की शंका पर 263 किलो मैदा जब्त किया गया एवं पाव, मैदे तथा तेल का नमूना लिया गया।
0
0
Report
Pinewz
343001
Dungar singhDungar singhFollow8 Sept 2025, 05:13 am

#alore सांचौर क्षेत्र में NDRF टीम ने लूणी नदी में फंसे 12 लोगों को सुरक्षित निकाला

Jalore, Rajasthan:NDRF के निरीक्षक कैलाश बाथम ने बताया कि ADM जालोर द्वारा सूचना मिली की गांव लालपुर तहसील चितलवाना जालौर में लूणी नदी के तेज बहाव के कारण 12 ग्रामीण फंसे हुए हैं सूचना मिलते ही टीम चितलवाना के लिए रवाना हुई टीम रास्ता बदलते हुए रात के 21:30 बजे गांव के नजदीक पहुंची वहां से ट्रैक्टर द्वारा समान के साथ घटनास्थल पर 10:35 बजे पहुंचे राहत-बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद NDRF टीम ने सभी 12 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया, SDM देशलाराम, तहसीलदार चमनलाल सियोल सहित प्रशासनिक टीम मौजूद रहीं , इन लोगों को पास के स्कूल में ठहराने की व्यवस्था की गई है,प्रशासन ने नदी और नालों के पास नहीं जाने की अपील की है
0
0
Report
Pinewz
343001
Dungar singhDungar singhFollow7 Sept 2025, 01:33 pm

Jalore- जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जवाई नदी प्रवाह क्षेत्र से प्रभावित सायला-बागोड़ा क्षेत्र का किया दौरा

Jalore, Rajasthan:जवाई बांध के गेट खुलने के बाद नदी के तेज प्रवाह को देखते हुए रविवार को जिला कलेक्टर डॉ.प्रदीप के गावंडे और जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इंदौलिया ने सायला-बागोड़ा क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।अधिकारियों ने उम्मेदाबाद,पोषाणा,खरल,बागोड़ा और सायला में नदी प्रवाह क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी।जिला कलक्टर और एसपी ने उपखण्ड अधिकारी,तहसीलदार सहित पुलिस प्रशासन को पूरी मुस्तैदी से अलर्ट रहते हुए नदी के प्रवाह के दौरान किसी भी वाहन या व्यक्ति को नदी में प्रवेश न करने दिया जाए। साथ ही आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की गई।इस दौरान तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी,विकास अधिकारी गौरव विश्नोई और थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संभावित आपदा से निपटने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी ली
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
343001
Dungar singhDungar singhFollow7 Sept 2025, 01:27 pm

Jalore- जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ

Jalore, Rajasthan:जिले में अतिवृष्टि एवं जवाई नदी में तेज प्रवाह से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ डटा हुआ है तथा उपखण्ड अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं नागरिक सुरक्षा की टीमों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य सहित निचली बस्तियों एवं भराव क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई है।शनिवार को देर रात लेटा जीएसएस के पास 10-12 कारों में तकरीबन 40 लोगों के फसे होने की सूचना पर नागरिक सुरक्षा टीम द्वारा भोजन पैकेट पहुंचाया गया तथा सभी कारों को पानी से निकालवा कर सकुशल घर पहुंचाया गया।
0
0
Report
Pinewz
343001
Dungar singhDungar singhFollow7 Sept 2025, 01:23 pm

Jalore-आहोर विधायक राजपुरोहित ने किया भैंसवाड़ा व सांकरणा जवाई पुल का निरीक्षण,मरम्मत के दिए निर्देश

Jalore, Rajasthan:आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने रविवार को भैंसवाड़ा डायवर्जन पुल एवं सांकरणा जवाई नदी पुल का निरीक्षण किया। उनके साथ सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधीक्षण अभियंता, अन्य अधिकारीगण एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। जवाई बांध के फाटक खोलने के बाद क्षेत्र में जल प्रवाह तेज होने से दोनों पुलों की स्थिति जर्जर हो गई है। इसको लेकर विधायक राजपुरोहित ने अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सड़क और पुलों की मरम्मत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में यातायात सुचारू रहना आवश्यक है, जिससे आमजन को कोई असुविधा न हो, उसको लेकर विधायक राजपुरोहित ने बाईपास पास को तुरन्त ठीक करने को भी कहा गया।
0
0
Report
Advertisement
Back to top