Back
सतना-रीवा के बीच बस चालक पर हमला: वीडियो सामने, जांच शुरू
SLSanjay Lohani
Jan 22, 2026 13:34:18
Satna, Madhya Pradesh
सतना। सतना-रीवा के बीच रास्ते में बस रोक कर चालक के साथ जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने लाठी-डंडों और हॉकी से बस चालक पर हमला कर उसे पीटा। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम साईं राम ट्रेवल्स की बस चलाने वाले चालक राकेश साकेत के साथ यह घटना कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कारगिल ढाबा के पास हुई। बताया गया कि गुरुवार को जब बस चालक सतना से रीवा सवारियां लेकर रवाना हो रहा था, तभी कुछ युवकों ने बस के ड्राइवर गेट के पास आकर गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डोडों से हमला कर दिया। हमले में चालक को लात-घूंसे भी मारे गए। आरोप है कि आरोपी यहीं नहीं रुके, बल्कि करही पहुंचने पर बस के आगे अपनी गाड़ी लगाकर बस रोक दी और बस के अंदर घुसकर चालक के साथ दोबारा मारपीट की। इस दौरान बस कंडक्टर सनी मिश्रा के साथ भी गाली-गलौज की गई और बस में बैठी सवारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद सवारी बैठाने को लेकर हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है और घटना के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAJEET SINGH
FollowMar 11, 2026 02:47:370
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 11, 2026 02:47:110
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 02:46:520
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 11, 2026 02:46:070
Report
AZAmzad Zee
FollowMar 11, 2026 02:45:580
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 11, 2026 02:45:470
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 02:45:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी तहसील के ककवा रोड पर शांति नगर के पास अजगर सांप मिलने से मोहल्ले में हड़कंप दिया वहीं लोगों ने सावधानी से अजगर को किसी तरह सड़क के पार करके उसको खेत की तरफ जाने दिया वहीं कुछ लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी लेकिन रात होने के कारण वन विभाग मौके पर नहीं पहुंच पाए
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 11, 2026 02:33:070
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 02:32:420
Report