Back
चूरू में रामलला प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर CM ने किसानों को 1590 करोड़ से अधिक के उपहार दिए
NPNavratan Prajapat
Jan 22, 2026 13:20:36
Churu, Rajasthan
चूरू विधानसभा- चूरू लोकेशन--चूरू संवाददाता- नवरतन प्रजापत मोबाइल-9414776072 श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के किसानों, महिलाओं और श्रमिकों को दिए 1590 करोड़ रुपए से अधिक के उपहार, ग्राम उत्थान शिविरों का किया शुभारंभ, चूरू। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के किसानों, महिलाओं और श्रमिकों को 1590 करोड़ रुपए से अधिक के उपहार दिए। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से चूरू जिले के 02 लाख 45 हजार किसानों को 24.5 करोड़ रुपए राशि हस्तांतरण की। डेयरी दुग्ध उत्पादन संबल योजना अंतर्गत 1100 लाभार्थियों को 53.23 लाख रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। इसी के साथ रसोई गैस सब्सिडी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम सिरोही जिले में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वीसी के जरिए जुड़ा रहा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने शिरकत की। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार ने किसानों और श्रमिकों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश सरकार के किसान हितैषी निर्णयों से उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है तथा किसान अब आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। प्रदेश में दो वर्षों में एक भी भर्ती परीक्षा में पेपरलीक नहीं होने से युवाओं का भविष्य सुरक्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब को गणेश मानकर सेवा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना से गरीब को छत देने का काम किया है। वहीं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को संबल प्रदान किया है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि जिले में शुक्रवार, 23 जनवरी से गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में 12 विभागों की सेवाएं आमजन को मिलेंगी और आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। आमजन अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में भागीदारी निभाएं और योजनाओं का लाभ लें। इस दौरान अतिथियों ने प्रदीप मेघवाल, सीता प्रजापत, गोविंद राम, दलीप कुमार आदि दिव्यांगों को स्कूटी की चाबी सौंपी। इसी के साथ सिमरन, राजनंदिनी, अनीता व तीजा देवी को उज्जवला योजना अंतर्गत गैस सिलेंडर, सहकार कल्याण योजना अंतर्गत प्रमोद कंवर को 09 लाख एवं सोनू भूकर को 05 लाख रुपए राशि के चेक तथा स्वामित्व योजना अंतर्गत शरीफ व जाफर खान को पट्टे प्रदान किए। बाइट _ हरलाल सहारण, विधायक चूरू। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू मो. 9414776072
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMahendra Dubey
FollowFeb 07, 2026 01:31:430
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 07, 2026 01:31:290
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 07, 2026 01:31:210
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 07, 2026 01:30:200
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowFeb 07, 2026 01:15:160
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 07, 2026 01:06:140
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 07, 2026 01:05:540
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 07, 2026 01:05:320
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 07, 2026 01:05:060
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 07, 2026 01:04:470
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 07, 2026 01:04:270
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 07, 2026 01:04:050
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 07, 2026 01:01:470
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 01:01:240
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 07, 2026 01:00:410
Report