Back
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में निरीक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव, गुणवत्ता पर जोर
DTDinesh Tiwari
Jan 22, 2026 13:34:54
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
प्रदेश के सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार लाने और शैक्षणिक स्तर को मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान शिक्षा विभाग ने निरीक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अब विद्यालयों में केवल औपचारिक ‘सरप्राइज विजिट’ के नाम पर खानापूर्ति नहीं चलेगी। निरीक्षण अधिकारी को अनिवार्य रूप से कम से कम तीन घंटे विद्यालय में रुककर शिक्षण गुणवत्ता, शैक्षणिक गतिविधियों और बुनियादी व्यवस्थाओं की गहन जांच करनी होगी।नए निर्देशों के तहत निरीक्षण के दौरान कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों का र Randम चयन कर उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया जाएगा। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर—तीनों चरणों पर विद्यार्थियों की समझ, पढ़ने-लिखने की क्षमता और विषयगत ज्ञान को परखा जाएगा। माध्यमिक स्तर से प्रत्येक कक्षा के 5-5 विद्यार्थियों से प्रश्न पूछकर उनकी दक्षता जांचना अनिवार्य किया गया है। विद्यालयों में केवल कागजी रिकॉर्ड पर निर्भरता स्वीकार्य नहीं होगी। बालक-बालिकाओं के लिए पृथक एवं चालू हालत में शौचालय, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, सोलर या विद्युत आपूर्ति की क्रियाशीलता की अनिवार्य जांच होगी। साथ ही विद्यालयों में स्थापित आईसीटी लैब, कंप्यूटर और डिजिटल संसाधनों की कार्यशीलता भी देखी जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का असुरक्षित कक्ष, खुला टांका या पानी की खुली टंकी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चों के लिए कोई जोखिम न रहे। निरीक्षण के तुरंत बाद निर्धारित प्रारूप में एक पृष्ठीय प्रतिवेदन तय ई-मेल आईडी पर भेजना अनिवार्य किया गया है।शिक्षा विभाग का मानना है कि इन सख्त मापदंडों से विद्यालयों में जवाबदेही बढ़ेगी, शिक्षण गुणवत्ता सुधरेगी और सरकारी स्कूलों पर अभिभावकों का भरोसा और मजबूत होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 19:15:120
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 19:01:260
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 06, 2026 19:01:100
Report
दुर्ग में सीएम साय की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक संपन्न; 80 करोड़ बजट, आईटी प
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 06, 2026 19:00:190
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 06, 2026 18:46:570
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 06, 2026 18:46:320
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 18:46:180
Report