Back
प्रतापनगर के पिपलीवाला से लापता युवती पर भारी प्रदर्शन, पुलिस जांच तेज
KSKULWANT SINGH
Mar 29, 2026 17:45:37
Yamuna Nagar, Haryana
प्रतापनगर के पिपलीवाला से गायब हुई युवती को लेकर प्रकरण ने अब गंभीर रूप ले लिया है. युवती की तलाश को लेकर बिलासपुर में शिव चौक पर भारी बवाल हुआ, जहां गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. यमुनानगर के बिलासपुर क्षेत्र के गांव पिपली वाला से 25 तारीख को एक युवती के लापता होने का मामला अब तूल पकड़ रहा है. जानकारी के अनुसार युवती का रंजीतपुर निवासी विशेष समुदाय के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, जिससे यह मामला दो समुदायों के बीच तनाव का कारण बन गया है. घटना के विरोध में रविवार सांय हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने बिलासपुर के शिव चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कई घंटों तक सड़क जाम रखा, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. सड़क जाम के चलते वाहन, एंबुलेंस और रोजमर्रा के कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई घंटों तक मुख्य मार्ग बाधित रहने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. स्थिति को काबू में करने के लिए प्रशासन तुरंत हरकत में आया. मौके पर एसडीएम जसपाल गिल और डीएसपी रजत पुलिया सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया. वहीं प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने डीएसपी हरविंदर मलिक पर भी गंभीर आरोप लगाए और मामले में लापरवाही का आरोप लगाया. हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. प्रदर्शनकारी: लड़की पक्ष का कहना है कि लव जिहाद के मामले में आज 5 दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है. प्रशासन ने आश्वासन देकर समय निकाल दिया, जिससे जनता का भरोसा कमजोर हुआ और उन्होंने प्रशासन की बात मानने से इंकार कर दिया. पंचायत में भी तय समय पर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला, जबकि डीएसपी ने सुबह 10 बजे तक लड़की को लाने की बात कही थी. भले ही प्रशासन सीधे लड़की को न ला सके, लेकिन गलत समय और वादे नहीं करने चाहिए थे. मामले को अगवा से जोड़कर जनता में गुस्सा और बढ़ गया. हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए, कुछ लोगों पर रास्ता रोकने और फोन पर धमकाने के आरोप भी लगे. बाद में प्रशासन ने बैठक कर भरोसा दिलाया कि वे जनता के साथ हैं. जिसकी वजह से हमने जाम खोल दिया है. SDM जसपाल गिल: “पुलिस युवती की तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रही है. क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगाई गई हैं और जल्द ही युवती को ढूंढ लिया जाएगा. SDM ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मामला संवेदनशील है और प्रशासन निष्पक्ष जांच कर रहा है. Last update: फिलहाल पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है और लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए इस संवेदनशील मामले का जल्द समाधान निकालना है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
820
Report
809
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 29, 2026 18:30:44797
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 29, 2026 18:30:33782
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 29, 2026 18:30:17815
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 29, 2026 18:15:141009
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 29, 2026 18:15:071000
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 29, 2026 18:01:10934
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 29, 2026 18:00:37903
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 29, 2026 18:00:22922
Report
964
Report
बसपा नेता लल्लन यादव ने पिता की पहली पुण्यतिथि पर किया सेवा का संकल्प, सैकड़ों लोगों को बांटे वस्त्र
1093
Report
1027
Report
1022
Report
1014
Report