Back
कठूमर में मेगा विधिक चेतना शिविर से 74,976 लाभार्थी योजनाओं का लाभ
JGJugal Gandhi
Mar 29, 2026 16:46:19
Alwar, Rajasthan
कठूमर में मेगा विधिक चेतना शिविर: 74,976 लाभार्थियों को योजनाओं का फायदा, दिव्यांगों व बालिकाओं को मिली सौगात
कठूमर उपखंड मुख्यालय पर रविवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनंत भंडारी की अध्यक्षता में गैलेक्सी एकेडमी में मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और नालसा Theme सॉन्ग के साथ हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनंत भंडारी ने कहा कि ऐसे शिविर न्याय, विधिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का sशक्त माध्यम हैं। उन्होंने ‘सिंगल विंडो प्रणाली’ को सुशासन की मजबूत नींव बताते हुए आमजन को घर-घर न्याय उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहनलाल सोनी ने कठूमर को ‘आदर्श तालुका’ चुने जाने को विधिक जागरूकता के क्षेत्र में अहम कदम बताया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत कुल 74,976 लोगों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, बालिकाओं को साइकिल और पात्र नागरिकों को मौके पर ही जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही जादूगर आर.के. सोनी ने रोचक अंदाज में योजनाओं की जानकारी दी, जबकि विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राष्ट्रीय कलाकार राजीव वर्मा के भवाई नृत्य ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।
इस दौरान न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 29, 2026 17:47:080
Report
ADAjay Dubey
FollowMar 29, 2026 17:46:410
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 29, 2026 17:46:220
Report
0
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowMar 29, 2026 17:46:100
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 29, 2026 17:45:580
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 29, 2026 17:45:440
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 29, 2026 17:45:370
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 29, 2026 17:45:170
Report
491
Report
301
Report
नंदगंज थाने का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण,पेंडिंग विवेचना और अपराधियों पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश
455
Report
192
Report
SYSUNIL YADAV
FollowMar 29, 2026 17:31:33286
Report