Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
डीएचएस शटडाउन से कई हवाई अड्डों पर अराजकता, TSA कर्मियों की कमी से देरी
GPGovind Prasad Pandey
Mar 27, 2026 12:15:50
Noida, Uttar Pradesh
A prolonged funding lapse at the Department of Homeland Security (DHS) has triggered a severe shortage of security officers, resulting in chaotic scenes and hours-long delays for passengers at several U.S. airports. Hundreds of Transportation Security Administration (TSA) agents have resigned since February amid the DHS shutdown, which was triggered by Congress's failure to pass a budget. According to Immigration and Customs Enforcement (ICE) officials assigned to assist at George Bush Intercontinental Airport in Houston, TSA screener absenteeism reached 50 percent that day, as reported by a CMG correspondent on the scene. Prompted by an airline notification, the reporter arrived three hours early. However, security clearance took more than 3.5 hours, causing him to miss his scheduled flight. On Thursday, President Donald Trump said in a social media post that he will sign an order to pay TSA workers to end the chaos, without providing any details. Just two days earlier, Senate Democrats rejected a Republican plan to fund DHS - a proposal supported by President Trump. The proposal would fund nearly all of DHS while allocating separate funding for ICE.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 27, 2026 13:26:38
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत कब्बा खेड़ा से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में युवा भगवा ध्वज, त्रिशूल, गदा और पारंपरिक प्रतीकों के साथ शामिल हुए। रैली को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जोश से भरपूर माहौल के बीच विधायक स्वयं भी बाइक पर सवार होकर रैली का हिस्सा बने। पूरे शहर में “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे। रैली जैसे-जैसे विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरती गई, जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। माहौल पूरी तरह धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर नजर आया। रैली का नेतृत्व धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। अंत में यह भव्य यात्रा सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और पूरी रैली शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 27, 2026 13:22:32
Jalore, Rajasthan:भीनमाल शहर के जाकोब तालाब स्थित श्री नीमगोरिया क्षेत्रपाल मंदिर परिसर में 4 से 10 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होगा। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु अभयदास महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा का श्रवण करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 4 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे गायत्री शक्तिपीठ से निकलने वाली कलश यात्रा के साथ होगा। इसमें भाग लेने के लिए महिलाओं का पंजीकरण 31 मार्च तक अनिवार्य रखा गया है। आयोजन समिति की बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। यह आयोजन मंदिर ट्रस्ट व क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 27, 2026 13:22:19
Tonk, Rajasthan:टोंक हथेली में बालाजी दर्शन” का झांसा देकर महिला से जेवर ठगे, टोंक में ठगों का नया पैंतरा टोंक शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने धार्मिक आस्था का सहारा लेकर महिला को अपना शिकार बना लिया। श्याम नगर निवासी सुनीता गुप्ता मंदिर से लौट रही थीं, तभी रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। ठगों ने महिला को “हथेली में बालाजी के दर्शन” कराने का झांसा दिया और मीठी बातों में उलझाकर उनका विश्वास जीत लिया। आरोपियों ने चालाकी से महिला को भ्रमित कर उसके सोने-चांदी के जेवर उतरवा लिए। इसके बाद पानी के छींटे मारकर महिला को कुछ समय के लिए सुध-बुध खोने की स्थिति में पहुंचा दिया। मौका मिलते ही दोनों ठग जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता ने समाज के लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा से मुलाकात कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 27, 2026 13:21:42
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा बाइक-ट्रक की भिड़ंत, पिता-पुत्र गंभीर घायल, पिता की मौत,पुत्र का ईलाज जारी, रामगंजमंडी में मोड़क थाना क्षेत्र के दरा अभ्यारण क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक और ट्रक की भिड़ंत में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मोड़क पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत मोड़क अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए झालावाड़ अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रेलवे स्टील ब्रिज के आगे बनी पुलिया के पास उस समय हुआ जब मोहन लाल लोधा अपने पुत्र हरिओम लोधा के साथ ढोलिया माताजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक को डिटेन कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
GPGovind Prasad Pandey
Mar 27, 2026 13:21:23
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NIRMALA SITHARAMAN (UNION FINANCE MINISTER) ON GOVERNMENT CUTS EXCISE DUTIES ON PETROL TO RS 3 PER LITRE FROM RS 13 PER LITRE AND ON DIESEL TO NIL (ZERO) FROM RS 10 PER LITRE/J&K CM OMAR ABDULLAH’S STATEMENT/ CONGRESS LEADER PAWAN KHERA’S STATEMENT दिल्ली: पेट्रोल और डीज़ल पर सरकार के एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "इसे इसलिए कम किया गया है ताकि जनता पर कोई बोझ न पड़े। विदेशों में तेल की कीमत बढ़ रही है। हम कच्चा तेल इंपोर्ट करने के बाद भारत में तेल रिफाइन करते हैं। रिफाइंड प्रोडक्ट एक्सपोर्ट किए जाते हैं। इसलिए, PM के दिमाग में दो बातें थीं। 1) जनता के लिए पेट्रोल और डीज़ल की कीमत नहीं बढ़ाई जानी चाहिए। 2) हमारे देश में सप्लाई काफ़ी होनी चाहिए और कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसलिए, हमने एक्सपोर्ट होने वाली रिफाइनरियों पर टैक्स लगाया, कि वे उन्हें दिए जाने वाले रेट से कम पर एक्सपोर्ट नहीं कर सकेंगी। और देश में पेट्रोल, डीज़ल और ATF की काफ़ी मात्रा उपलब्ध कराई जाए... हालांकि, कीमत बढ़ती है, सरकार रेट का बोझ उठाएगी। कीमत का बोझ सरकार पर नहीं पड़ेगा। इन दो मामलों के लिए, PM ने कल सभी अधिकारियों को बुलाया और यह तय किया। इस पर रात भर काम किया गया, सुबह संसद में नोटिफ़ाई किया गया और आखिर में घोषणा की गई।" दिल्ली: पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी कम करने की विपक्ष की आलोचना पर कि इससे जनता को कोई फ़ायदा नहीं होगा, यूनियन FM निर्मला सीतारमण ने कहा, "अगर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को यह सपोर्ट नहीं दिया गया, तो जनता को हर लीटर पेट्रोल और डीज़ल के लिए ज़्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। इसलिए, यह उनके लिए कोई फ़ायदा नहीं है। लेकिन यह सरकार है जो विदेशों में कीमत बढ़ने के कारण होने वाले झटके को झेल रही है। ताकि जनता पर बोझ न पड़े।" दिल्ली: कुछ विपक्षी नेताओं के पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी कम करने को चुनावी चाल कहने पर, यूनियन फ़ाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा, "यह दिखाता है कि वे कितने छोटे हो सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि इससे ज़्यादा छोटा कुछ हो सकता है... आप ऐसी चीज़ में राजनीति ला रहे हैं जो जनता के लिए राहत की बात है। यह शर्मनाक है।"
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 27, 2026 13:20:41
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के आयर कोटा से है। जहां आयर कोटा थाना क्षेत्र के परुहार गांव में पिछले महीने मारपीट कर एक व्यक्ति घायल कर दिया गया था। जिसका इलाज के दौरान आज घायल राजेश राम की वाराणसी में मौत हो गई। मृतक की पत्नी रिंकू देवी ने आरोप लगाया है कि उनके गांव का रहने वाला चुलबुल चौधरी उनकी जमीन पर शराब बेचने का काम करता था। जिसके लिए बार-बार उसके पति राजेश कुमार राम मना करते थे। इसी को लेकर चुलबुल चौधरी ने उसके पति की जमकर पिटाई कर दी थी। जिसे राजेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि जब इसकी शिकायत करने राजेश राम का भाई थाना गया तो पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर लिया था। उधर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए वाराणसी से सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में रोहतास के एसपी का कहना है कि दोनों तरफ से मामला दर्ज हुआ था। दोनों एक दूसरे पर शराब बेचने का आरोप लगा रहे हैं। बता दे की 24 फरवरी को मारपीट हुई थी, जिसमें घायल राजेश राम की आज मौत हो गई।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 27, 2026 13:19:39
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में बड़े ही धूम धाम से रामनवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। भारी संख्या में रामभक्त रैली की शक्ल में बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक से नयामोड़ पहुंच रहे है। इस दौरान गाजे बाजे और डीजे के साथ रामभक्त भक्तिमय संगीत के साथ झूमते गाते पहुंच रहे है जहां भगवान भोलेनाथ के रूप समेत विभिन्न साज सज्जा में रामभक्त नया मोड़ और राम मंदिर चौक पहुंच रहे है। रामभक्त इस दौरान विभिन्न तरह के साज सज्जा के साथ कला को भी पेश कर रहे है। वही बोकारो के सिटी सेंटर दुकानदार संघ द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। लगभग तीन घंटे तक चले इस जुलूस की शुरुआत सेक्टर 4 से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान डीजे की धुनों पर भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी, वहीं आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। झांकीों में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद रहा। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंत में श्रीराम मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना दिया और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे रामभक्त भी अपनी लाठी खेल को प्रदर्शित करेंगे। पूरा शहर भक्तिमय हो गया है और पूरा शहर झंडे से पटा हुआ है। इस दौरान सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। बोकारो मुख्यालय डीएसपी ने कहा कि सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था है।
0
comment0
Report
CJCHAMPESH JOSHI
Mar 27, 2026 13:19:07
Kondagaon, Chhattisgarh:मक्के के खेत में छिपा ‘नशे का कारोबार’: 686 गांजा पौधों के साथ युवक गिरफ्तार कोंडागांव के फरसगांव थाना क्षेत्र में कार्रवाई, 10लाख 50 हजार का गांजा जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पावरास पीपरा में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मक्के के खेत में छिपाकर उगाए गए दो अलग अलग खेतों से कुल 686 नग गांजा के पौधे बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने अभिराम यादव (उम्र 29 वर्ष) एवं श्रवण कुमार उइके ( उम्र 38 )को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 50 हज़ार रुपया आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2026 की सुबह करीब 6:40 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पावरास पीपरा में अभिराम यादव अपने खेत में मक्के की फसल के बीच गांजा की खेती कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। सूत्रों के मिली जानकारी अनुसार यह गाजा की खेती इलाके में पहली बार नहीं है बल्कि लगातार गाजे की खेती की जा रही है और स्थानीय स्तर पर ही इसे खपाया जाता है, नाम उजागर न करने की शर्त पर गांव के ही एक किसान ने बताया कि गांव में अन्य फसलों की भी जांच की जानी चाहिए ऐसे और भी मामले सामने आ सकते हैं पुलिस द्वारा पौधों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया। इसके अलावा मौके से गांजा मिश्रित मिट्टी भी जब्त की गई। पूरी कार्रवाई के दौरान आरोपी को उसके वैधानिक अधिकारों से अवगत कराया गया और तलाशी की विधिवत प्रक्रिया अपनाई गई जब्त सामग्री को सीलबंद कर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 31/2026 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर आरोप सत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 27, 2026 13:18:31
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के राजेंद्र वार्ड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चालू बिजली लाइन के दौरान एक बिजली का पोल अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई,लेकिन बड़ा खतरा टलते-टलते बचा। राजेंद्र वार्ड में अचानक गिरे बिजली के पोल ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,आसपास लोग बैठे हुए थे और पोल चालू लाइन में कुछ ही दूरी पर गिरा। अगर पोल सीधे लोगों पर गिरता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पोल गिरने के बाद पूरे इलाके की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। वार्डवासियों का आरोप है कि इस जर्जर और टेढ़े पोल की शिकायत लंबे समय से बिजली विभाग को की जा रही थी,लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती,तो यह घटना टाली जा सकती थी।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 27, 2026 13:18:16
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल इकबाल मैदान के नाम बदलने पर धर्मगुरु महामंडलेश्वर अनिलानंद का बयान मोहम्मद इकबाल के कारण ही दो साल बाद भोपाल हुआ था आजाद भोपाल को पाकिस्तान में मिलना चाहते थे मोहम्मद इकबाल दूसरे महापुरुष के नाम पर रखा जाना चाहिए इकबाल में मैदान का नाम बाइट..धर्मगुरु.. महामंडलेश्वर अनिलानंद .. मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी का बयान भोपाल का इकबाल मैदान कलंक है तो दिल्ली का लाल किला भी कलंक है प्रियंक कानून को सलाह देता हूं कि आपको मोदी जी को सलाह देना चाहिए जहां से वह झंडा फहराते हैं आप जैसे लोगों के लिए ही अल्लामा इकबाल ने कहा है कि मजहब नहीं सिखाता बैर करना हिंदी है हम हिंदुस्तान है हमारा बाइट.. तौकीर निजामी, मुस्लिम स्कॉलर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top