Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284002

झांसी में मिलेनियम एक्सप्रेस में धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी!

ASABDUL SATTAR
Jul 08, 2025 19:30:27
Jhansi, Uttar Pradesh
एंकर- झांसी रेल मंडल के कोटरा और सोनागिर रेलवे सेक्शन में हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जाने वाली ट्रेन नंबर 12646 मिलेनियम एक्सप्रेस के एसी कोच के पहिया से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं एसी कोच में भर गया। जिसे देखकर कोच में आग लगने की आशंका से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। तत्काल ट्रेन को कोटरा और सोनागिर के बीच किलोमीटर 1268/22 पर रोका गया। ट्रेन के रुकते ही यात्री कोच से नीचे उतर आए। वहीं सूचना मिलने पर ट्रेन लोको पायलट के साथ रेलवे के अन्य कर्मचारी एसी कोच के पास पहुंचे। उन्होंने कोच का मुआयना किया। जिसमें पाया गया कि कोच के पहिया में लगे ब्रेक पैड जाम हो रहे। जिससे धुंआ निकल रहा था। कोच का व्हील ब्रेक पैड के जाम होने से लाल हो गया था। स्टाफ ने तत्काल अग्निशमन यंत्र फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग किया और पहिया को नार्मल कर जाम ब्रेक पैड को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन करीब आधे घंटे विलम्ब के बाद आगे के लिए रवाना हुई। जिसका वीडियो बनाकर यात्रियों ने वायरल कर दिया। अगर समय से ट्रेन रोककर उसमें सुधार न किया गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाइट- मनोज कुमार सिंह.... जनसंपर्क अधिकारी रेल मंडल झांसी
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top