Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
182144
Ramban में SVEEP awareness programme held; J&K CEO Sanjeev Verma urges wider electoral participation...
RRRAJA REHBER JAMAL
Feb 19, 2026 06:00:32
Ramban,
Spl Story;Mega SVEEP Awareness Programme Held at Ramban CEO J&K Sanjeev Verma Calls for Greater Electoral Participation Slug-1902ZS_RBN_SVEEP_CEO_R By Raja Rehber Jamal Location-Ramban Anchor : In a significant initiative to strengthen electoral awareness and promote informed democratic participation, the District Administration Ramban organised a mega awareness programme under the flagship SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) campaign. The programme witnessed enthusiastic participation from officers, students, stakeholders and people from all walks of life, reflecting a strong collective commitment towards fostering responsible voting behaviour. The event was graced by Sanjeev Verma, Chief Electoral Officer, J&K, as the Chief Guest, while Mohammad Alyas Khan, District Election Officer (Deputy Commissioner) Ramban, presided over the function. Also present on the occasion were Arun Gupta, SSP Ramban; Varunjeet Singh Charak, Additional Deputy Commissioner; Salam Din, Deputy Director Information, Office of CEO J&K (SVEEP Nodal Officer); Sayed Mazahir Hussain Shah, Dy. DEO Ramban; Showkat Hayat Mattoo, ACR Ramban; Mohammad Naseeb Bajran, SDM Banihal, besides senior district officers and officials associated with election management and awareness initiatives. Chairperson District Development Council Ramban Dr. Shamshad Shan, along with other DDC members, also graced the occasion. The programme commenced with the National Anthem, followed by a welcome address by the Deputy Commissioner. A voters’ pledge was administered by the ADC, encouraging ethical voting, inclusivity and active participation in the electoral process. Addressing the gathering, the Chief Electoral Officer lauded the efforts of the District Election Officer Ramban and his team for achieving nearly 90 percent SIR coverage in the district and urged them to strive for 100 percent coverage at the earliest. He emphasised the importance of sustained voter awareness campaigns in strengthening democracy and called upon citizens, particularly the youth, to actively participate in elections. The District Election Officer reiterated the administration’s commitment to enhancing voter participation through continuous outreach programmes, awareness drives and facilitation measures across the district. He also briefed the gathering about ongoing SVEEP activities, highlighting sustained efforts to promote electoral literacy and strengthen democratic values at the grassroots level. During the programme, several awareness activities were organised to engage different sections of society. Students participated in indoor games and debate sessions on the electoral process, underscoring the importance of youth engagement in democracy. Informative presentations, screening of voter awareness videos and a lecture on “Healthy Voter, Healthy Democracy” highlighted the role of informed citizens in strengthening democratic institutions. Cultural performances by local artists and a nukkad natak added vibrancy to the event while effectively conveying the message of voter awareness. Special emphasis was laid on motivating first-time voters, women voters and Persons with Disabilities (PwDs) to participate in elections without hesitation. The Chief Electoral Officer also felicitated outstanding BLOs, AEROs, EROs and other officials for their contributions to electoral management. Newly enrolled young voters were encouraged and provided voter ID cards and certificates, while PwD voters were also facilitated to ensure inclusivity and recognition of their participation. Earlier, the Chief Electoral Officer participated in a plantation drive and a signature campaign symbolising citizens’ commitment to democracy. He also inspected stalls set up by various departments showcasing their schemes, activities and voter awareness initiatives. Feed. Shots Byte of CEO J&K Sanjeev Verma Regards Raja Rehber Jamal Chenab Valley E-mail :- rehberjamal12@gmail.com, rehberjamal12@rediffmail.com Mob:- 8803163150, 7006027038 , 7051440613
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 19, 2026 07:37:14
Kishorra, Uttar Pradesh:बरेली। भुता थाना क्षेत्र की कक्षा 10 व 12 की छात्राओं ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि गंगापुर डबौस स्थित सौहद्रा देवी स्कूल में पढ़ाई करने के बावजूद उन्हें बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र नहीं दिए जा रहे हैं, जबकि उन्होंने पूरी फीस जमा कर दी है। ग्राम अहिरोला थाना भुता की छात्रा दीक्षा सहित नेहा, प्रियंका देवी, नैनसी कक्षा 12 की छात्राएं हैं। वहीं खुशी, चांदनी, मोहिनी और कुसुम कक्षा 10 की छात्राएं हैं। सभी छात्राओं का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने प्रवेश पत्र देने से इनकार कर दिया। जब वे स्कूल पहुंचीं तो उनके साथ गाली-गलौज की गई, धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। छात्राओं ने थाना भुता में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कर कार्रवाई की मांग की, उनका कहना है कि प्रवेश पत्र न मिलने से उनका शैक्षिक वर्ष खराब होने की आशंका है। पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Feb 19, 2026 07:34:35
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Feb 19, 2026 07:34:23
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 9 मार्च से गैरसैंण में होने जा रहा है। विधानसभा सत्र आहूत होते ही कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोल दिया है। आखिर क्यों कांग्रेस सरकार पर हमलावर है देखिए इस रिपोर्ट में साल 2014 में हरीश रावत सरकार में 9 जून 2014 से 11 जून 2014 तक 3 दिन सत्र गैरसैण में आयोजित हुआ साल 2015 में हरीश रावत सरकार में 2 से 3 नवंबर को गैरसैंण में 2 दिन का विधानसभा सत्र आयोजित किया गया साल 2016 में मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत की सरकार में 17 और 18 नवंबर को दो दिवसीय विधानसभा का सत्र गैरसैंण में आयोजित किया गया साल 2017 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल के दौरान 7 और 8 दिसंबर को 2 दिवसीय गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किया गया साल 2018 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में 20 मार्च से 26 मार्च तक 6 दिन का विधानसभा सत्र गैरसैण में आयोजित किया गया साल 2019 में गैरसैण में विधानसभा का सत्र आयोजित नहीं हुआ । साल 2020 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में 3 मार्च से 7 मार्च तक 5 दिन का सत्र गैरसैंण में आयोजित किया गया साल 2021 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में 1 मार्च से 6 मार्च तक 6 दिन का सत्र गैरसैंण में आयोजित किया गया साल 2022 में गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित नहीं हुआ साल 2023 में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सरकार में 13 मार्च से 16 मार्च तक 4 दिन का सत्र गैरसैंण में आयोजित किया गया साल 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सरकार में 21 अगस्त से 23 अगस्त तक तीन दिन का सत्र गैरसैंण में आयोजित किया गया साल 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सरकार में 19 अगस्त से 20 अगस्त 2 दिन का सत्र गैरसैण में आयोजित किया गया साल 2026 में 9 मार्च से 13 मार्च तक 5 दिन का विधानसभा सत्र गैरसैंण में प्रस्तावित है। विओ - 9 मार्च से उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में होगा। इसके लिए बाकायदा राज्यपाल ने स्वीकृति भी दे दी है। 9 मार्च से 13 मार्च तक के लिए गैरसैंण में विधानसभा सत्र आहूत किया गया है। सत्र आहूत होते ही कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा सरकार 2017 से सत्ता में आई है विधानसभा का सत्र सोमवार को नहीं होता है। इस बार भले ही सोमवार से विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही हो लेकिन सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण होगा ऐसे में प्रश्न काल नहीं होता। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि सोमवार के दिन मुख्यमंत्री के विभाग जैसे गृह , आबकारी, परिवहन और ऊर्जा से संबंधित प्रश्न होते हैं इसलिए सरकार सोमवार से विधानसभा सत्र करने के लिए हमेशा बचती नजर आई है। बाइट गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उत्तराखंड वी ओ - वहीं भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक बयान बाजी करती है । जबकि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में कांग्रेस स्वयं मौजूद रहती है। सत्र में किस तरह से एजेंडा रहेगा यह इस कार्य मंत्र समिति की बैठक में तय किया जाता है। लेकिन कांग्रेस बैठक में कभी भी मजबूती से अपना पक्ष नहीं रखती है। भाजपा का कहना है कि सदन की अवधि सरकार के बिजनेस पर भी निर्भर करती है आपके पास जितना सरकारी कार्य होगा उसी हिसाब से आप दिन को निर्धारित करते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी का कहना है कि कांग्रेस अगर मुख्यमंत्री के विभागों से संबंधित प्रश्न करना चाहती है तो उसमें कोई रोक-टोक नहीं है । नियम 58 और नियम 310 के तहत किसी भी प्रश्न को या ज्वलंत विषय को कांग्रेस सदन में उठा सकती है। बाइट सुरेश जोशी मुख्य प्रवक्ता भाजपा उत्तराखंड उत्तराखंड विधानसभा सत्र को लेकर भाजपा कांग्रेस में लगातार बयान बाजी चल रही है। सोमवार से सत्र की शुरुआत हो या फिर सत्र की अवधि दोनों ही मामले में राज्य में किसी की भी सरकार रही हो स्थिति हमेशा एक जैसी ही रही है।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 19, 2026 07:34:05
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी हिंडोली में अनुसूचित जाति परिवार खातेदारी भूमि पर कब्जे का आरोप; ज्ञापन सीएम के नाम सौंपा जिले के हिंडोली क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। अनुसूचित जाति के एक परिवार ने अपनी खातेदारी भूमि को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी हिंडोली को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। प्रार्थियों का आरोप है कि संबंधित राजस्व अधिकारी उनकी खातेदारी भूमि को सरकारी भूमि बताकर कब्जा छुड़ाने का दबाव बना रहे हैं। परिवार का कहना है कि उक्त भूमि उनके पिता को विधिवत आवंटित की गई थी तथा बाद में विधि अनुसार खरीदी भी गई। वे वर्षों से जमीन पर काश्त कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें जमीन खाली करने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने ज्ञापन में बताया कि यदि प्रशासन द्वारा उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे तीन दिन बाद उपखंड अधिकारी कार्यालय हिंडोली के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे。 परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि खातेदारी भूमि पर उनका कब्जा सुरक्षित कराया जाए तथा मामले में संलिप्त अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 19, 2026 07:33:34
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल नगर पालिका के फिल्टर प्लांट में पानी शुद्ध करने वाले ब्लीचिंग पाउडर की जगह टंकी साफ करने वाला केमिकल मिला दिया गया, जिससे लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहा दिया गया. इसके बाद कुछ दिनों से शहर के कई वार्डों में जलापूर्ति ठप हो गई और नागरिक पानी के लिए बेकरार रहते हैं. घटना के बाद जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया और नगरपालिका ने केवल एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को हटाकर मामले को दबाने का प्रयास किया. हालांकि इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद सभी संबंधित अधिकारी सवालों के घेरे में हैं. अब नदी में केमिकल छोड़ने के कारण स्थानीय नदी के जलीय जीव-जंतुओं पर नुकसान के भी संदेह जताए जा रहे हैं. जलप्रदाय इंजीनियर ने कहा कि समस्या टंकी साफ करने वाला केमिकल अधिक मात्रा में मिल गया था, जिसे देखते हुए पानी डिस्चार्ज कर दी गई और नई सप्लाई की तैयारी की जा रही है. इस मामले में हटाए गए कर्मचारी के अलावा अन्य जवाबदेही के प्रश्न बने हुए हैं.
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Feb 19, 2026 07:32:31
Mandla, Madhya Pradesh:बीजेगांव में ब्लास्टिंग का ‘खौफ’ जर्जर स्कूल में जान जोखिम में डाल पढ़ रहे बच्चे स्कूल में दरारें, घरों में कंपन खदान की धमक से हिल रहा भविष्य! मंडला - जिले के बीजेगांव में डोलोमाइड खदान की ब्लास्टिंग ने गांव की शांति और बच्चों के भविष्य दोनों को दांव पर लगा दिया है । ब्लास्टिंग के कारण माध्यमिक और प्राथमिक शाला बीजेगांव की इमारतों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं । हालात इतने खराब हैं कि स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, लेकिन मजबूरी में बच्चे उसी खतरे भरे भवन में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं । स्कूल की दीवारों में गहरी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं । छत और दीवारें कब गिर जाएं, इसका अंदेशा हर समय बना रहता है । सबसे चिंताजनक स्थिति रसोईघर की है, जहां मध्यान्ह भोजन बनता है । रसोई केंद्र पूरी तरह जर्जर हो चुका है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । ग्रामीणों के मुताबिक गांव के पास स्थित एक डोलोमाइड खदान में रात्रि के दौरान भारी ब्लास्टिंग की जाती है । धमाकों से पूरा गांव दहल उठता है। स्कूल ही नहीं, बल्कि बीजेगांव के कई मकानों में भी दरारें आ गई हैं । लोगों का कहना है कि रात के समय घरों में कंपन होता है, जिससे परिवार दहशत में जी रहा है । नए बने पक्के मकान भी सुरक्षित नहीं हैं । ग्रामीणों कहना है कि आखिर शिकायत करें तो कहां करें, कई बार अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है । वहीं इस पूरे मामले में खनिज अधिकारी हितेश कुमार बिसेन का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी । यदि नियमों के विरुद्ध ब्लास्टिंग पाई जाती है या गांव को नुकसान हो रहा है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी । लेकिन सवाल यही है क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही अधिकारी जागेंगे । या फिर बच्चों की सुरक्षा और ग्रामीणों की चिंता को समय रहते गंभीरता से लिया जाएगा ।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Feb 19, 2026 07:32:16
Mandla, Madhya Pradesh:बीजेगांव में ब्लास्टिंग का ‘खौफ’ जर्जर स्कूल में जान जोखिम में डाल पढ़ रहे बच्चे स्कूल में दरारें, घरों में कंपन खदान की धमक से हिल रहा भविष्य! मंडला - जिले के बीजेगांव में डोलोमाइड खदान की ब्लास्टिंग ने गांव की शांति और बच्चों के भविष्य दोनों को दांव पर लगा दिया है । ब्लास्टिंग के कारण माध्यमिक और प्राथमिक शाला बीजेगांव की इमारतों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं । हालात इतने खराब हैं कि स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, लेकिन मजबूरी में बच्चे उसी खतरे भरे भवन में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं । स्कूल की दीवारों में गहरी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं । छत और दीवारें कब गिर जाएं, इसका अंदेशा हर समय बना रहता है । सबसे चिंताजनक स्थिति रसोईघर की है, जहां मध्यान्ह भोजन बनता है । रसोई केंद्र पूरी तरह जर्जर हो चुका है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । ग्रामीणों के मुताबिक गांव के पास स्थित एक डोलोमाइड खदान में रात्रि के दौरान भारी ब्लास्टिंग की जाती है । धमाकों से पूरा गांव दहल उठता है। स्कूल ही नहीं, बल्कि बीजेगांव के कई मकानों में भी दरारें आ गई हैं । लोगों का कहना है कि रात के समय घरों में कंपन होता है, जिससे परिवार दहशत में जी रहा है । नए बने पक्के मकान भी सुरक्षित नहीं हैं । ग्रामीणों कहना है कि आखिर शिकायत करें तो कहां करें, कई बार अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है । वहीं इस पूरे मामले में खनिज अधिकारी हितेश कुमार बिसेन का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी । यदि नियमों के विरुद्ध ब्लास्टिंग पाई जाती है या गांव को नुकसान हो रहा है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी । लेकिन सवाल यही है क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही अधिकारी जागेंगे । या फिर बच्चों की सुरक्षा और ग्रामीणों की चिंता को समय रहते गंभीरता से लिया जाएगा ।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 19, 2026 07:31:44
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी जिले में चल रहा है दर्जनों अवैध आरा मशीन ।आरा मशीन की जांच के पहुंचे वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला,हमले में तीन कर्मी हुए जख्मी।घटना रुद्रपुर थाना के डुमरियाही गांव की है।पुलिस ने दो हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।वन विभाग की दस सदस्यीय टीम स्थानीय पुलिस के साथ आरा मील पर जांच के लिए पहुंचे और लाइसेंस की मांग की तभी मशीन संचालक सीताराम ,जगदेव ठाकुर सहित उनके गुर्गों ने फॉरेस्ट विभाग की टीम पर कुदाल कुल्हाड़ी डंडे से हमला कर दिया।पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया बांकी लोग फरार हो गया।झंझारपुर वन परिक्षेत्र पदाधिकारी अर्जुन गुप्ता ने रुद्रपुर थाना में मामला दर्ज कराया।हमला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Feb 19, 2026 07:31:27
Jasa, Bihar:कैमूर में रोजगार मेला का शुभारंभ\nजिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने उद्घाटन किया, 20-25 कंपनियां शामिल हैं\nजिलाधिकारी ने स्टालों का निरीक्षण किया तथा युवाओं से संवाद किया। उन्होंने बताया कि सरकार का संकल्प अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। मेले में 20 से 25 निजी कंपनियां शामिल हुईं, जिनमें तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के लिए योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति का अवसर मिला।\nआवेदकों को बायोडाटा, प्रमाण-पत्रों की छाया प्रतियां एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने का निर्देश दिया गया। मेلے में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए तथा कुछ लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई।\nजिलाधिकारी ने विशेष रूप से महिलाओं के स्वरोजगार पर जोर दिया। जीविका के माध्यम से ट्रेनिंग प्राप्त महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं एवं नौकरियों के अवसर उपलब्ध हैं। युवाओं से अपील कीया कि वे जानकारी प्राप्त करें और इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें।\nयह मेला बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हुआ, जहां सरकारी एवं निजी क्षेत्र के रोजगार के द्वार खुले।
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Feb 19, 2026 07:31:08
Saharsa, Bihar:सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौंरा पुल के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में स्कॉर्पियो के परख्च्चे उड़ गए वहीं स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी मुताबिक इस हादसे में पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी प्रखंड के सीओ मोहन कुमार शर्मा समेत पांच लोग सवार थे और हादसे में सभी लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि अंचलाधिकारी सिमरीबख्तियारपुर में एक आयोजित एक समारोह में शामिल होने आए थे और समारोह के बाद सभी लोग वापस सहरसा की तरफ आ रहे थे इसी दौरान भौरा पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Feb 19, 2026 07:30:56
Gumla, Jharkhand:*गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा: नौवडीहा पुल के पास पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत* गुमला - गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां नौवडीहा नया पुल के पास एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे。 गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से कुराग गांव से अपने घर लोहरदगा लौट रहे थे, जहां वे अपने रिश्तेदार के घर खाना खाने गए थे। इसी दौरान नौवडीहा नया पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोहरदगा निवासी 25 वर्षीय पंकज उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक विजय उरांव, उम्र लगभग 26 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से लोहरदगा रेफर किया गया। लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है, वहीं इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top