Back
ATVM भर्ती में पारदर्शिता पर सवाल, जयपुर मंडल ने पुराने मददगार हटाए
KCKashiram Choudhary
Mar 27, 2026 11:06:39
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर
फीड- 2सी
हैडर-
- ATVM मददगारों की भर्ती पर सवाल
- पूर्व रेलकर्मियों को भर्ती प्रक्रिया से किया बाहर
- प्राइवेट लोगों को किया चयनित
- जयपुर मंडल प्रशासन की चयन प्रक्रिया पर सवाल
- 6 अनुभवी मददगार हटाए
- 1 अप्रैल से पहले ही काम करना शुरू
एंकर
रेलवे स्टेशनों पर लगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों पर मददगार के रूप में कार्यरत लोगों को चुनने की प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। जयपुर रेलवे मंडल प्रशासन ने यहां पहले से कार्यरत पूर्व रेलकर्मियों के बजाय नए प्राइवेट लोगों को चुना है। पुराने अनुभवी लोगों को हटाने की कार्यवाही को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यह रिपोर्ट देखिए-
वीओ- 1
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन यानी एटीवीएम पर फैसिलिटेटर की नियुक्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है। यहां रेलवे बोर्ड की पॉलिसी को अनदेखा करते हुए रिन्यूअल करने के बजाय नई चयन प्रक्रिया अपनाई गई है, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इसे लेकर पूर्व रेलकर्मियों ने जयपुर रेल मंडल प्रशासन को शिकायत भी की है। शिकायत के अनुसार रेलवे बोर्ड की पॉलिसी के तहत एटीटीवीएम मशीनों पर टिकट वितरण के लिए सेवानिवृत्त रेल कर्मचारीों को प्राथमिकता दी जाती है, जिनका हर साल रिन्यूअल किया जाता रहा है। रेलवे का खुद मानना है कि इन कर्मचारियों के अनुभव के कारण यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलती है। लेकिन इस बार रिन्यूअल करने के बजाय नए सिरे से आवेदन लेकर कुछ एजेंट्स को लगाए जाने के आरोप लग रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर और जोधपुर मंडल में पूर्व में काम कर रहे मददगारों का नियमित नवीनीकरण किया गया है। जबकि जयपुर मंडल में अलग प्रक्रिया अपनाई गई है। इससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। इन मददगारों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर हटाए गए उन्हें पुनः नियुक्त करने की मांग की है。
Gfx In
ATVM का गणित
- जयपुर जंक्शन पर कुल 11 एटीवीएम मशीनें स्थित
- इन पर 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में मददगार लगाए हुए
- पहले 27 मददगार कार्यरत थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 33 किया गया
- एक मशीन पर रोज औसतन दो टिकट रोल लगाए जाते
- एक टिकट रोल से 500 टिकट होते हैं जारी
- तीनों शिफ्ट में करीब एक हजार टिकट जारी किए जाते हैं
- इस तरह 11 मशीनों से रोज करीब 10-11 हजार जनरल टिकट जारी होते हैं
Gfx Out
वीओ- 2
जयपुर मंडल के कमर्शियल विभाग ने मददगारों की सर्विस को रिन्यूअल की बजाय नए आवेदन मांगे। आरोप है कि चयन प्रक्रिया में मनमाने तरीके से नियम बदले गए। विशेष रूप से पीपीओ को आवासीय प्रमाण मान लिया गया, जबकि यह दस्तावेज सामान्यतः एड्रेस प्रूफ के रूप में मान्य नहीं होता। इस आधार पर जयपुर जंक्शन पर पिछले लंबे समय से कार्यरत 6 एटीवीएम मददगारों को अयोग्य घोषित कर हटा दिया गया है। जबकि उन्होंने आधार कार्ड, वोटर आईडी जैसे वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस पूरी प्रक्रिया के पीछे जंक्शन टिकट बुकिंग सर्विस (जेटीबीएस) के एजेंट्स को लाभ पहुंचाया गया है। हालांकि इस पूरे मामले में अब डीआरएम रवि जैन ने जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:15:500
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 27, 2026 12:15:360
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 27, 2026 12:15:160
Report
1041
Report
1075
Report
1073
Report
1067
Report
1028
Report
452
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 27, 2026 12:07:00429
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:06:44236
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:06:31572
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 27, 2026 12:06:13Ranchi, Jharkhand:रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर रामनवमी के शोभा यात्रा में शामिल हुए, बाबूलाल मरांडी और केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
356
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:05:46393
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 27, 2026 12:05:29528
Report