Back
जयपुर में हिंदू सम्मेलन: कलश यात्रा के बाद सामाजिक एकता और सौहार्द का आह्वान
VSVishnu Sharma
Feb 22, 2026 14:35:12
Jaipur, Rajasthan
गोपालपुरा बाईपास पर 10B स्कीम के शिवाजी पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और इसके बाद सम्मेलन में हिंदू समाज में आपसी सौहार्द, प्रेम और एकजुटता का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में प्रदेश भर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला में जयपुर शहर में कई जगह हिंदू सम्मेलन आयोजित हुए। गोपालपुरा बाईपास स्थित 10 B स्कीम कॉलोनी के पार्क में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। हिंदू सम्मेलन से पहले कलश यात्रा निकाली गई। 10-B स्कीम, मोहन नगर, विश्व सुरैया नगर, मंगल विहार, गणेश विहार, मंगल विहार विस्तार आदि कॉलोनी में कलश यात्रा निकाली गई। मातृशक्ति सर पर कलश धारण किए मंगलगान कर रही थी। महंत कृष्णदास महाराज, महंत स्वामी बसंतलनंद सरस्वती महाराज एवं संत श्री 1008 महंत विष्णु दास महाराज के सानिध्य में सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संतों ने छुआछूत भेदभाव जातिवाद से रहित हिंदू समाज के निर्माण की बात कही। सम्मेलन के मुख्य संयोजक मणि ने संतों का स्वागत किया। सम्मेलन में आए लगभग 2000 लोगों ने अंगद में बैठकर सामूहिक भोजन प्रसादी की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 22, 2026 17:30:210
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:400
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 22, 2026 17:16:210
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:060
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 22, 2026 17:15:530
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 22, 2026 17:15:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 17:15:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 17:01:320
Report