Back
मालवीय कांग्रेस वापसी पर मीणा का बड़ा बयान: कांग्रेस का आदमी हमारी पार्टी में नहीं
VSVishnu Sharma
Jan 22, 2026 13:36:14
Jaipur, Rajasthan
मालवीय की कांग्रेस वापसी पर विधायक गोपीचंद का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस का व्यक्ति हमारी पार्टी में नहीं रह सकता, कोई आए-जाए फर्क नहीं पड़ता
जयपुर vishnu
आदिवासी नेता महेंद्रजीत मालवीय की कांग्रेस वापसी को अभी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य नेता नहीं स्वीकार कर रहे हो, लेकिन विधायक और पार्टी के एसटी मोर्चा अध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने बड़ा बयान दिया है। मीणा ने कहा कि कांग्रेस का व्यक्ति हमारी पार्टी में नहीं रह सकता है।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने पार्टी के अनुसूचति जन जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रदेशभर से बड़ी संख्या में एसटी समुदाय के लोग पहुंचे, महिलाओं की भी अच्छी खासी तादाद पहुंची। पार्टी के बाहर पांडाल लगाकर कार्यक्रम किया गया। इसके बाद सभी के भोजन की व्यवस्था भी की गई। इसे एक तरह से मीणा का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। इससे पहले मीणा का जगह जगह स्वागत किया गया। महिला कार्यकत्राओं ने नाच-गाकर खुशी मनाई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गोपीचंद मीणा ने कहा कि वो जनजाति क्षेत्र के गरीब परिवारों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दी गई सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को दिलाया जाएगा। बीजेपी को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर आदि क्षेत्रों मजबूत करने का काम करूंगा।
इस दौरान महेंद्रजीत मालवीय को लेकर पूछे गए सवाल पर गोपीचंद मीणा ने कहा कि वे पहले भी कांग्रेस में थे, फिर कांग्रेस में चले गए। कांग्रेस का व्यक्ति हमारी पार्टी में नहीं रह सकता है। विचारधारा और राष्ट्रहित में हम काम करते हैं। हम विचार को लेकर चलने वाले लोग हैं, राष्ट्रहित में काम करने वाला ही पार्टी से जुड़ा रह सकता है। वो गए तो कोई नहीं, आदिवासी इलाके में लगातार भाजपा का ग्राफ बढ़ा है। बेणेश्वर धाम, मानगढ़ धाम का ऐतिहासिक काम हुआ, यह आदिवासी समुदाय के लिए महत्वपूर्ण काम हुआ। जनजाति समुदाय भोलाभाला है। यह समुदाय हमेशा बीजेपी के साथ रहा है, कोई आए कोई जाए फर्क नहीं पड़ता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 03:49:25Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
0
Report
NANasim Ahmad
FollowMar 11, 2026 03:48:380
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 11, 2026 03:47:350
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 11, 2026 03:47:220
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 11, 2026 03:47:080
Report
RMRam Mehta
FollowMar 11, 2026 03:46:590
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 03:46:33Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की
0
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 11, 2026 03:46:220
Report
TCTathagata Chakraborty
FollowMar 11, 2026 03:46:130
Report
GMGANESH MOHALE
FollowMar 11, 2026 03:45:490
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 11, 2026 03:45:230
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 03:34:420
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 03:33:590
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 11, 2026 03:33:470
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 11, 2026 03:33:350
Report