Back
Barabanki: एसआरएमयू गरीबों तक पहुंचाएगी सरकारी योजनाओं का लाभ: उत्तर प्रदेश सरकार से हुआ एमओयू l
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी : श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (एसआरएमयू) ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभों को प्रदेश के सबसे गरीब और वंचित वर्गों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा। एसआरएमयू इस प्रकार की सरकारी साझेदारी में शामिल होने वाला उत्तर प्रदेश का एकमात्र निजी विश्वविद्यालय बन गया है। एमओयू पर हस्ताक्षर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल और उत्तर प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार द्वारा किए गए। इस अवसर पर कुलपति कर्नल (डॉ.) विजय कुमार तिवारी भी मौजूद रहे। कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। कुलपति कर्नल (डॉ.) विजय कुमार तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति भी प्रतिबद्ध है। सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल छात्रों के लिए नए अवसर पैदा करने के साथ ही समुदाय स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। यह समझौता सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और गरीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विश्वविद्यालय स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास जैसी सरकारी योजनाओं के लाभ ग्रामीण एवं शहरी गरीब परिवारों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सहयोग करेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 15, 2026 08:00:080
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 15, 2026 07:48:36105
Report
KSKashish Singh
FollowMar 15, 2026 07:48:29Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज जी के आज जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए उनके आवास पर उमड़े उनके प्रशंसक। बार बार दिन ये आए, गुलदस्तों का लगा अंबार।
99
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 15, 2026 07:48:19125
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 15, 2026 07:48:05113
Report
70
Report
IAImran Ajij
FollowMar 15, 2026 07:47:1659
Report
31
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 15, 2026 07:46:5944
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 15, 2026 07:46:4562
Report
KRKishore Roy
FollowMar 15, 2026 07:46:3780
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 15, 2026 07:46:2219
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 15, 2026 07:45:4066
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 15, 2026 07:45:2638
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 15, 2026 07:36:13100
Report