Back
बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह राजाखेड़ा पहुंचे, दिवंगत हरिचरण जादौन को श्रद्धांजलि
BSBhanu Sharma
Feb 07, 2026 17:45:44
Dholpur, Rajasthan
बारां-झालावाड़ सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह राजाखेड़ा पहुंचे। वरिष्ठ भाजपा नेता हरिचरण सिंह जादौन को दी श्रद्धांजलि।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिचरण सिंह जादौन को भावभीनी श्रद्धांजलि।
धौलपुर के राजाखेड़ा में वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष धौलपुर एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर हरिचरण सिंह जादौन के निधन पर बारां झालावाड़ सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह राजाखेड़ा पहुंचे।
उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की
सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि हरिचरण सिंह जादौन संगठन के प्रति समर्पित, जुझारू और जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने जीवनभर पार्टी और समाज की सेवा को प्राथमिकता दी।उनका निधन पार्टी एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।उल्लेखनीय है कि ठाकुर हरिचरण सिंह जादौन का जयपुर में उपचार के दौरान निधन हुआ था। वे लंबे समय से असाध्य रोग से पीड़ित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त कर चुकी हैं।हरिचरण सिंह जादौन को राजे के करीबी सलाहकारों में गिना जाता था।बीमारी के दौरान भी वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह समय-समय पर राजाखेड़ा आकर उनका हालचाल पूछते रहे थे
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व आरपीएससी चेयरमैन श्यामसुंदर शर्मा, भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारी विवेक रावत (आईआरटीएस),सैंपऊ प्रधान दुष्यंत बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बड़े पुत्र भाजपा नेता राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार खनपुरा स्थित हरिचरणधाम मंदिर परिसर, नागर रोड, राजाखेड़ा में किया गया।उनके पुत्र डॉ. धर्मपाल जादौन धौलपुर के पूर्व जिला प्रमुख रह चुके हैं।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि हरিচरण सिंह जादौन का संगठनात्मक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की मिसाल था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 07, 2026 18:02:490
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:02:360
Report