Back
ABVP चित्तौड़ प्रांत के अधिवेशन के मौके पर बांसवाड़ा में शोभायात्रा
AOAjay Ojha
Jan 04, 2026 13:03:10
Banswara, Rajasthan
एंकर - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) चित्तौड़ प्रांत के तीन दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन के अवसर पर आज दूसरे दिन बांसवाड़ा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 'ज्ञान, शील और एकता के नारों के साथ हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे पूरा शहर भगवामय नजर आया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 3:30 बजे कुशलबाग मैदान से हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थी, हाथों में भगवा ध्वज के साथ राष्ट्रवाद के नारों की धुन ने वातावरण में जोश भर दिया। यात्रा के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हाथों में ध्वज लिए अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते नजर आए। शहर के मुख्य मार्गों को कवर करते हुए यह यात्रा एक विशाल जनसमूह में तब्दील हो गई। कुशलबाग मैदान से प्रारम्भ होकर पुराने बस स्टैंड, गांधी मूर्ति, चंद्र पोल दरवाजा, रघुनाथ जी मंदिर और आजाद चौक From पाला रोड और नई आबादी चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहा और अंततः पुनः कुशलबाग मैदान पर संपन्न हुई। रास्ते भर विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया शोभायात्रा के समापन के बाद शाम 5 बजे नगर परिषद के सामने स्थित राजा बांसिया भील मूर्ति स्थल पर 'खुला अधिवेशन' आयोजित किया गया। यहां छात्र नेताओं और मुख्य वक्ताओं ने शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने क्षेत्र के गौरव राजा बांसिया भील की वीरता को याद करते हुए युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया। शोभायात्रा में छात्राओं की भारी भागीदारी और अनुशासित मार्च ने लोगों का ध्यान खींचा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:41:120
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:40:550
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowJan 05, 2026 10:40:120
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 05, 2026 10:39:360
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 05, 2026 10:39:160
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 05, 2026 10:38:190
Report
0
Report
0
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowJan 05, 2026 10:37:190
Report
0
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 05, 2026 10:36:520
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowJan 05, 2026 10:36:29New Delhi, Delhi:बांग्लादेश के कट्टरपंथी इतनी हिमाकत न करें धमकी देने की Zee news को
0
Report
PSPreeti Srivastava
FollowJan 05, 2026 10:36:18Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी बाइट ऑन ज़ी न्यूज़ को जो धमकी दी गई है
0
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowJan 05, 2026 10:36:050
Report