Back
पैसे के बहाने लाकर मारपीट, डूंगरपुर के भाई की मौत; दो भागकर बचे
ASAkhilesh Sharma
Jan 22, 2026 12:47:40
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर- पैसे लेने के बहाने साथ ले जाकर पिटा, 3 युवकों के साथ मिलकर लात घुसो ओर लट्ठ से मारा, भाई की मौत, दूसरे ने भागकर बचाई जान एंकर इंट्रो- बांसवाड़ा जिले के अरथूना थाना क्षेत्र में सारंगपुर के पास बाइक सवार 3 बदमाशो ने डूंगरपुर जिले के निवासी 2 भाइयों के साथ मारपीट की। लात घुसो ओर लट्ठ से मारपीट में गंभीर घायल एक भाई की डूंगरपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे ने भागकर जान बचाई। पैसे लेने के बहाने लेकर आए युवक ने ही बदमाश युवकों के साथ मिलकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। घटना पर अरथूना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बॉडी- अरथूना पुलिस के अनुसार रामसोर निवाई महेंद्र डेंडोर की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसमें बताया की 21 जनवरी को शाम के समय वह ओर उसका भाई महिपाल डेंडोर दोनों ही बाइक लेकर गड़िया गए थे। जहां सुरेश निवासी गड़िया उन्हें मिला। सुरेश ने रुपए लेने के लिए बांसवाड़ा के सारंगपुर चलने की बात कही। जिस पर दोनों भाई बाइक लेकर सुरेश के साथ सारंगपुर के लिए निकल गए। रात करीब 7.30 बजे सारंगपुर बांसवाड़ा में देवगढ़ होटल के पास बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। जिस पर बाइक वही रुक गई। जिस पर तीनो ही पेट्रोल की तलाश में खड़े थे। उसी दौरान एक अपाची बाइक पर 3 युवक उनके पास आए। पीछे बैठे 2 युवकों के हाथ में लट्ठ थे। बाइक से उतरकर अल्पेश डिंडोर निवासी लिम्बडिया थाना चितरी ने लट्ठ मारा जो बाइक से टकराया। धनपाल हुवॉर निवासी गड़िया ने लट्ठ मारा तो नीचे झुककर बचाव किया। अल्पेश, धनपाल ओर लोकेश तीनो ने लातों मुक्कों ओर लट्ठ से महिपाल से ताबड़तोड़ मारपीट की। जिससे महिपाल नीचे गिर गया। महिपाल बचाव के लिए चिल्लाता रहा। वही उसने भागकर जान बचाई। मारपीट से महिपाल गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में गलियाकोट अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने से सागवाड़ा से डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। लेकिन इलाज के दौरान महिपाल की मौत हो गई। सुरेश उसे ओर उसके भाई को पैसे लेने के बहाने साथ ले गया जहां सुरेश ओर अन्य तीनों से मारपीट की। जिससे भाई महिपाल की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वही डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बाईट- जयंतीलाल बामनिया रिश्तेदार अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SLSanjay Lohani
FollowFeb 16, 2026 16:46:290
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 16, 2026 16:46:060
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 16, 2026 16:45:250
Report
CM राज्य औद्यानिकविकास योजना को मिली रफ्तार,12हेक्टेयर फल व50हेक्टेयर सब्जी क्षेत्रविस्तार का लक्ष्य
0
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 16, 2026 16:34:560
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 16, 2026 16:34:240
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 16, 2026 16:34:080
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 16, 2026 16:33:520
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 16, 2026 16:33:360
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 16, 2026 16:33:200
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 16, 2026 16:31:340
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 16:31:090
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 16, 2026 16:30:570
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 16, 2026 16:30:370
Report