Back
डिस्टर्ब एरिया बिल पर सियासी घमासान: कांग्रेस बनाम बीजेपी चुनावी पैंतरे
BDBabulal Dhayal
Jan 22, 2026 12:24:38
Jaipur, Rajasthan
भजनलाल सरकार का मास्ट्रक स्ट्रोक पशोपेश में कांग्रेस वोट बैंक को बचाने की जुगत में जुटी कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। डिस्टर्ब एरिया बिल पर सूबे में सियासी पारा गर्म है। कांग्रेस अपने वोट बैंक को बचाने की मुहिम में जुट गई है, तो बीजेपी आश्वस्त है कि इससे बहुसंख्यक समुदाय उसके साथ और मजबूती से खड़ा होगा। दिनभर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी तीर चले रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मास्टर स्ट्रोक से कांग्रेस बेहाल है क्योंकि विधानसभा के इस सत्र में डिस्टर्ब एरिया बिल लाने का एलान किया गया है। कांग्रेस के नेता बेचैन हैं और अपने बचा खुचा वोट बचाने के लिए बिल के विरोध में पूरी ताकत से जुट गये हैं; उन्हें इस कदम से सामाजिक ताना बाना बिगड़ने की आशंका भी दिखती है। बिल के प्रावधानों को कांग्रेस लोगों के बीच दीवार खड़ी करने की सरकार की कोशिश करार देकर अल्पसंख्यकों की हिमायत हासिल करने में जुट गई है। अल्पसंख्यक वोटों के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने वाली पार्टी के लिए इस बिल का विरोध मजबूरी है, इसलिए कांग्रेस सरकार से दो‑दो हाथ करने की चेतावनी देती नजर आ रही है। बिल के विधानसभा में पारित होने के बाद सरकार उन इलाकों पर निगाह रखेगी जहां साम्प्रदायिक तनाव और दंगे की घटनाओं की आशंका है; ऐसी परिस्थितियों में लोगों की प्रॉपर्टी सुरक्षित रहे, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे ताकि दंगा भड़कने की स्थिति रोकना आसान हो। विचारधाराओं के बीच मतभेद लेकिन कानून की बात की जाए तो सरकार का तर्क है कि डिस्टर्ब एरिया बिल से लैंड जिहाद पर अंकुश लगेगा और ऐसी जगहों पर नागरिकों को सुरक्षा मिल सकेगी। कुछ धार्मिक और कानूनजगत के जानकारों का मानना है कि इस बिल से गंगा जमुनी तहजीब पर असर होगा, जबकि बीजेपी इसे अमन-चैन बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम बताती है। बहस के क्रम में कई पक्षकारों ने विरोध दर्ज कराया है और क्षेत्रीय स्तर पर भी लोगों की प्रतिक्रिया जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATANKUR TYAGI
FollowJan 22, 2026 13:38:160
Report
RVRajat Vohra
FollowJan 22, 2026 13:37:560
Report
ASAJEET SINGH
FollowJan 22, 2026 13:37:360
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowJan 22, 2026 13:37:030
Report
CRCHANDAN RAI
FollowJan 22, 2026 13:36:400
Report
VSVishnu Sharma
FollowJan 22, 2026 13:36:140
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 22, 2026 13:35:350
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 22, 2026 13:35:130
Report
DTDinesh Tiwari
FollowJan 22, 2026 13:34:540
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 22, 2026 13:34:390
Report
SLSanjay Lohani
FollowJan 22, 2026 13:34:180
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 22, 2026 13:34:060
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 22, 2026 13:33:400
Report
SKSumit Kumar
FollowJan 22, 2026 13:33:200
Report
PTPawan Tiwari
FollowJan 22, 2026 13:33:040
Report