Back
डूंगरपुर नगर परिषद का 74.71 करोड़ का बजट सरकार को भेजा; 2 वर्षों में 28 करोड़ से ज्यादा वृद्धि
ASAkhilesh Sharma
Feb 19, 2026 04:48:37
Dungarpur, Rajasthan
डूंगरपुर शहर के विकास को गति देने के उद्देश्य से डूंगरपुर नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 74 करोड़ 71 लाख रुपए के बजट का अनुमोदन कर राज्य सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुकाबले 13 करोड़ 85 लाख रुपए ज्यादा है। परिषद की ओर से वर्ष 2025-26 का संशोधित बजट 60 करोड़ 86 लाख रुपए का बनाकर भी सरकार को भेजा गया है। नगर परिषद के बजट में लगातार हो रही बढ़ोतरी शहर के विकास कार्यो में तेजी आएगी। वर्ष 2024-25 में परिषद का बजट 42 करोड़ 34 लाख रुपए था। ये दो वर्षों में बढ़कर 74 करोड़ 71 लाख रुपए तक पहुंच गया है। इस तरह दो साल में नगर परिषद का बजट 28 करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी ने बताया कि प्रस्तावित 74 करोड़ 71 लाख रुपए के बजट में शहर के नगरीय क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। इसमें सड़कों के निर्माण व मरम्मत, नालों के विकास, साफ-सफाई व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के विस्तार, पेयजल व जल निकासी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा शहर में नए विकास प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित है। जिनमें सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक स्थलों के विकास और लोगो की सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्य शामिल हैं। परिषद ने नगर क्षेत्र में सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नए वाहनों की खरीद की भी योजना बनाई है, जिससे कचरा संग्रहण और अन्य नगरीय सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से संचालित की जा सकें। नगर परिषद का मानना है कि बजट में की गई इस बढ़ोतरी से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और डूंगरपुर को सुव्यवस्थित व विकसित नगर के रूप में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अब बजट पर अंतिम निर्णय राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद लिया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 19, 2026 06:04:050
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 19, 2026 06:03:490
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 19, 2026 06:03:340
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 19, 2026 06:03:19Noida, Uttar Pradesh:IndiaAIImpactSummit2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का AI-इनेबल्ड साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन लाइव
0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowFeb 19, 2026 06:02:530
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 19, 2026 06:01:490
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 19, 2026 06:01:240
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 19, 2026 06:01:14Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का बयान
बटुकों का सम्मान किया जा रहा है
लेकिन किसी का अपमान नही किया जाना चाहिए
आपस का विरोधाभास समाप्त करने में बीजेपी असफल है
0
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 19, 2026 06:00:580
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 19, 2026 06:00:430
Report
Ramban में SVEEP awareness programme held; J&K CEO Sanjeev Verma urges wider electoral participation
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 19, 2026 06:00:320
Report
सम्भल में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया हो रहा वायरलसी सी टी में घटना कैद SP से की शिकायत
0
Report
0
Report