Back
कटिहार के कुरसेला में मवेशी तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
RKRANJAN KUMAR
Feb 01, 2026 15:32:49
Katihar, Bihar
कटिहार जिला के कुरसेला में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 3 ओवरलोड वाहन जब्त, 5 गिरफ्तार\n\nसीमावर्ती भागलपुर जिले से मवेशी तस्करी कर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था...\n\nकटिहार डीआईओ की टीम और कुरसेला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया\n\nपकड़े गए तस्कर अंतराज्यीय गिरोह के सदस्य\n\nकटिहार एसपी Shikh ar Chaudhary का प्रेस कॉन्फ्रेंस\n\nपुलिस ने इस अवैध धंधे पर बड़ा प्रहार किया\n\nवाहन चालक सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार, दो चालक और तीन मवेशी तस्कर शामिल\n\nकुरसेला थाना क्षेत्र के NH-31 एवं NH-77 पर लंबे समय से मवेशी तस्करी का खेल चलता आ रहा है\nजहां अवैध रूप से मवेशी वाहनों की पासिंग कराई जाती थी\n\nकटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीडब्ल्यूडी मैदान के समीप स्टेट हाईवे पर कटिहार डीआईओ की टीम और कुरसेला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है।\nगुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने NH-31 स्थित कबीर मठ के पास से तीन ओवरलोड मवेशी वाहनों का पीछा किया और पीडब्ल्यूडी मैदान के निकट स्टेट हाईवे पर उन्हें धर दबोचा। इस कार्रवाई में दो DCMS और एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। वाहनों के चालकों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो चालक और तीन मवेशी तस्कर शामिल हैं। जब्त वाहनों से गाय, बैल और भैंस समेत लगभग 50 मवेशियों को बरामद कर कुरसेला थाना लाया गया।\n\nगिरफ्तार आरोपितों की पहचान चालक श्रवण कुमार ठाकुर, निवासी झंडापुर, थाना बिहपुर, जिला नवगछिया-भागलपुर, चालक शोहेल आलम, निवासी शेख टोला विनोदपुर, थाना रौतारा, जिला कटिहार, तस्कर मो. अफ़ताब और मो. मिनाज, थाना मोहनपुर, जिला देवघर, झारखंड तथा झक्सा मंसूरी, निवासी सेमापुर, थाना बरारी, जिला कटिहार के रूप में हुई है।\n\nपुछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि सभी मवेशियों को भागलपुर से पश्चिम बंगाल तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मवेशी तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कुरसेला थाना क्षेत्र के NH-31 एवं NH-77 पर लंबे समय से मवेशी तस्करी का खेल चलता आ रहा है, जहां अवैध रूप से मवेशी वाहनों की पासिंग कराई जाती थी। इस कार्रवाई से पुलिस ने इस अवैध धंधे पर बड़ा प्रहार किया है।\nबाइट -- शikh ar चौधरी, पुलिस अधीक्षक, कटिहार\n-- विजुअल --\nरिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने केंद्रीय
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 01, 2026 16:46:310
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 01, 2026 16:45:590
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 16:45:480
Report
50
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 01, 2026 16:31:240
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 01, 2026 16:31:140
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 01, 2026 16:31:050
Report
0
Report