Back
उम्रकैद दोषी प्रिया सेठ और जैक की शादी, अलवर के जेल से प्लानिंग उजागर
ASAshutosh Sharma1
Jan 22, 2026 18:46:18
Jaipur, Rajasthan
Jaipur
CRIME MARRIAGE
राजस्थान के चर्चित हत्याकांडों में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद उर्फ जैक अब विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी शुक्रवार 23 जनवरी को बड़ौदामेव (जिला अलवर) में होगी।दोनों की शादी का कार्ड भी सामने आया है।कोर्ट के निर्देश पर जिला पैरोल एडवाइजरी कमेटी ने दोनों को पैरोल की अनुमति दी है। बताया जा रहा है कि सांगानेर ओपन जेल में शिफ्ट होने के बाद दोनों का अफेयर शुरू हुआ और बीते छह महीनों से दोनों साथ में रह रहे थे। अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है।
प्रिया सेठ जयपुर के दुष्यंत मर्डर केस में दोषी पाई गई थी। उसने हनी ट्रैप के जरिए अपने बॉयफ्रेंड की हत्या की थी। इस मामले में उसका पूर्व बॉयफ्रेंड दीक्षांत कामरा भी सह-आरोपी है और उम्रकैद की सजा काट रहा है।वहीं, हनुमान प्रसाद उर्फ जैक पर अक्टूबर 2017 में अलवर में अपनी गर्लफ्रेंड—ताइक्वांडो खिलाड़ी संतोष शर्मा के साथ मिलकर उसके पति और बच्चों की हत्या का आरोप सिद्ध हुआ था। संतोष शर्मा भी उसी केस में सह-आरोपी है और उम्रकैद की सजा भुगत रही है। शादी कर रहे दोनों दोषी पहले जयपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। करीब एक साल पहले उन्हें सेंट्रल जेल से सांगानेर स्थित ओपन जेल में शिफ्ट किया गया, जहां से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई।शादी के सभी कार्यक्रम हनुमान प्रसाद के पैतृक निवास हौली चौक, बड़ौदामेव में होंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 19:02:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 19:02:240
Report
PSPritesh Sharda
FollowJan 22, 2026 19:01:550
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 22, 2026 19:01:380
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 19:00:460
Report
SMSubhasis Mandal
FollowJan 22, 2026 19:00:320
Report
0
Report
सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र से दंतैल हाथियों के दो वायरल वीडियो, नदी में मस्ती और खेतों में दहशत
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 22, 2026 18:46:030
Report
NJNeetu Jha
FollowJan 22, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report