Back
डिंडोरी के गोदाम में 27 करोड़ के चावल सड़ने का बड़ा मामला
SMSandeep Mishra
Feb 01, 2026 15:46:27
Dindori, Madhya Pradesh
डिंडोरी जिले में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ गोदामों में रखा करीब 48 हज़ार क्विंटल सरकारी चावल सड़कर बर्बाद हो गया है। चावल की कीमत 27 करोड़ रुपये से ज़्यादा है बताया जा रहा है। वर्ष 2023–24 में जिले की पाँच राइस मिलों से मिलिंग के बाद चावल नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में जमा किया गया था। जाँच में चावल अमानक पाया गया, बावजूद इसके उसे गोदामों में रखा गया। नोटिस और पत्राचार चलता रहा और इसी दौरान चावल सड़ता चला गया। अब हालात ये हैं कि चावल न इंसानों के काम का बचा है, न जानवरों के। एक ओर वेयरहाउसिंग प्रबंधन लापरवाही मान रहा है, वहीं राइस मिल संचालक गोदामों में सही रखरखाव न होने का आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक़ पाँच में से सिर्फ़ दो मिलर्स ही खराब चावल बदलने को तैयार हैं। मामलें की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अंजू पवन सिंह भदौरिया ने दोषी राइस मिलर्स और गोदाम संचालकों के खिलाफ़ दंडात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। अब सवाल यह है कि 27 करोड़ के नुकसान की भरपाई कौन करेगा? क्या कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी काग़ज़ों में ही दब जाएगा?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrashant Kumar
FollowFeb 01, 2026 17:15:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 17:03:54Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: अपना दल ने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी
0
Report
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 01, 2026 17:03:380
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 01, 2026 17:03:290
Report
PDPradyut Das
FollowFeb 01, 2026 17:02:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 17:01:03Noida, Uttar Pradesh:टोल प्लाजा विवाद से जुड़ा मामला: नया अपडेट सामने
0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 01, 2026 17:00:450
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 01, 2026 17:00:280
Report
1
Report