icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पाली शहर में खुले नाले और जाम सीवरेज से जनता परेशान

Pali, Rajasthan:पाली शहर के आम रास्तो पर खुले पड़े नालों से आमजन परेशान है वहीं दूसरी ओर सीवरेज लाइनें जाम होने से गंदा पानी सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में फैलने की समस्या भी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज लाइन भरने के बाद उसकी सफाई और निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से समस्या लंबे समय तक बनी रहती है। शहरवासियों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार नगर निगम प्रशासन को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों की मांग है कि खुले नालों को सुरक्षित ढका जाए वही जाम सीवरेज लाइनों की नियमित सफाई के साथ निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं。
0
0
Report
Advertisement

8 माह की बच्ची हत्या: पिता गिरफ्तार, परिवार के आरोपों पर खुलासा

Karauli, Rajasthan:8 माह की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बच्ची की हत्या का आरोप उसके पिता रामदेव जाटव पर लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी ही बच्ची को पत्थर पर पटककर मार डाला और खुद को बचाने के लिए अपने सगे भाई के तीन बेटों और उनकी दो पत्नियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना 28 अक्टूबर की सुबह खेड़े का पुरा गांव में हुई थी। रामदेव अपनी 8 माह की बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर अपने बड़े भाई के बेटों और उनकी बहुओं पर मारपीट के दौरान बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से एक रात पहले रामदेव और उसकी पत्नी रेशमा के बीच विवाद हुआ था। अगले दिन सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। इस दौरान रामदेव के भतीजे रामवीर ने उन्हें झगड़ा करने से रोका था। इसी बात पर रामदेव और रामवीर के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों और चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर शिकायतकर्ता रामदेव की भूमिका संदिग्ध पाई। जांच में बच्ची की हत्या और झूठी शिकायत देने के आरोप प्रमाणित होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले के आगे की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक लोकश सोनवाल के निर्देश पर नई मंडी थाना पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट के जज बिपिन गुप्ता ने खाटू धाम में शीश नवाकर आशीर्वाद मांगा

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बिपिन गुप्ता ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। दर्शन के पश्चात श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने न्यायाधीश बिपिन गुप्ता का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। वहीं न्यायाधीश के खाटूधाम आगमन को लेकर थानाधिकारी पवन कुमार दुलड़ के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए.
0
0
Report
Advertisement

रामलीला मैदान में इंडिया महारैली: विपक्ष ने मोदी-ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा

Patna, Bihar:देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की महारैली हुई मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश और ममता सहित कई विपक्षी नेता इसमें शामिल हुए SIR को लेकर किये गये रैली में केंद्र सरकार और ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा गया. राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष लोकसभा. तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा. वही आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा आज जिस तरह से रामलीला मैदान से महाभारत की शुरुआत तेजस्वी प्रसाद यादव ने की, यह स्पष्ट संदेश है कि कहीं न कहीं देश के अंदर वोट के अधिकार को छीना जा रहा है, देश के अंदर लोकतांत्रिक अधिकार को कमजोर किया जा रहा है। देश के अंदर सत्ता के माध्यम से मोदी, अमित शाह, और ज्ञानेश कुमार गुप्ता की तिकड़ी पूरी तरह से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का कार्य कर रही है, लोकतांत्रिक अधिकार को कमजोर करने का कार्य कर रही है. बाइट---- ऐजाज अहमद आरजेडी प्रवक्ता. आज जो दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया महागठबंधन का बड़ा जुटान देखने को मिला और ये रैली पूरी तरह से सफल रहा। इसके लिए इंडिया गठबंधन के नेता, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी सामाजिक, राजनीतिक और सभी आम आवाम को बधाई देते हैं. बाइट---- ऐजाज अहमद आरजेडी प्रवक्ता. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अजय पासवान ने कहा कि आज के इस रामलीला मैदान की रैली ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब खतरे में है। जिस तरह से लोगों का जनसमर्थन राहुल गांधी और महागठबंधन को मिला है, उससे यह साबित होता है कि वोट चोरी के खिलाफ अब देश में एक आवाज़ उठ रही है। ज्ञानेश कुमार को जिस तरह से भाजपा ने बचाया है, अब वह बचने वाले नहीं हैं। आज की रैली ने यह साबित किया है कि अब रुख बदल चुका है और लोग सत्ता के परिवर्तन के लिए तैयार हैं। हम धन्यवाद देते हैं उन तमाम जनता का जो राहुल जी को और महागठबंधन को समर्थन दिए और पूरे देश के कोने-कोने से आकर इस रैली को सफल बनाए। बाइट----- अजय पासवान कांग्रेस प्रवक्ता. ज़ेडयू के विधायक श्याम रजक ने कहा की ये रैली है रामलीला मैदान में। रामलीला मैदान की और उसके अगल-बगल इर्द-गिर्द, जो उसकी क्षेत्रफल है, वो क्षेत्रफल की जो संख्या है और उसकी जो आबादी या लोगों के बैठने की या खड़े होने की जो क्षमता है, वो उनके दावों को सिद्ध नहीं करता है। लेकिन फिर भी, अगर वो कर रहे हैं तो लोकतंत्र में तो हर किसी को अधिकार है, वो करें। लेकिन ये रैली का, मैं ये कहता हूं कि इस रैली का मूल उद्देश्य 'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार बढ़ाओ', इस रैली का मूल उद्देश्य यही है। इसके अलावा कोई उद्देश्य नहीं है। बाइट--- श्याम रजक जेडयू विधायक. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा की देश में अराजकता फैलाने का प्रयास ये लोग कर रहे हैं। गलत नैरेटिव सेट करने का प्रयास कर रहे हैं और देश की जनता जान रही है कि यह गलत नैरेटिव है, अराजकता फैलाने का प्रयास हो रहा है। पर्व-त्यौहार के समय, जब साल भर व्यापारी अपने नुकसान की भरपाई करता है, उस समय व्यापारी संगठन विरोध कर रहे हैं। और यह 1 नवंबर 1984 देश के लोग भूले नहीं हैं, जब सिख समाज का नरसंहार किया गया। सिख समाज के नौजवानों के गले में जलता हुआ टायर देकर कैसे उनका नरसंहार हुआ, क्या उसका जश्न मना रही है कांग्रेस पार्टी, ये गठबंधनिया गठबंधन? इसलिए ये सब गलत नैरेटिव सेट करना... और पांच राज्यों में चुनाव है। उन पांच राज्यों में बुरी तरीके से हार की जो है... हार दिखाई पड़ रही है इन लोगों को। इसलिए ये सब कर रहे हैं, इससे कुछ होने वाला नहीं है। बाइट---- संजय सरावगी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष. एक तरफ कांग्रेस करती है एफआईआर (FIR) का विरोध, जहां-जहां उनकी सरकारें हैं। चाहे वह कर्नाटक में हो, हिमाचल में हो, केरल में हो, सभी जगह की राज्य सरकारें कह रही है एफआईआर अच्छा हुआ है। एक करोड़ एफआईआर में नाम कटे हैं कर्नाटक के और कर्नाटक की सरकार कह रही है अच्छा हो रहा है, और यहां उनके केंद्र के नेता कह रहे हैं खराब हो रहा है। इसी से पता चलता है कि इसके मकसद क्या हैं। बाइट---- संजय सरावगी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष.
0
0
Report

इंदौर के हॉस्टल में पीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, जांच जारी

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक निजी हॉस्टल में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा हॉस्टल के कमरे में मृत अवस्था में मिली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर सहपाठियों और हॉस्टल प्रबंधन को आशंका हुई। इसके बाद मामले की सूचना police को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। कमरे से एक सुसाइट नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान जूलिया, पिता शैलेन्द्र उईके, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिवनी जिला के रूप में हुई है। जूलिया इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित तिबाविला हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। घटना के वक्त काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर साथ रहने वाले अन्य विद्यार्थियों और हॉस्टल प्रबंधन को संदेह हुआ। कमरे में देखने पर छात्रा मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मर्ग कायम किया है। फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

कलवाडीह गांव में लटकते हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत बिजली विभाग पर लापरवाही का आरो

Rupaidiha, Uttar Pradesh:बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कलुवाडीह गांव में रविवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 48 वर्षीय जलपता की मौत हो गई। वह खेत की ओर गई थीं। हादसे के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। खेत में लटक रहे तार की चपेट में आईं जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब एक बजे खेत में लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से जलपता झुलस गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने बिजली लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर बलहा विधायक सरोज सोनकर और रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। विधायक ने ग्रामीणों को समझाया और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

आजमगढ़ में मेगा विधिक सहायता कैंप: 34 विभागों के स्टॉल, 878 लाभार्थी

Azamgarh, Uttar Pradesh:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों अनुपालन में आज न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का किया गया आयोजन। आज जनपद आजमगढ़ के दीवानी न्यायालय परिसर में आज रविवार को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस मेगा कैंप में विभिन्न योजनाओं से लगभग 878 लोगों को लाभान्वित किया गया। जहां इससे पूर्व दीवानी न्यायालय के हॉल ऑफ़ जस्टिस में जिला जज जयप्रकाश पांडेय ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर मेगा कैंप की विधिवत शुरुआत की। इस मेगा कैंप में कुल 34 विभागों के स्टॉल लगाए गये। इस अवसर पर जिला जज कहा कि इस मेगा कैंप का उद्देश्य यही है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को अवश्य मिले। जिला जज और अन्य न्यायिक अधिकारी विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉल पर गए और लाभार्थियों से बात की और उन्हें लाभान्वित किया। स्वास्थ्य विभाग के कैंप पर कई न्यायिक अधिकारियों ने शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच कराई। वहीं नेत्र परीक्षण कैंप भी लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि मेगा कैंप में जिला जज तथा एसपी सिटी व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, प्रतीकात्मक चेक, दिव्यांगो को ट्राईसाइकिल वितरित किया।
0
0
Report

फिरोजाबाद में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत 5 गिरफ्तार

Firozabad, Uttar Pradesh:ठग गिरफ्तार ANC - यूपी के फिरोजाबाद में साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने कुछ शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है VO - आज पुलिस टीम जैन मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर सीएल जैन कॉलेज के पास सर्विस रोड पर खड़ी काली Kia Sonet कार की तलाशी की तो उस वक्त कार में 5 लोग सवार थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया, गिरफ्तार अभियुक्तों में सरगना अजीत प्रताप उर्फ बंटू, चार अन्य लोग शामिल हैं, जो आगरा और हाथरस के रहने वाले बताए जा रहे हैं इनमें से इनके पास से 10 मोबाइल, 17 सिमकार्ड, 10 चेकबुक, 10 पासबुक, 8 एटीएम कार्ड, 7 आधार, 5 पैन कार्ड और ठगी से खरीदी गई Kia Sonet कार बरामद हुई है। पूछताछ में पता चला कि गिरोह फर्जी फर्म और फर्जी आधार से मल्‍य खाते खुलवاتا था। पॉलिसी के नाम पर ठगी की रकम इन खातों में मंगाकर चेक और एटीएम से निकाली जाती थी। गिरोह 50 से ज्यादा खातों से 1 करोड़ से अधिक की निकासी कर चुका है और इन खातों पर 70 से ज्यादा NCRP शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ - 90 हजार के अवैध पटाखे बरामद, हापुड़ नगर पुलिस ने एक को दबोचा।

RKRavi KumarFollow21m ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना मिलने पर एक व्यक्ति को अवैध पटाखों का स्टॉक रखे होने पर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 19 कार्टूनों में भरे हुए अवैध पटाखे बरामद हुए। बरामद माल की कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी बिना लाइसेंस के चोरी-छिपे पटाखों की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए माल को सीज कर दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

धनबाद CBI कार्यालय में CIMFR कर्मी की पिटाई, तीन घंटे चली पूछताछ

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -धनबाद स्थित CBI कार्यालय में पूछताछ के दौरान CSIR-CIMFR के एक कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने CBI अधिकारियों समेत चार लोगों पर डंडे, और पैरों से बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कर्मचारी ने सिंफर के उच्च पदाधिकारियों से लिखित शिकायत के माध्यम से अपनी आपबीती बताई है। कर्मचारी के अनुसार, CBI के एक अधिकारी ने उन्हें 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे पुर्व निदेशक पर चल रहे मानदेय वितरण घोटाले मामले में पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया था। पर CBI कार्यालय पहुंचते ही संदीप सिंह और उनके सहयोगी को मनमुताबिक जवाब नहीं मिलने पर संदीप सिंह, दीपक मीणा और दो अन्य लोगों ने उनकी करीब तीन घंटे तक पिटाई की। CSIR-CIMFR कर्मचारी का कहना है कि मारपीट में उनकी दाहिनी जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं और कटने के निशान भी बन गए हैं। चोट के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। CSIR-CIMFR के डॉक्टर ने उन्हें एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। अपने पत्र में कर्मचारी ने CBI के कथित व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाते हुए इतनी बेरहमी से मारपीट गलत है उन्होंने कहा कि आजाद भारत में किसी नागरिक के साथ जांच एजेंसी के कार्यालय में ऐसा व्यवहार होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि, इस मामले में CBI का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। बाइट -विवेक सिंह घायल CSIR-CIMFR कर्मचारी बाइट -अरबिंद कुमार मिश्रा ,CSIR-CIMFR डायरेक्टर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top