Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bahraich271801

बहराइच में चुनावी रंजिश: ईट-पत्थर से घायल एक दर्जन लोग!

RSRAJEEV SHARMA
Jul 09, 2025 01:00:37
Bahraich, Uttar Pradesh
रिपोर्ट/राजीव शर्मा/बहराइच/ बहराइच.चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर चले ईट पत्थर, एक दर्जन से अधिक घायल,पथराव का Live वीडियो वायरल! ख़बर बहराइच से है..जहां के थाना रूपईडीहा इलाके में दो पक्षों में भरे गांव में जमकर घण्टों पथराव हुआ,जिसका Live वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से 6 लोगों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस की तहरीर पर 8 नामजद व 50 से अधिक पत्थर बाजों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला रूपईडीहा थाना क्षेत्र के हथमरवा गांव का है,जहां पुरानी चुनावी रंजिश के बाद दो दिन पूर्व मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुए विवाद मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए, और भरे गांव में दोनों तरफ से जमकर ईट पत्थर चले। इस विवाद में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां पर हालत गंभीर देख एक पक्ष के 38 वर्षीय जाकिर पुत्र सैफू, 18वर्षीय मुनीर पुत्र जाकिर, 25 वर्षीय मोहम्मद आजाद पुत्र इदरीश, 55 वर्षीय बशीर खान पुत्र रमजान, 80 वर्षीय फ़ैजू पुत्र फौजदार समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही दूसरे पक्ष के 50 वर्षीय इब्राहिम पुत्र रंजीत खा, 26 वर्षीय रियाज पुत्र इब्राहिम, 24 वर्षीय रज्जन पुत्र कंछेद समेत तीन अन्य लोग घायल हो सभी को शहर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस मामले में रूपईडीहा थाने के प्रभारी रमेश सिंह रावत ने बताया की दो पक्षों में जैसे ही विवाद की सूचना मिली मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। एसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। वही पुलिस की तहरीर पर आठ लोगों को नामजद करते हुए, 50 से अधिक अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा सख्त कार्यवाही की जाएगी। बाईट... घायल,
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top