Back
फिरोजपुर में पीएम मोदी सुरक्षा चूक: चार साल बाद चालान नहीं पेश पाई पंजाब पुलिस
RKRAJESH KATARIA
Jan 05, 2026 10:36:05
Firozpur, Punjab
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मामले में चार साल बाद भी पंजाब पुलिस पेश नहीं कर पाई चालान
2022 को गांव प्यारेआना में 15 मिनट रुका था पीएम का काफिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 जनवरी 2022 को फिरोजपुर दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई चूक मामले में पंजाब पुलिस चार साल बाद भी आरोपियों के खिलाफ चालान पेश नहीं कर पाई है। इस संबंध में डीएसपी करण शर्मा का कहना है कि मामले की गहन जांच अभी जारी है
प्रधानमंत्री का राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का नींव पत्थर रखने के अलावा यहां रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम था। मौसम खराब की वजह से उनका हेलीकॉप्टर बठिंडा में लैंड करवाया गया और वह सड़क मार्ग से फिरोजपुर आ रहे थे。
रैली स्थल से सात किलोमीटर पहले गांव प्यारेआना में किसानों के धरने के कारण उनका काफिला करीब 15 से 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर ही रुका रहा। बाद में प्रधानमंत्री वहीं से लौट गए। बठिंडा से दिल्ली लौटने के दौरान उन्होंने राज्य के एक अधिकारी से कहा था कि अपने सीएम को कहना कि मैं जिंदा लौट आया।
उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी थे。
गांव प्यारेआना में प्रधानमंत्री के काफिले को रोकने के मामले में थाना कुलगढ़ी में फिर 150 के करीब अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। बाद में इस मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी की जांच के बाद दर्ज धाराओं में वृद्धि कर धारा 307, 353, 186, 149, 341 के अलावा 8 बी नेशनल हाईवे एक्ट के तहत धाराएं बढ़ाई गई थीं。
वर्ष 2023 में इस मामले में उस समय एसपी ऑपरेशन रहे गुरविंदर सिंह, डीएसपी प्रीतम सिंह, डीएसपी जगदीश कुमार, इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, एसएसआई राकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया था। इसके अलावा तत्कालीन एसएसपी रहे हरमनदीप हंस सहित अन्य साथ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था。
वही डीएसपी करण शर्मा ने कहा कि जनवरी 2022 की घटना है और 6 जनवरी को थाना कुलगढ़ी में यह मामला दर्ज किया गया था इस मामले को लेकर स्पष्ट स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया था जो जांच कर रहे हैं इसमें कुछ लीगल फॉर्मेलिटी अभी बाकी है जल्द ही इस जांच को हम पूरी कर लेंगे
बाइट डीएसपी करण शर्मा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSHIV KUMAR
FollowJan 06, 2026 17:32:110
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 06, 2026 17:31:210
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 06, 2026 17:31:010
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 06, 2026 17:30:260
Report
0
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowJan 06, 2026 17:18:080
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowJan 06, 2026 17:17:170
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowJan 06, 2026 17:17:070
Report
AMAbhishek Mathur
FollowJan 06, 2026 17:16:320
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 06, 2026 17:15:070
Report
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव में मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान मंगलवार को समाप्त हो गया जिले में अब 19लाख 17हजार 882 मतदाता शेष जिसमे 10 लाख 56हजार 458 पुरुष 8लाख 61हजार 381 महिलाएं एवं 43 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है
0
Report
0
Report