Back
जैसलमेर में चोरी: चोर ने लिपस्टिक से दीवारों पर धमकी भरे संदेश छोड़ दिए
SDShankar Dan
Feb 01, 2026 14:30:55
Jaisalmer, Rajasthan
जैसलमेर में अजीब चोरी: सरकारी अफसर के सूने घर में सेंध, लिपस्टिक से दीवार पर लिखे धमकी भरे और मजेदार मैसेज\n\nஜैसलमेर\n\nस्वर्णनगरी जैसलमेर में चोरी की एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस और आमजन दोनों को चौंका दिया है। एक सरकारी अधिकारी के सूने सरकारी आवास में चोरी करने के बाद चोर ने न सिर्फ कीमती सामान पर हाथ साफ किया, बल्कि घर की दीवारों पर लिपस्टिक से बड़े-बड़े अक्षरों में व्यंग्यात्मक और धमकी भरे संदेश भी लिख डाले।\nजानकारी के अनुसार, बीते शनिवार देर रात शहर IGNP कॉलोनी स्थित IGNP सहायक अभियंता (AEN) सोहन जांगिड़ के सरकारी आवास को चोर ने निशाना बनाया। अधिकारी के शहर से बाहर होने का फायदा उठाकर चोर ने ताला तोड़कर घर में घुसपैठ की और वारदात को अंजाम दिया।\nचोरी के बाद चोर ने घर में पड़ी लिपस्टिक से दीवारों पर मजेदार, व्यंग्यात्मक और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाले नोट लिखे। चोर ने खुद को बार-बार “बिहारी बाबू” बताते हुए मकान मालिक और पुलिस को खुली चुनौती दी।\nदीवार पर लिखे संदेशों में चोर ने लिखा —\n"घर में दारू रख रहे हो तो साथ में आलू चिप्स भी रखा करो।"\nसाथ ही पुलिस को चुनौती देते हुए लिखा —\n"पुलिस थाने में शिकायत करोगे तो वक्त बर्बाद होगा... रिपोर्ट मत करना, तुम भी मुझे भूल जाना और मैं भी तुम्हें भूल जाऊंगा।"\nचोर ने आगे लिखा कि वह मकान मालिक की सुंदर पेन से लिख रहा है और मजबूरी में पहली बार यह काम किया है। अंत में धन्यवाद करते हुए खुद को “बिहारी बाबू” बताते हुए अजीबोगरीब संदेश छोड़ा।\nपीड़ित अधिकारी सोहन जांगिड़ ने बताया कि वे किसी आवश्यक कार्य से शहर से बाहर थे। इसी दौरान चोर ने ताला तोड़कर घर से 1 लैपटॉप, 1 टीवी, 2 परफ्यूम, 2 ब्रांड न्यू शर्ट, 1 जींस पैंट और 1 ब्लेजर चोरी कर लिया।\nसुबह विभागीय कर्मचारी के मौके पर पहुंचने पर वारदात की जानकारी मिली, जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने बताया कि गनीमत रही कि घर में नकदी या अन्य कीमती सामान नहीं था, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता था।\nलिपस्टिक से लिखे गए धमकी भरे संदेशों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 01, 2026 15:49:110
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 01, 2026 15:48:090
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 01, 2026 15:47:580
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 01, 2026 15:46:270
Report
GLGautam Lenin
FollowFeb 01, 2026 15:45:530
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowFeb 01, 2026 15:45:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 15:32:560
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 01, 2026 15:32:490
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 01, 2026 15:32:340
Report
0
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 01, 2026 15:31:350
Report