147105
पंजाब में अनाज मंडी पातडां में हड़ताल से सरकारी धान खरीद रुकी
Patran, Punjab:पंजाब में 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली सरकारी धान खरीद अनाज मंडी पातडां में मजदूरों और आढ़तीयों की हड़ताल के कारण बाधित हो गई है। मजदूर 25 फीसदी मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते मंडी में सुनसान माहौल है। गला मजदूर यूनियन अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रही है। आढ़ती एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी को मांग पत्र सौंपा है, जिसमें आढ़त में कटौती के खिलाफ विरोध जताया गया है। मार्केट कमेटी के सचिव ने कहा कि मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11वीं में स्कूल/कॉलेज बदलने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, 5,832 आवेदन
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:शालेय शिक्षण विभागाने यावर्षीपासून अकरावीत प्रवेश घेतलेली उच्च माध्यमिक शाळा, कनिष्ठ महाविद्यालय जर विद्यार्थ्यांना बदलायचे असेल तर त्यासाठी ऑनलाइन अर्ज करणे बंधनकारक आहे. या बदलास ठोस कारणे लागणार असून, विभागीय शिक्षण उपसंचालकांच्या मंजुरीनंतर कॉलेज बदलता येणार आहे. त्यासाठी छत्रपती संभाजी नगर विभागीय शिक्षण उपसंचालकांकडे आतापर्यंत तब्बल ५ हजार ८३२ विद्यार्थ्यांनी कॉलेज बदलण्यासाठी ऑनलाईन अर्ज केल्याची माहिती समोर आली. राज्यात शहरांसह ग्रामीण भागामध्येही अकरावीतील प्रवेश केंद्रीय पद्धतीनेच करण्यात येत आहेत. त्याचवेळी अकरावीत प्रवेश घेतलीली शाळा, कनिष्ठ महाविद्यालय बदलण्याचा ट्रेंड विद्यार्थ्यांमध्ये मोठ्या प्रमाणात होता. शहरातून ग्रामीण भागात हे प्रवेश करण्यात येत होते. त्यामुळे यामुळे शालेय शिक्षण विभागाने यावर्षीपासून अकरावीतून बारावीसाठी शाळा, महाविद्यालय बदलण्याची प्रक्रियाही ऑनलाइन केली. पालकांची बदली, काही अपवादात्मक परिस्थिती निर्माण झाल्यानंतर विद्यार्थी कनिष्ठ महाविद्यालय बदलू शकणार आहेत. त्यासाठी ठोस पुरावेही द्यावे लागतील. याविषयीची नियमावलीही शिक्षण विभागाने जाहीर केली आहे. त्यानुसार २२ जूनपासून महाविद्यालय बदलण्याची प्रक्रिया सुरू आहे. गत महिनाभरात छत्रपती संभाजीनगर विभागातील पाच जिल्ह्यांतून ५,८३५ विद्यार्थ्यांचे महाविद्यालय बदलासाठीचे प्रस्ताव उपसंचालकाकडे सादर झाले आहेत.0
0
Report
झारखंड में फरार माओवादी नेता मिसिर बेसरा गिरफ्तार— बड़ा झटका
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग झारखंड नक्सल मोर्चे पर फोर्स को मिली सबसे बड़ी सफलता, लंबे अरसे से फरार चल रहे माओवादियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा को किया गया गिरफ्तार, 2 करोड़ 20 लाख रुपए के ईनामी नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा को गिरिडीयह जिले से किया गया गिरफ्तार, धनबाद-गिरिडीह की सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किए जाने की खबर, मिसिर बेसरा वर्तमान में माओवादी संगठन का एकमात्र बचा हुआ पोलित ब्यूरो सदस्य ।0
0
Report
फरीदाबाद: बेबी प्लाज़ा स्पा और होटल बिग टाउन में छापेमारी, 5-6 युवतियों समेत कुछ पुरुष हिरासत
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद पुलिस ने गलत गतिविधियों की सूचना मिलने पर बेबी प्लाज़ा स्पा और होटल बिग टाउन में छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल और स्पा में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 से 6 युवतियों के साथ कुछ पुरुषों को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मौके से मिले लोगों की पहचान, दस्तावेजों और होटल के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि चल रही थी या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
गुरु पूर्णिमा पर देवघर में श्रावणी मेले का आगाज, स्पर्श पूजा एक महीने बंद
Deoghar, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज होने जा रहा है आज गुरु पूर्णिमा भी है आज के बाद से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में एक महीने तक स्पर्श पूजा पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी और अरघा के माध्यम से आज के बाद से जलार्पण कावरिया कर सकेंगे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी का आगाज आज से होने जा रहा है ऐसे में देवाधिदेव महादेव की नगरी देवघर में आस्था जनसैलाब उमड़ पड़ा है सुबह से ही लोग कतारबद्ध होकर बाबा पर जलार्पण और स्पर्श पूजा कर रहे हैं बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पुरोहित लंबोदर महाराज ने बताया कि आज गुरु पूर्णिमा है आज का दिन बेहद ही खास है साथ ही साथ आज ही स्पर्श पूजा होने के बाद कल से 1 महीने तक अत्यधिक भीड़ के कारण अरघा लगा दिया जाता है कांवरिया के लिए उन्होंने यह भी कहा कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचना और पंचशूल का दर्शन करना उतना ही पुण्य के भाग होते हैं जितना स्पर्श पूजा के आज पूर्णिमा होने के कारण बाबा बैद्यनाथ मंदिर में अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है जिला प्रशासन के द्वारा कांवरियों को सुलभता पूर्वक जलार्पण करा रही है इसके अलावे कांवरियों ने बताया कि बाबा भोलेनाथ पर अत्यंत आस्था है आज गुरु पूर्णिमा है बाबा धाम पहुंचकर अपने आप को सौभागशाली मान रहे हैं कांवड़ियों ने बताया कि बाबा हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं इसलिए हर बार बाबा की दरबार खींचे चले जाते हैं0
0
Report
सुल्तानगंज में 70 रुपये में सात्विक भोजन, कांवड़िया खुश, नया टेंट सिटी
Naya Chak, Bihar:श्रावणी मेले में आने वाले लाखों कांवड़िया श्रद्धालुओं की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए इस बार सुल्तानगंज में एक नई व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन और राज्य सरकार की पहल पर नमामि गंगे घाट के बाहर टेंट सिटी और धांधी बेलारी टेंट सिटी के पास जीविका दीदी रसोई शुरू की गई है, जहां श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर शुद्ध, सात्विक और किफायती भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां मात्र 70 रुपये में भरपेट थाली मिल रही है। इसके अलावा पानी, लस्सी, दही, कोल्ड ड्रिंक और अन्य खाद्य सामग्री भी प्रिंट रेट पर उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को उचित कीमत पर सभी जरूरी सुविधाएं मिल सकें। रसोई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां चौबीसों घंटे सेंधा नमक से तैयार सात्विक भोजन परोसा जा रहा है, जिससे व्रत और पूजा-अर्चना कर रहे कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस नई व्यवस्था से कांवड़िया श्रद्धालु संतुष्ट नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि उचित कीमत पर स्वच्छ और सात्विक भोजन मिलने से उनकी यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हुई है। वहीं, जीविका दीदियों का कहना है कि उनका उद्देश्य हर श्रद्धालु तक गुणवत्तापूर्ण भोजन पहुंचाना है, ताकि बाबा भोलेनाथ की नगरी से हर श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर लौटे।0
0
Report
फर्रुखाबाद में बेटी के जन्म पर बर्बरतापूर्ण हमला, समाज की सोच पर सवाल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण प्रताप सिंह, ज़ी मीडिया, फर्रुखाबाद। बेटी पैदा हुई... और इंसानियत हार गई! मजे की बात देखी जनपद में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दोनों ही महिलाएं और उसके बावजूद भी बेटी पैदा होने पर एक परिवार की बर्बरता "जिस बेटी को हमारे संविधान ने समान अधिकार दिए... जिस बेटी को देश आज सेना से लेकर अंतरिक्ष तक अपना गौरव मान रहा है... उसी बेटी के जन्म पर अगर किसी घर में मातम मनाया जाए, मां को पीटा जाए और एक मासूम नवजात का गला दबाने की कोशिश की जाए... तो सवाल सिर्फ एक परिवार पर नहीं, बल्कि पूरे समाज की सोच पर खड़ा होता है। 77 साल पहले देश आज़ाद हुआ था... लेकिन क्या हमारी सोच सच में आज़ाद हुई? आज भी कुछ लोग बेटे की चाह में बेटियों को बोझ समझते हैं। फर्रुखाबाद से आई यह खबर सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर है।" फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र के अमेठी जदीद में दो बेटियां होने की वजह से एक विवाहिता के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकालने की कोशिश की और करीब एक माह की नवजात बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया। घायल महिला साहिमा ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाइट: घायल साहिमा पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अलग रहता है और इसी का फायदा उठाकर सास, देवर और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। जब उसने अपनी नवजात बेटी को बचाने की कोशिश की, तो उसे लात-घूंसों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस पूरी घटना की सबसे दर्दनाक गवाह बनी आठ साल की मासूम आयशा, जिसने अपनी मां पर हो रहे अत्याचार को अपनी आंखों से देखा। उसने भी परिजनों पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए। बाइट: आयशा (8 वर्ष) विडंबना देखिए... एक ओर देश बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान की बात करता है। बेटियाँ आज फाइटर पायलट बन रही हैं, अंतरिक्ष में भारत का नाम रोशन कर रही हैं, खेल, विज्ञान, प्रशासन और राजनीति में नए इतिहास लिख रही हैं। वहीं दूसरी ओर, कुछ घरों में आज भी बेटी का जन्म अपराध समझा जाता है। एक नवजात की पहली सांस पर खुशियां मनाने के बजाय, अगर उसकी सांसें छीनने की कोशिश हो... तो यह केवल कानून का नहीं, समाज की संवेदनाओं के मर जाने का भी संकेत है। "बेटी बचाओ... बेटी पढ़ाओ का नारा तभी सार्थक होगा, जब बेटी के जन्म पर घर में मातम नहीं, मुस्कान होगी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब बदलेगी वह सोच, जो बेटी को आज भी बेटे से कम समझती है؟"0
0
Report
Advertisement
समरस समाज के रास्ते: संत रविदास के वचन से न्याय और करुणा का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:समरस समाज के मार्गदर्शक संत रविदास संत रविदास का प्रसिद्ध वचन, 'मन चंगा तो कठौती में गंगा', भारतीय जीवन-दर्शन का गहन सूत्र है। यह मनुष्य को बाह्य आडंबरों से अधिक अंतःकरण की निर्मलता का महत्व समझाता है। जब मन पवित्र होता है, तब व्यवहार में करुणा आती है, समाज में विश्वास का विस्तार होता है और शासन में न्याय की प्रतिष्ठा होती है।0
0
Report
अवैध शराब के भारी भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण कर बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने में सफलता प्राप्त की गई है।पुलिस टीम द्वारा ग्राम देवरसुर पहुंचकर संदेही घनश्याम निषाद के खेत-बाड़ी स्थित मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मौके पर भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण पाया गया।आरोपी के कब्जे से 19 पेटी गोवा व्हिस्की शराब, कुल 1950 पौवा, मात्रा 171 बल्क लीटर (मध्यप्रदेश निर्मित) शराब बरामद कर कार्यवाही की गई।0
0
Report
दिल्ली के किराड़ी कादीपुर सरकारी स्कूल में पंखा गिरा; CCTV में कैद घटना
New Delhi, Delhi:दिल्ली किराड़ी के कादीपुर सरकारी स्कूल में हादसा शनिवार की सुबह हुआ। जब स्कूल में बच्चे क्लास रूम में थे तो उनके ऊपर चलता हुआ पंखा गिरा। घटना CCTV में कैद है।0
0
Report
Advertisement
टोंक के मालपुरा में जल भराव से युवक राहुल रेगर की मौत, धरना शुरू हुआ
Tonk, Rajasthan:टोंक मालपुरा शहर के महावीर मार्ग में विद्युत पोल में करंट से युवक राहुल रेगर की मौत मामला आक्रोषित रेगर समाज ने मालपुरा जिला अस्पताल के सामने शुरू किया धरना SDM कपिल शर्मा, DYSp आशीष प्रजापत, SHO चेनाराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद कर रहे समझाइश जलभराव में करंट दौड़ने से राहुल की मौके पर ही मौत0
0
Report
गुरु पूर्णिमा पर अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़, राम नगरी श्रद्धा का उत्साह
Ayodhya, Uttar Pradesh:गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूँ पाय। बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय। इसी भाव के साथ आज देशभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है।रामनगरी अयोध्या में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्ममुहूर्त से ही लोग पवित्र सरयू नदी में स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और गुरु की सेवा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, समृद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद मिलता है।अयोध्या के विभिन्न आश्रमों और मठों में शिष्य अपने गुरुजनों के चरण पखारकर उनका पूजन और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।श्रद्धालु पुष्प, फल, वस्त्र और दक्षिणा अर्पित कर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। मंदिरों और आश्रमों में भजन-कीर्तन, सत्संग और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है।गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और समर्पण का प्रतीक है। सनातन परंपरा में गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि गुरु ही ज्ञान का प्रकाश देकर जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। इसलिए आज का दिन गुरु के चरणों में श्रद्धा अर्पित करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का दिन है।सबसे अहम बात तो यह जी राम मंदिर दान चोरी मामले के बाद पहली बार लाखो की संख्या में राम भक्त राम नगरी पहुँच रहे है और आराध्य प्रभू श्रीराम का दर्शन पूजन कर रहे हैं।0
0
Report
गाजियाबाद निवाड़ी क्षेत्र में बोलेरो-ट्रक भिड़ंत: 3 की मौत, चालक हिरासत में
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना क्षेत्र निवाड़ी में एक बोलेरो पिकअप तथा एक ट्रक में टक्कर हो गई है, जिसमें कुछ व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गई तो पाया गया कि उसमें 3 व्यक्तियो की मृत्यु हो गई है तथा कुछ व्यक्ति घायल थे, जिनको तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया। बोलेरो पिकअप नई-नई खरीदी गई थी, जिसको दर्शन ओर स्नान के लिए हरिद्वार ले जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर ट्रक को तथा उसके ड्राइवर और उसके कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है。0
0
Report
Advertisement
सीवान में महाराजगंज के थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Siwan, Bihar:सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर मिट्टी के भीतर छिपाकर रखी गई सैकड़ों लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब बरामद की। पुलिस ने बरामद की गई अवैध शराब की खेप को मौके पर ही नष्ट कर दिया। हालांकi पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा हाई स्कूल के पास कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि महाराजगंज थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटेढ़ा हाई स्कूल के पास भारी मात्रा में देशी शराब छुपा कर रखी जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर महाराजगंज थाना की पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई, जहां मिट्टी के भीतर छिपाकर रखी गई सैकड़ों लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही पूरी खेप को नष्ट कर दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। अब पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन लोग शामिल हैं और किसके संरक्षण में यह धंधा संचालित किया जा रहा था। सीवान पुलिस का साफ संदेश है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे से जुड़े हर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बजरंग सेतु ग्लास फुटपाथ के लिए टेंडर; शुल्क ₹100 प्रति व्यक्ति, ₹50 बच्चे
Noida, Uttar Pradesh:बजरंग सेतु का निर्माण पूरा हो चुका है। सरकार ने पुल के ग्लास फुटपाथ के मैनेजमेंट और सुरक्षा के लिए टेंडर जारी किया है। इसमें ऐसे कॉन्ट्रैक्टर से बोलियां मांगी गई हैं जो प्रति व्यक्ति ₹100 (दो घंटे के लिए) और बच्चों के लिए ₹50 का शुल्क ले सके। इस शुल्क का मकसद यात्रियों की सुरक्षा, सफाई और दूसरी सुविधाओं के लिए तीन शिफ्ट में काम करने वाले 48 कर्मचारियों का खर्च निकालना है। टेंडर 15 दिनों में खोला जाएगा और कॉन्ट्रैक्ट सबसे कम बोली लगाने वाले को दिया जाएगा, जो तय शर्तों के अनुसार पुल को चलाने के लिए जिम्मेदार होगा। ग्लास फुटपाथ सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि कंक्रीट वाला हिस्सा 24 घंटे मुफ्त में खुला रहेगा। PWD विभाग टेंडर की निगरانی करेगा और शर्तों का पालन न करने पर कॉन्ट्रैक्टर का टेंडर रद्द किया जा सकता है। हालांकि पुल बनकर तैयार है, लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर खोलने के लिए उच्च अधिकारियों से सूचना मिलने का इंतज़ार है।0
0
Report
24 घंटे से बिजली गुल: नवादा-गया मार्ग पर ग्रामीणों ने जाम लगाया
Nawada, Bihar:24 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; नवादा-गया मुख्य मार्ग जाम नवादा: हिसुआ थाना क्षेत्र के खानपुर के पास करीब 10 गांवों के ग्रामीणों ने 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नवादा-गया मुख्य मार्ग को खानपुर के पास जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और सैकड़ों यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 24 घंटे से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी लापरवाही से नाराज होकर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल की जाए और विभाग की लापरवाही के खिलाफ जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।0
0
Report
Advertisement
