Back
ARTO विभाग फिर विवादों में, प्रवर्तन अधिकारी का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, दिया सफाई
Unnao, Uttar Pradesh
उन्नाव से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अक्सर विवादों में रहने वाला ARTO विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। ARTO प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिपाही एक युवक को पकड़े हुए हैं और उसी दौरान ARTO प्रतिभा गौतम उसे थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। इसके बाद युवक को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाते हुए भी दिखाई दे रही हैं।वीडियो बना रहा युवक ARTO पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए खुद के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स होने की बात कहता नजर आ रहा है और वीडियो वायरल करने की चेतावनी भी दे रहा है।
वायरल वीडियो के बाद ARTO प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि 27-28 मार्च की रात उनके द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान गिट्टी से लदा एक ट्रक धर्मकांटे पर तौल के लिए लाया गया, लेकिन GPS खराब होने के कारण वहीं रुक गया।उन्होंने बताया कि मैकेनिक बुलाया गया, लेकिन समय लगने की बात कही गई। इसी बीच पीछे खड़े अन्य वाहनों के ड्राइवर हंगामा करने लगे। स्थिति समझाने पर भी विवाद बढ़ता गया।ARTO के अनुसार, इसी दौरान एक ड्राइवर नशे की हालत में आया और इंटरसेप्टर वाहन की चाभी निकाल ली, पत्थरबाजी की और स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की की। हालात बिगड़ने पर चाभी वापस लेने के लिए उन्हें हस्तक्षेप करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि मामले की सूचना SO दही को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल मामला जांच और विवाद के घेरे में है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
190
Report
212
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 29, 2026 18:30:44259
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 29, 2026 18:30:33269
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 29, 2026 18:30:17157
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 29, 2026 18:15:14975
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 29, 2026 18:15:07973
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 29, 2026 18:01:10925
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 29, 2026 18:00:37893
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 29, 2026 18:00:22911
Report
957
Report
बसपा नेता लल्लन यादव ने पिता की पहली पुण्यतिथि पर किया सेवा का संकल्प, सैकड़ों लोगों को बांटे वस्त्र
1093
Report
1027
Report
1022
Report
990
Report