Back
झोटवाड़ा में 75 लाख के शहरी स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया
DRDamodar Raigar
Jan 22, 2026 13:34:39
Jaipur, Rajasthan
जयपुर आर— उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के झोटवाड़ा में ₹75 लाख की लागत से निर्मित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लोगों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, प्राथमिक उपचार, नियमित स्वास्थ्य जांच और अन्य आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें, ताकि किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी उद्देश्य से प्रदेश में स्वास्थ्य संबंधी आधारभूत संरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर सीएमएचओ रवि शेखावत, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JPJai Prakash
FollowMar 11, 2026 02:48:540
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 11, 2026 02:48:360
Report
MKMANISH KUMAR
FollowMar 11, 2026 02:48:100
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 11, 2026 02:47:370
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 11, 2026 02:47:110
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 02:46:520
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 11, 2026 02:46:070
Report
AZAmzad Zee
FollowMar 11, 2026 02:45:580
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 11, 2026 02:45:470
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 02:45:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report