Back
SIR प्रक्रिया पर सपा का हमला, mapping में धांधली का आरोप
ASAJEET SINGH
Jan 22, 2026 13:37:36
Jaunpur, Uttar Pradesh
SIR पर सपा का हमला “मैपिंग में धांधली, वोटर लिस्ट से गायब नाम यूपी तय करेगा बदलाव” श्यामलाल पाल
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रेसवार्ता में SIR को लेकर सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि SIR की आड़ में प्रदेश सरकार NRC जैसी प्रक्रिया लागू करने की कोशिश कर रही है, जबकि लोगों से ऐसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं जिनका वोटर लिस्ट से कोई संबंध नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि यूपी की जनता ने बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा से सबक लेते हुए एकजुट होकर SIR प्रक्रिया पूरी कर दी, लेकिन मैपिंग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। कई लोगों को गलत तरीके से C कैटेगरी में डाल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई ऐसे लोगों के नाम, जो पहले की वोटर लिस्ट में थे, 2025 की वोटर लिस्ट से गायब पाए जा रहे हैं, खासकर PDA वर्ग के मतदाताओं के।
पाल ने इलाहाबाद और लखनऊ का नाम लेते हुए कहा कि इन जिलों में “जबरदस्त धांधली” हुई है। उनका आरोप था कि SIR निष्पक्ष तरीके से न चलकर “अधिकारियों के इशारे पर” चलाया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा है कि “हमारे वोट कट गए हैं, इसलिए हर बूथ पर 200 वोट बढ़ा दीजिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रियों और विधायकों को भी ऐसा निर्देश दिया गया है।
सपा नेता ने कहा कि जहां भी गलतियां हुई हैं, वहां पार्टी ने विरोध दर्ज कराया है और चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी है। कुछ जगहों पर न्याय मिला है, पर जहां अधिकारी भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं, वहां न्याय नहीं मिल रहा।
37 बनाम 27 पर भी दिया जवाब
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बयान “37 जिताएंगे, 27 हराएंगे” पर प्रतिक्रिया देते हुए पाल ने कहा कि सपा का कोई भी नेता ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है, लेकिन अयोध्या की जनता ने अवधेश प्रसाद को जिता कर जवाब दे दिया।
उनके अनुसार, “तिकड़ी लगाकर प्रधानमंत्री तो बन गए, लेकिन यूपी का वोटर लोकतंत्र और संविधान को लेकर सजग है। आने वाले चुनाव में यूपी अखिलेश यादव को ही चुनेगा।”
रामलला दर्शन को लेकर भी प्रतिक्रिया
जब पूछा गया कि अखिलेश यादव अभी तक रामलला के दर्शन करने क्यों नहीं गए, तो पाल ने कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं है।
“हम लोग भगवान राम को मानने वाले लोग हैं। अखिलेश यादव अयोध्या जरूर जाएंगे। इटावा में मंदिर निर्माण के उद्घाटन के बाद वे दर्शन करने पहुँचेंगे।”
बाबरी मस्जिद के सवाल पर जवाब
सपा की सरकार बनने पर अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनवाने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कहा कि “समाजवादी पार्टी नफरत की राजनीति नहीं करती। नफरत फैलाने का काम भाजपा और RSS करती है।”
27 के मुद्दा रोजगार, भ्रष्टाचार, सम्मान
पाल ने कहा कि 27 के चुनाव में जनता रोजगार, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, नौजवानों को नौकरी और किसानों की आय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर मतदान करेगी।
उन्होंने दावा किया कि इन मुद्दों पर ही उत्तर प्रदेश विकास की दिशा तय करेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAJEET SINGH
FollowMar 11, 2026 02:47:370
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 11, 2026 02:47:110
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 02:46:520
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 11, 2026 02:46:070
Report
AZAmzad Zee
FollowMar 11, 2026 02:45:580
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 11, 2026 02:45:470
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 02:45:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी तहसील के ककवा रोड पर शांति नगर के पास अजगर सांप मिलने से मोहल्ले में हड़कंप दिया वहीं लोगों ने सावधानी से अजगर को किसी तरह सड़क के पार करके उसको खेत की तरफ जाने दिया वहीं कुछ लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी लेकिन रात होने के कारण वन विभाग मौके पर नहीं पहुंच पाए
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 11, 2026 02:33:070
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 02:32:420
Report