Back
विजय दशमी पर BSF की 1055वीं तोपखाने रेजिमेंट ने अस्त्र-शस्त्र पूजन किया
SDShankar Dan
Oct 02, 2025 11:05:49
Jaisalmer, Rajasthan
जिला-जैसलमेर
विधानसभा-जैसलमेर
खबर की लोकेशन-जैसलमेर
विजय दशमी के पावन पर्व पर सीमा सुरक्षा बल की तोपखाना 1055 वीं रेजिमेंट ने किया अस्त্র शस्त्र पूजन। ऑपरेशन सिंदूर में भी इन्हीं शस्त्रों ने दुश्मन की हर गतिविधि को नाकाम कर घुटनों पर लाकर दुश्मन के ठिकानों को बर्बाद किया। दुश्मन को नेस्तानाबूद करने के लिए सिर्फ आदेश का इंतज़ार
जैसलमेर
आज दशहरा पर्व भारत वर्ष में धूमधाम से मनाया जा रहा है इस दिन भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार रावण रूपी अहंकार का अंत हुआ था ये दिन भारतीय सेना के लिए भी खास है क्युकी इसी दिन जवान अस्त्र शस्त्र की पूजा अर्चना करते है इस हेतु तीनों सेनाओं, पैरामिलेट्री फोर्स के बटालियन परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर अस्त्र शस्त्रों की पूजा अर्चना की जाती है । ऐसा ही कार्यक्रम आज जैसलमेर की सम रोड़ स्थित सीमा सुरक्षा बल की 1055 वीं तोपखाना रेजिमेंट के परिसर में आयोजित हुआ। आज विजय दशमी के दिन आर्टलरी में अस्त्र शस्त्रों की भव्य पूजा की गई । ऑपरेशन सिंदूर में भी इन्हीं शस्त्रों ने दुश्मन की हर गतिविधि को नाकाम कर दुश्मन को घुटनों पर लाकर दुश्मन के ठिकानों को बर्बाद किया। इन्हीं जवानों का मोरल हाई है, दुश्मन को नेस्तानाबूद करने के लिए यह सीमा के पहरे सिर्फ आदेश का इंतज़ार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बीएसएफ की तोपखाना का उदय भारत पाक युद्ध 1971 के समय हुआ था क्युकी यह वहीं बल है जो दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर देता है और इसकी सबसे बड़ी ताकत तोपखाना के पास मौजूद विभिन्न प्रकार की गने तोपें है। आज शस्त्र पूजन के दौरान रेजिमेंट के अधिकारियों एवं जवानों ने आर्टलरी रेजिमेंट कमांडेंट शक्ति सिंह की उपस्थिति में तोपो के साथ अन्य अस्त्र शस्त्र की पण्डित द्वारा विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान तोपों को तिलक लगाकर माला पहनाकर पूजा की गई। 1055 वीं बीएसएफ तोफखाना रेजिमेंट कमांडेंट शक्ति सिंह ने बताया कि आज विजय दशमी के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा रही है क्युकी शस्त्र विजय का प्रतीक चिन्ह माना गया है। आज के दिन अस्त्र शस्त्र पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होकर शक्ति प्रदान करती है ऐसा हमारा अटूट विश्वास है । आज हमारी रेजिमेंट 1055 वी तोपखाना में विधिवत शस्त्र पूजन किया गया । हम अपने हथियारों को अपना भगवान मानते हैं इतिहास गवाह है कि युद्ध हथियारों के बल पर लड़े जाते है । यह कहना सच होगा कि हम जिन्दा भगवान की पूजा करते है।
डिप्टी कमांडेंट पंकज ने बताया कि विजय दशमी का पर्व हमारे लिए महत्वपूर्ण है हमारे हथियारों की हम पूजा करते हैं हमारे भगवान हमारे हथियार ही है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 02, 2025 14:16:210
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 02, 2025 14:16:020
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 02, 2025 14:15:310
Report
NSNiroj Satapathy
FollowOct 02, 2025 14:15:11Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - କୋରାପୁଟ ରାୟଗଡ଼ା ରାସ୍ତାର ୩୨୬ ନମ୍ବର ଜାତୀୟ ରାଜପଥ ର ବଙ୍ଗଲଗୁଡ଼ା ନିକଟରେ ଅସ୍ଥାୟୀ ପୋଲ ଉପରେ ବଢ଼ି ପାଣି। ଯାତାୟତ ପ୍ରଭାବିତ。
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SSandeep
FollowOct 02, 2025 14:09:530
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowOct 02, 2025 14:08:31Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: दशहरे पर हुआ रावण दहन, शहर के रामलीला मैदान में जला रावण का पुतला, रावण दहन देखने को उमड़ी भीड़, पुलिस प्रशासन ने किये सुरक्षा के कड़े इंतजाम
0
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 02, 2025 14:08:181
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 02, 2025 14:07:541
Report