Back
नवादा गोवर्धन मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव संपन्न, नेता-आचार्य समेत भक्तों का उमड़ा उत्साह
YSYeswent Sinha
Feb 01, 2026 15:32:34
Nawada, Bihar
नवादा गोवर्धन मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव संपन्न
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई नेता हुए शामिल
नवादा में सबसे बड़े गोवर्धन मंदिर में तृतीय वार्षिकोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव, विधायक विभा देवी, एमएलसी अशोक यादव और जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। विद्वान आचार्यों ने विधि-विधान से सभी वेदियों का पूजन किया। इसके बाद प्रसाद पूजन, रुद्राभिषेक, शिव जी महाराज और हनुमान जी महाराज का सहस्त्रार्चन अनुष्ठान संपन्न हुआ।
संध्याकाल में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की उपस्थिति में हजारों श्रद्धालुओं ने आरती दर्शन, भजन संध्या और झांकियों का अवलोकन किया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला। मंदिर समिति के सचिव महेंद्र यादव ने बताया कि पूर्व श्रम राज्यमंत्री और मंदिर समिति के अध्यक्ष राजवल्लभ प्रसाद के निर्देश पर देश के प्रसिद्ध आचार्यों द्वारा देवी-देवताओं का विशेष अनुष्ठान किया गया।
समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने बेहतरीन मंचीय प्रस्तुतियां दीं। इनमें आरती दर्शन, भजन संध्या, झांकी दर्शन और धार्मिक नृत्य शामिल थे। इस दिन की भजन संध्या विशेष रूप से महाकाल महादेव को समर्पित थी, जिसमें भस्म आरती, अघोरी नृत्य और गंगा आरती मुख्य आकर्षण रहे।
कलाकारों ने कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग का मंचन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। भगवान कृष्ण के विराट रूप के दर्शन ने भी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन गायक पगला बाबा की गायकी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रही। देर शाम राधा-कृष्ण का मनमोहक नृत्य और फूलों की होली ने भक्तिमय माहौल बना दिया, जिसमें पूर्व श्रम राज्यमंत्री और मंदिर समिति के सदस्य भी झूमते नजर आए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 07, 2026 16:47:560
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 07, 2026 16:47:340
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 16:47:12Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
बीजेपी जिला प्रभारियों की घोषणा
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जिला प्रभारियों کی नियुक्ति की
सभी संगठनात्मक 62 जिलों में घोषित किए जिला प्रभारी
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 07, 2026 16:47:030
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 16:46:330
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 16:46:210
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 16:46:080
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 07, 2026 16:45:560
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 07, 2026 16:45:430
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 07, 2026 16:45:160
Report
0
Report
96
Report
0
Report