Back
नहर में बोरी में बंद ‘शव’ की खबर से मचा हड़कंप, बोरी खुली तो निकला गाय के बछड़े का शव
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नहर में एक प्लास्टिक की बोरी में संदिग्ध शव होने की सूचना फैल गई। बोरी में शव की आशंका से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। मामला सदर कोतवाली इलाके के ग्रामसभा डिलिया (करीमाबाद) का है, जहां नहर में पड़ी एक प्लास्टिक की बोरी को देखकर ग्रामीणों ने उसमें किसी इंसान का शव होने की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नहर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान और पुलिस की मौजूदगी में जब बोरी को खुलवाया गया तो उसमें इंसान का शव नहीं बल्कि गाय के एक बछड़े का शव निकला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और धीरे-धीरे वहां से लौट गए। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत बछड़े को न तो गड्ढा खोदकर दफनाया गया और न ही उसे हटाया गया, बल्कि उसे वहीं छोड़कर सभी लोग चले गए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
820
Report
809
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 29, 2026 18:30:44797
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 29, 2026 18:30:33782
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 29, 2026 18:30:17815
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 29, 2026 18:15:141009
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 29, 2026 18:15:071000
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 29, 2026 18:01:10934
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 29, 2026 18:00:37903
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 29, 2026 18:00:22922
Report
964
Report
बसपा नेता लल्लन यादव ने पिता की पहली पुण्यतिथि पर किया सेवा का संकल्प, सैकड़ों लोगों को बांटे वस्त्र
1093
Report
1027
Report
1022
Report
1014
Report