Back
20 दिन बाद पालमपुर के रिक्षित चौहान सुरक्षित घर लौटे, परिवार में खुशी
VKVipan Kumar
Feb 01, 2026 15:31:35
Dharamshala, Himachal Pradesh
20 दिन अमेरिका के कब्जे में रहने के बाद लौटा पालमपुर का लाल रविवार को सुरक्षित अपने घर पहुंचा रिक्षित चौहान
घर में खुशी का माहौल, परिवार ने मिठाई के साथ किया स्वागत
एंकर : सात जनवरी की बेनेलजुआ में राशिया कंपनी का तेल टैंकर जहाज अमरीका ने अपने कब्जे में ले लिया था, जिसमें तीन लोग भारत के रहने वाले थे, जिनमें पालमपुर के रिक्षित चौहान भी एक था जो कि आज भारत सरकार के प्रयासों से बीस दिन बाद सुरक्षित घर लौटे हैं। रिक्षित की बड़े भाई की शादी 19 फरवरी को है होनी है, जिसकी तैयारियां चल रही है, लेकिन जब रिक्षित चौहान अमेरिका के कब्जे में था तो घर में उदासी का माहौल था और घर वालों की चिंता लगातार बढ़ती रही थी । नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का विदेश मंत्री से आग्रह काम आया और रविवार को रिक्षित चौहान सुरक्षित अपने घर पहुंच गया है। रिक्षित के माता-पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है।
हमें अरेस्ट नहीं किया गया था : रिक्षित
रिक्षित चौहान ने कहा कि वह बीस दिन तक अमरीका के कब्जे में रहा, लेकिन उनके साथ वहां की सेना ने ठीक बर्ताव किया है। सात जनवरी को उनके तेल टैंकर जहाज को अमेरिका सेना ने अपने कब्जे में ले लिया था लेकिन उनको अरेस्ट नहीं किया गया था । हालांकि इनके फोन भी अमेरिकी सेना ने ले लिए थे, जिसकी वजह से उनका संपर्क घर वालों से टूट गया था और भारत सरकार ने अमेरिका से बात करने पर उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया है।
बेटे के लौटने से बहुत खुश हूं : रंजीत
रिक्षित ने पिता रंजीत सिंह ने कहा कि मेरा बेटा घर लौटा, आज मैं बहुत खुश हूं। मैं केंद्र, प्रदेश सरकार सहित विपक्ष का आभारी हूं, जिन्होंने हमारा साथ दिया है। त्रिलोक कपूर भी मेरे दुख दर्द में काम आए हैं, उनका भी मैं आभारी हूं। बेटे के लौटने पर ऐसा लग रहा है कि घर में शादी आज से शुरू हो गई है।
बेटे के आने से आई रौनक : रीता
रिक्षित की माता रीता देवी ने कहा कि बेटे के आने से घर में रौनक आ गई है, हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं। रिक्षित के आने से शादी की रौनक और बढ़ जाएगी।
दोगुनी हो गई खुशी : दीक्षित चौहान
रिक्षित के बड़े भाई दीक्षित चौहान ने कहा कि छोटे भाई के आने से घर की खुशी दोगुनी हो गई है। घर वाले बहुत परेशान थे, हम केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हैं कि रिक्षित को समय पर घर पहुंचा दिया है।
त्रिलोक कपूर ने किया रक्षित का स्वागत
भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने रक्षित चौहान के घर पर पहुंच कर रक्षित चौहान को शॉल व टोपी पहना कर सम्मानित ओर उनके घर वापसी पर बधाई दी। त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा के तमाम नेताओं ओर केंद्र सरकार के प्रयासों से रक्षित चौहान घर वापिस पहुंचे है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 17:46:560
Report
1
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 16, 2026 17:46:460
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 16, 2026 17:46:360
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 16, 2026 17:46:170
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 16, 2026 17:46:020
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 16, 2026 17:45:54Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल के खजुरी सड़क में लगी भीषण आग एक होटल में लगी थी आग होटल में फंसे थे 150 से ज्यादा लोग पुलिस ने जेसीबी से दीवार तुड़वा कर निकाला लोगों को अब तक किसी की जान के नुकसान की नहीं जानकारी खजुरी थाना क्षेत्र के भौंरी में लगी थी आग
0
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 16, 2026 17:45:410
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 17:45:080
Report
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 16, 2026 17:31:100
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 16, 2026 17:30:510
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 17:30:170
Report