Back
केन्द्र सरकार के कर्मचारियों ने CGHS नीति के विरोध में राजस्थान में प्रदर्शन किया
VSVishnu Sharma
Dec 09, 2025 16:48:51
Jaipur, Rajasthan
केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों ने किया प्रदर्शन
केन्द्र सरकार कर्मचारी एवं श्रमिक महासंघ तथा केन्द्र सरकार पेंशनर्स ऐसोसिएशन राजस्थान ने विद्याधर नगर सेक्टर 10 में अवर निदेशक, CGHS कार्यालय के सामने संयुक्त प्रदर्शन किया। इसमें केन्द्र सरकार कर्मचारी व पेंशनभोगियो ने भाग लिया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य सेवाएं के नए अवर निदेशक CGH सलाहकार समितियों में गुपचुप में सदस्यों का नियम विरुद्ध मनोनयन कर रहे हैं। इसके साथ ही जोनल सीजीएचएस सलाहकार समिति की बैठकें नहीं कर रहे, सीजीएचएस लाभार्थियों की समस्याओं-शिकायतों पर विचार विमर्श व निराकरण के लिए संगठनों के साथ मीटिंग नहीं कर रहे। इसी तरह मानसरोवर व निर्माण नगर में नये सीजीएचएस वेलनेस सेन्टर खोलने के प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं करना, अलवर व भरतपुर में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सीजीएचएस वेलनेस सेंटर्स खोलने की स्वीकृति के आदेश जारी करने के बावजूद किसी न किसी बहाने वहां वेलनेस सेन्टर नहीं खोल रहे हैं। एकमुश्त अंशदान राशि जमा कराने के बावजूद सीजीएचएस कार्ड्स नवीनीकरण प्रक्रिया को नहीं सुधार रहे हैं। इन मांगों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
30
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report