Back
सलामतपुर चट्टी के पास हुए सड़क हादसे में युवक की इलाज के दौरान आज मौत,परिजनों में मचा कोहराम
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर के बहादुरगंज क्षेत्र के सलामतपुर चट्टी पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में घायल एक किशोर की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक इलाज के बाद घर लौट आया है। मृतक अपने परिवार का इकलौता वारिस बताया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर सनेहुआ निवासी 17 वर्षीय ऋतिक सरोज पुत्र अनिल सरोज और 16 वर्षीय ओमप्रकाश सरोज पुत्र राजेश सरोज सलामतपुर चट्टी पर कुछ सामान लेने गए थे। सामान लेकर जब दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी देवली मोड़ के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए मऊ रेफर कर दिया गया। ओमप्रकाश की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी आज मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल ऋतिक सरोज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट आया है। रविवार को ओमप्रकाश सरोज का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी चार बहनें हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
820
Report
809
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 29, 2026 18:30:44797
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 29, 2026 18:30:33782
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 29, 2026 18:30:17815
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 29, 2026 18:15:141009
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 29, 2026 18:15:071000
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 29, 2026 18:01:10934
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 29, 2026 18:00:37903
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 29, 2026 18:00:22922
Report
964
Report
बसपा नेता लल्लन यादव ने पिता की पहली पुण्यतिथि पर किया सेवा का संकल्प, सैकड़ों लोगों को बांटे वस्त्र
1093
Report
1027
Report
1022
Report
1014
Report