Back
बलरामपुर में युवक के नहर में गिरने से लापता, खोज तेज
PTPawan Tiwari
Jan 22, 2026 13:33:04
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर जनपद के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम त्रिलोकपुर तिलकहना पुल से गुरुवार को एक युवक सरयू नहर में गिर गया, जिसके बाद से वह लापता है। घटना गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। लापता युवक की पहचान महेंद्र गिरी उर्फ छोटन (28) पुत्र घिराउ निवासी ग्राम त्रिलोकपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के नहर में गिरने की वजह संतुलन बिगड़ना मानी जा रही है, हालांकि घटना की परिस्थितियाँ अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। दोपहर 2:30 बजे तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। घटना की सूचना मिलते ही थाना श्रीदत्तगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तिलकहना पुल के आसपास सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही तिलकहना पुल से मुजहनी फाटक तक ग्रामीण लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति की तत्काल जानकारी दी जा सके। लापता युवक के पिता घिराउ ने बताया कि महेंद्र गिरी पेशे से पीओपी कारीगर थे और चेन्नई में रहकर काम करते थे। करीब दो माह पूर्व ही वह घर लौटे थे। महेंद्र की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनका 10 वर्षीय बेटा सचिन गिरी सात साल की उम्र में मां को खो चुका था और अब पिता के लापता होने से वह पूरी तरह बेसहारा हो गया है। मासूम की आंखों से बहते आंसू देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। घटना के बाद पिता घिराउ बेटे की सलामती की आस में बदहवास हालत में इधर-उधर भटकते नजर आए। उन्होंने प्रशासन से खोज अभियान और तेज किए जाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ अतिरिक्त गोताखोरों को भी बुलाया गया है। जब तक युवक का पता नहीं चल जाता, तब तक तलाशी अभियान लगातार जारी रहेगा और नहर के हर संभावित स्थान पर निगरानी रखी जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WJWalmik Joshi
FollowJan 22, 2026 14:46:030
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 22, 2026 14:45:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 22, 2026 14:45:16Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा टेकिए की मौत मामले में वांछित दो आरोपी, रवि बंसल और सचिन करणवाल को कोर्ट से ले जाया गया। उन्हें आज पहले नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowJan 22, 2026 14:36:420
Report
0
Report
ADAjay Dubey
FollowJan 22, 2026 14:36:270
Report
STSumit Tharan
FollowJan 22, 2026 14:36:120
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 22, 2026 14:35:490
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 22, 2026 14:35:27Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा में नशे की हालत में एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई
युवक किन हालातों में टॉवर पर चढ़ा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
0
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowJan 22, 2026 14:35:130
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowJan 22, 2026 14:34:56Raebareli, Uttar Pradesh:मारपीट का वीडियो लोग के संज्ञान में आया तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और युवकों को हिरासत में ले लिया है
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 22, 2026 14:34:450
Report