140124
नंगल नगर कॉन्सिल को सलाम, भारी बारिश में करते रहे काम
Nangal, Punjab:जोरदार बारिश की वजह से शहर में कई जगह जल भराव हो गया। जिसके चलते पानी लोगों के घरों में घुसने लगा, मगर नगर कॉन्सिल नंगल के कर्मचारी इस भारी बारिश में भी पानी की निकासी को लेकर काम करते रहे और इस मौके पर खुद नगर कौंसिल नंगल के चेयरमैन भी इस बारिश में मोजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
बागेश्वर धाम पहुँचे मिथिलेश तिवारी, विरोधी बोले देंगे जवाब; बिहार के सनातन जागरण का हिस्सा बनने का किया दावा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंचे बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बिहार आने से रोकने की ताकत किसी में नहीं है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि बिहार की जनता विरोध करने वालों को जवाब देगी। यहां उन्होंने बाबा बागेश्वर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। वे बिहार के 14 करोड़ लोगों की सुख-समृद्धि की कामना लेकर धाम पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि देशभर में चल रहे सनातन जागरण अभियान का वह हिस्सा बनेंगे। बिहार में बाबा बागेश्वर के प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध करने वालों पर उन्होंने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर को बिहार आने से रोकने की ताकत किसी में नहीं है और बिहार की जनता विरोध करने वालों को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जो लोग बाबा बागेश्वर का विरोध कर रहे हैं, वे अल्पज्ञानी हैं। राम और कृष्ण एक ही हैं, इसलिए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के वर्णन पर विवाद नहीं होना चाहिए। मंत्री ने कहा कि बिहार ढीरेन्द्र शास्त्री के भव्य स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं पप्पू यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश में जब तक पप्पू रहेंगे, तब तक मोदी जी रहेंगे, दिसंबर में बिहार के बक्सर में बागेश्वर सरकार की तीन दिवसीय कथा प्रस्तावित है。0
0
Report
दमोह में चाकूबाजी की रात: दो वारदात, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे
Damoh, Madhya Pradesh:चाकूबाजी की घटनाओं की रात.. एंकर/ दमोह में बीती रात चाकूबाजी की घटनाओं वाली रात रही और इन वारदातों ने सबको हिला कर रख दिया है। बीती रात सामने आई दो घटनाओं ने कहीं न कहीं लोगों में पुलिस का डर और कानून व्यस्था पर भी सवालिया निशान लगाए है। पहली वारदात देहात थाने के राजनगर इलाके में हुई जहां पिकनिक मनाने गए युवकों के बीच विवाद हुआ और एक ने अपने ही साथी पर चाकू से हमला किया जिसमें उसके सिर में चोटें आई है वहीं उसके हांथ में भी कट लगा है। वहीं दूसरे घटनाक्रम में देहात थाना क्षेत्र के इमलाई गांव में बड़ी घटना हुई है। यहां एक युवक अपने घर में आराम से सो रहा था कि अचानक उसके पड़ोसी दो युवकों ने उसे आवाज लगाई आई और जैसे ही वो घर से बाहर निकला दोनों युवकों ने उसे मारना शुरू किया और एक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों ही मामलों में घायल युवकों और आरोपियों के बीच कोई पुराना विवाद नहीं है लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं सामने आई है। दोनों घायलों को अलग अलग जिला अस्पताल लाया गया है जिन्हें इलाज दिया जा रहा है। इनमें से इमलाई गांव के पीड़ित को गंभीर स्थिति होने पर जबलपुर रेफर किया गया है। बाइट/ पीड़ित जन बाइट/ डॉ महेश कुमार ( चिकित्सक जिला अस्पताल दमोह) बाइट/ डॉ ऐश्वर्य प्रताप सिंह ( चिकित्सक जिला अस्पताल दमोह)0
0
Report
Advertisement
रोशनी और साये से साकार हुई मां काली की अद्भुत कला
Noida, Uttar Pradesh:कागज के छोटे-छोटे टुकड़े... और उनसे उभरती मां काली की भव्य छवि! कलाकार ने देवी के मुकुट, आंखों और जीभ की बारीक आकृतियों को अलग-अलग डंडियों पर सजाया है। जैसे-जैसे इन आकृतियों की परछाइयां हरी दीवार पर एक-दूसरे से मिलती हैं, मां काली का पूरा स्वरूप सामने आने लगता है। यहां रंगों से नहीं, बल्कि रोशनी और साये से रची जा रही है भक्ति की एक अनोखी कलाकृति。 परछाइयों से उभरा मां काली का रूप! कागज के टुकड़ों से रची अद्भुत कला! रोशनी और साये का अनोखा संगम! दीवार पर साकार हुई मां काली! कलाकार की कल्पना ने रचा चमत्कार!0
0
Report
छठ महापर्व: मोकामा के घाटों की खतरनाक स्थिति, वैकल्पिक घाट बनाकर अर्घ्य दें
Barh, Bihar:छठ महापर्व के बीच बाढ़ अनुमंडल में मोकामा के कई घाट बेहद खतरनाक स्थिति में हैं। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि लोग वैकल्पिक रूप से पोखर बनाकर या गंगा किनारे वैकल्पिक घाट बनाकर उसमें पूजा संपन्न करें। जहां बनाना संभव हो, वहां बेहद सुरक्षित तरीके से घाटों का निर्माण कर अर्घ्य दिया जाए। एसडीएम कृष्ण जोशी और एसडीपीओ रामकृष्ण ने बाढ़ अनुमंडल के कई छठ घाटों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखकर ये निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान उन्होंने दर्जनों घाटों का निरीक्षण किया जिसमें कई घाट बेहद खतरनाक स्थिति में पाये गये हैं। 15 एवं 16 नवंबर को छठ महापर्व है, जिसकी शुरुआत 13 नवंबर से ही हो जाएगी। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी भी काफी जोर-शोर से चल रही है。 प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। मोकामा के हाथीदह स्थित राजेंद्र सेतु गंगा घाट पर छठ पर्व में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। यहां कई पंचायत और जिले से दूर दराज से श्रद्धालु अर्घ्य देने घाट पर आते हैं, अपने निरीक्षण के दौरान एसडीएम और एसडीपीओ ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर सुरक्षित घाट बनाकर ही अर्घ्य देने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने घाटों की स्थिति से सभी अधिकारियों को अवगत कराया व प्रशासनिक सहयोग की मांग की。0
0
Report
जंगल की उड़ान में जोड़ी का अटूट साथ, मकाऊ पक्षी दिखाते अनोखा तालमेल
Noida, Uttar Pradesh:आसमान में उड़ते हुए भी इनका साथ नहीं छूटता! घने जंगलों के ऊपर उड़ते दो लाल रंग के मकाऊ पक्षी अचानक अपने पंजे आपस में फंसा लेते हैं। कुछ पल के लिए दोनों हवा में एक-दूसरे से जुड़े नजर आते हैं और फिर साथ-साथ उड़ान भरते हैं। मकाऊ पक्षी अपने मजबूत जोड़े और लंबे साथ के लिए जाने जाते हैं। जंगल की इस खूबसूरत उड़ान में इनके बीच का तालमेल साफ दिखाई देता है。 हवा में भी नहीं छूटा साथ! उड़ते-उड़ते थाम लिए पंजे! 2 पक्षियों का अनोखा तालमेल! जंगल में दिखी जोड़ी की उड़ान! साथ निभाने का खूबसूरत अंदाज!0
0
Report
Advertisement
नन्हे गोल्फर की मेहनत: लक्ष्य पर बार-बार कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:गोल्फ में सबसे मुश्किल कामों में से एक है गेंद को सही निशाने पर पहुंचाना... और इस नन्हे खिलाड़ी को देखकर तो यही लग रहा है! हाथ में लाल रंग का छोटा सा क्लब और सामने कप के बिल्कुल पास गेंद। बच्चा बार-बार शॉट लगाता है, लेकिन गेंद है कि कप में जाने का नाम ही नहीं लेती। हर नाकामी के बाद फिर कोशिश... बस यही जज्बा इसे खास बनाता है। नन्हे खिलाड़ी का गोल्फ जुनून! कप के पास गेंद, निशाना चूका! बार-बार कोशिश में जुटा बच्चा! नन्हे गोल्फर की मेहनत जारी! छोटे कदम, बड़े खेल के सपने!0
0
Report
नीले-पीले बजरीगर की नहाने की रस्म देखकर लोगों का चेहरा खिल उठा
Noida, Uttar Pradesh:नहाने का शौक सिर्फ इंसानों को ही नहीं, परिंदों को भी होता है! इस नीले-पीले रंग के बजरीगर को देखिए, जैसे ही इसके ऊपर पानी की हल्की फुहार पड़ती है, ये खुशी से पंख फड़फड़ाने लगता है। कभी पंखों को फुलाता है, तो कभी पानी में डुबकी लगाकर खुद को भिगोता है। इसकी ये छोटी सी नहाने की रस्म देखने वालों के चेहरे पर मुस्कान ले आती है! नन्हे परिंदे का नहाने का अंदازा! पानी की फुहार में मस्ती! नहाने का शौकीन निकला बजरीगर! पंख फुलाकर पानी में अठखेलियां! फुहार पड़ते ही खिल उठा परिंदा!0
0
Report
अमरावती के ऑटोवाला ने अंग्रेजी से सबको चौंका दिया
Noida, Uttar Pradesh:अंग्रेजी बोलने के लिए बड़ी डिग्री या किसी खास ओहदे की जरूरत नहीं, बस सीखने का जज्बा होना चाहिए! महाराष्ट्र के अमरावती में ऑटो चलाने वाले इन चचा की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर हर कोई हैरान है। वीडियो बनाने वाला शख्स भी पहले उनकी बातों को मजाक समझ रहा था, लेकिन चचा पूरे आत्मविश्वास से अंग्रेजी में बातचीत करते रहे। उनका कहना है कि भाषा सीखने के लिए न उम्र की सीमा है और न ही काम की। ऑटो वाले चचा की फर्राटेदार अंग्रेजी! अंग्रेजी बोलकर चचा ने चौंकाया! सीखने की कोई उम्र नहीं होती! चचा का कॉन्फिडेंस देख हैरान लोग! हुनर के आगे डिग्री भी छोटी!0
0
Report
Advertisement
आंगन में अचानक कोबरा—बुजुर्ग का डंडे से ड्रम में कैद किया
Noida, Uttar Pradesh:आंगन में अचानक कोबरा आ जाए, तो अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएं... लेकिन यहां तो बुजुर्ग का अंदाज ही कुछ अलग नजर आ रहा है! हाथ में डंडा लेकर उन्होंने कोबरा को नीले ड्रम में बंद कर दिया। इसके बाद नागिन की धुन पर खुशी से झूमने लगे। वीडियो देखकर लोग भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, जहरीले सांप के साथ ऐसी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।0
0
Report
जींद सेक्टर-9 में दीपावली पटाखे के छर्रे से महिला की मौत
Jhanj Kalan, Haryana:जींद के सेक्टर 9 में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं मकान के बाहर पटाखे देख रही महिला के गले में घुसा छर्रा जींद: सेक्टर-नौ में रविवार रात को मकान के बाहर खड़ी एक महिला की गर्दन के नीचे ठोडी के पास किसी पटाखे का छर्रा लग गया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतका के शव का मेडिकल कालेज खानपुर में चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-नौ निवासी संदीप ने बताया कि वह एक टावर कंपनी में इंजीनियर है। उसकी 39 वर्षीय पत्नी पूनम रविवार रात को अपने मकान के बाहर दीवाली पर फोडे जा रहे पटाखे देख रही थी। अचानक से कोई किसी पटाखे का नुकीला छर्रा उसकी गर्दन में ठोडी के नीचे धंस गया। इससे कुछ खून निकला। पता चलने पर उसे रात को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार शरीर के अंदर खून का रिसाव होने से महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतका के पति संदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गृहिणी थी। रात को उसकी पत्नी बेटी के साथ मकान के बाहर खड़ी हुई थी। त्योहार के कारण सड़क पर कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। उसकी पत्नी व बेटी कुछ ही दूरी पर खड़ी होकर देख रही थी। अचानक उसकी पत्नी की गर्दन के नीचे कुछ नुकीली वस्तु लग गई। इससे खून बहने लगा। बेटी के बताने पर वह मौके पर पहुंचा और अपनी पत्नी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का मेडिकल कालेज खानपुर में चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा की धूम पिलंजी गांव में भव्य पारंपरिक आयोजन
New Delhi, Delhi:दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा की धूम दूर दूर गोवर्धन महाराज को देखने लोग पहुँच रहे है दिल्ली के पिलंजी गांव मे भव्य एवं पारंपरिक तरिके से मनाई गयी गोवर्धन पूजा लोकेशन... पिलंजी गांव एंकर पुरे देश मे धूम धाम से दिवाळी मनाने के बाद गोवर्धन की धूम है. दिल्ली के सरोजनी नगर के पास पिलंजी गांव मे बड़े हीं धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाई गयी. यहां एक पार्क मे विशाल भगवान गोवर्धन की आकृति बनाई गयी थी जहां गांव के सभी लोग जिसमे बड़ी संख्या मे महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे, बड़े हीं पारंपरिक तरिके से भगवान गोवर्धन की पूजा की गयी.. पिलंजी गांव के प्रधान राम चौधरी राजपाल ने बताया पिलंजी गांव सैकड़ो साल पुरानी गांव है और ये परम्परा शुरू से चलती आ रही है और अब ये बहुत भव्य तरिके से गांव के सभी लोगों के सहयोग से मनाया जाता है जिसे दूर दूर से देखने लोग आते हैँ. ऐसी मान्यता है लोगों पर ज़ब मुसीबत आई थी और भयंकर तूफान और बारिश हो रही थी तब भगवान श्री कृष्ण ने अपने एक ऊँगली पर गोवर्धन पहाड़ उठाकर उसके निचे लोगों को शरण देकर बचाया था तबसे ये परम्परा चली आ रही है. लोग गाय के गोबर से भगवान श्री कृष्ण की आकृति बनाकर पूजा करते हैँ. बाइट...स्थानीय निवासी0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के प्रशांत विहार में चाकूबाजी, 35 वर्षीय पिंटू की मौत
New Delhi, Delhi:दिल्ली के प्रशांत विहार थाना इलाके में हुई चाकूबाजी की घटना. एक युवक पर किया गया चाकू से हमला. प्रशांत विहार थाना के डी मॉल के पास हुई घटना. घायल हालत में युवक को नजदीक के अस्पताल में कराया गया भर्ती. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय पिंटू के रूप में हुई. घटना के बाद मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से तमाम साक्ष्य जुटाए. फिलहाल वारदात को क्यों अंजाम दिया गया है अभी इसका खुलसा नहीं हुआ है. पुलिस अब इस पूरे मामले की तफ्तीश जुट गई है.0
0
Report
मुजफ़्फरपुर के मां काली मंदिर में धुनुची आरती से बंगाली संस्कृति का उत्सव
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर स्थित प्राचीन सुप्रसिद्ध मां काली मंदिर में धूम धाम से मां काली की पूजा की गई तो श्रद्धालु ढाक की थाप पर धुनुची आरती कर श्रद्धालु भक्त झूम उठे दरअसल मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर स्थित बंगाली कॉलोनी के श्री श्री श्यामा काली मंदिर में इन दिनों आस्था और बंगाली संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है.मां काली की वार्षिक पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर है.सोमवार की देर शाम भव्य धुनुची आरती का अयोजन किया गया.जिसे देखने के भरी संख्या में श्रद्धालुओं भीड़ जुट गई और ढाक की थाप पर की जा रही धुनुची आरती ने लोगों का मन मोह लिया.पारंपरिक ढाक की थाप पर महिलाओं और पुरुषों ने धुनुची लेकर भक्ति नृत्य किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर बंगाली संस्कृति के रंग में रंग गया. इस मंदिर में मां काली की पूजा की परंपरा वर्ष 1961 से चली आ रही है.छह दशक से अधिक समय से बंगाली रीति-रिवाज और पारंपरिक विधि-विधान के साथ यहां मां की आराधना की जा रही है.समय के साथ पीढ़ियां बदलती रहीं, लेकिन मां के प्रति श्रद्धा और पूजा की परंपरा आज भी उसी उत्साह के साथ कायम है.इस आयोजन में बंगाली समुदाय के साथ-साथ शहर के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु पहुंचते हैं. वहीं श्रद्धालुओ के लिए सबसे खास रहता है ढाक की थाप पर की जा रही धुनुची आरती है.जिसमें बंगाल से पहुंचे पारंपरिक ढाकियों की गूंजती थाप ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया.ढाक की लय के साथ जब श्रद्धालुओं ने हाथों में धुनुची लेकर मां काली की आराधना शुरू की, तो मंदिर परिसर का नजारा देखते ही बन रहा था धुनुची मिट्टी का बना पारंपरिक पात्र होता है, जिसमें जलते कोयले और सुगंधित धूप सामग्री से धुआं निकलता है.इसी धुनुची को हाथों में लेकर बंगाली महिलाएं और पुरुष ढाक की थाप पर पारंपरिक अंदाज में नृत्य करते हुए मां की आराधना करते हैं. कभी दोनों हाथों में धुनुची लेकर लयबद्ध नृत्य, तो कभी ढाक की तेज होती थाप पर भक्तों का उत्साह... इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से भर उठा.धुनुची आरती का यह दृश्य बंगाली संस्कृति की जीवंत पहचान और मां के प्रति श्रद्धालुओं के समर्पण को दर्शाता नजर आया. दीपावली की मध्यरात्रि मां काली की विशेष निशा पूजा संपन्न की गई है.मंत्रोच्चार, धार्मिक विधि-विधान और मां के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने मां काली की आराधना की.मध्यरात्रि की यह पूजा इस आयोजन का प्रमुख आध्यात्मिक आकर्षण रही. मंदिर के प्रधान पुरोहित भरत चक्रवर्ती ने कहा कि वह पूजा-अर्चना बंगाली विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान से संपन्न किया गया.जिसमे मां काली की विशेष आराधना के दौरान श्रद्धालु सुख-समृद्धि, साहस और परिवार की खुशहाली की कामना करने के साथ संपन्न कराया गया हैं. इस पूजा की एक बेहद खास परंपरा है मां को अर्पित खिचड़ी, सब्जी, खीर और मिठाइयों का भोग लगता है और भोग के बाद श्रद्धालु एक साथ बैठकर मां का प्रसाद ग्रहण करते हैं. तीन दिनों तक चलने वाले विषेश पूजा को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी, फूलों और पारंपरिक बंगाली सजावट से सजाया गया है.पूजा की व्यवस्थाओं से लेकर सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा तक बंगाली कॉलोनी के युवा बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. श्री श्री श्यामा काली मंदिर में 8 से 10 नवंबर तक तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जा रहा है.8 नवंबर की मध्यरात्रि में निशा पूजा संपन्न हो चुकी है.9 नवंबर की शाम धुनुची आरती का भव्य आयोजन हुआ, जबकि 10 नवंबर को भी धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना जारी रहेंगे. बाइट - भरत चक्रवर्ती,मंदिर के प्रधान पुजारी0
0
Report
नालंदा से हजारों समर्थक पटना पहुंचेंगे: महाराज जरासंध की स्वाभिमान रैली तेज
Pariaunna, Bihar:आगामी 28 नवंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली मगध सम्राट महाराज जरासंध की जयंती सह स्वाभिमान रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी बिहारशरीफ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली की सफलता को लेकर रणनीति बनाई। उन्होंने नालंदा से हजारों की संख्या में लोगों से पटना पहुंचने की अपील की। बैठक में नालंदा जिले से करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई गई। आयोजकों के अनुसार, रैली में बिहार सरकार के कई मंत्रियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है। रैली में चंद्रवंशी समाज और अति पिछड़ा वर्ग की राजनीतिक एवं सामाजिक हिस्सेदारी बढ़ाने तथा राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम महाराज जरासंध के नाम पर रखने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। वहीं भाजपा नेता संतोष चंद्रवंशी ने कहा कि महाराज जरासंध का इतिहास गौरवशाली रहा है। समाज को अपने अधिकार और सम्मान के लिए एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी।0
0
Report
Advertisement
