Banihal mein Mission YUVA j Job Fair mein sakoord yuva jhuke
Ramban, Entrepreneurship and Job Fair Under Mission YUVA Attracts Hundreds of Jobseekers in Banihal area of JK's Ramban. Hundreds of young jobseekers today thronged the Government Degree College Banihal in District Ramban to register for various employment and entrepreneurship opportunities during the Entrepreneurship and Job Fair organised under Mission YUVA by the District Employment & Counselling Centre Ramban, under the aegis of the Department of Employment, J&K. The event was inaugurated by the MLA Banihal Sajjad Shaheen in the presence of Assistant Director Employment Ramban Amit Kumar and other officials. Speaking on the occasion, the MLA Banihal Sajjad Shaheen appreciated the initiative and encouraged unemployed youth to make the most of the opportunity. He urged the participating companies to engage as many local candidates as possible to help boost youth careers and livelihoods. The MLA also appealed to the youth to explore self-employment avenues and become job creators rather than job seekers, emphasizing that the government is committed to supporting them under the Mission Youth Programme. Interacting with participants, he highlighted the importance of realizing and utilizing government-provided opportunities. Addressing the gathering, Assistant Director Employment Amit Kumar spoke about the challenges faced by youth in securing jobs and urged employers to offer them maximum engagement to expand their career horizons. Around 300 job seekers, students, and youth participated in the fair and applied on the spot for various vacancies offered by several employers. Over 30 applicants were shortlisted. Additionally, on-spot awareness and registration drives were conducted for various government schemes aimed at promoting entrepreneurship and self-reliance among the youth.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आस्था नहीं तो गरबा पंडाल न जाएं': डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में प्रवेश को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गरबा केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की भक्ति और आराधना का पावन पर्व है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन लोगों की मां भगवती में आस्था नहीं है, उन्हें गरबा पंडालों में जाने से बचना चाहिए। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के संदर्भ में उन्होंने आयोजकों को नियमों का पालन करने तथा श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करने की सलाह दी।0
0
Report
कवर्धा के अस्पताल में दिनदहाड़े घुसा तेंदुआ, रेस्क्यू टीम ने ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ा
Kawardha, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित स्नेहा हॉस्पिटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े एक तेंदुआ परिसर के भीतर घुस आया। अस्पताल में तेंदुए की मौजूदगी से मरीज, परिजन और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच अफरातफरी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग सक्रिय हुआ। बिलासपुर से बुलाई गई विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया और सुरक्षित कब्जे में ले लिया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
माना में भीषण सड़क हादसा: कार चालक ने दो महिलाओं को रौदा
Raipur, Chhattisgarh:माना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार चालक ने दो महिला को रौदा है।0
0
Report
Advertisement
सीवान दरौली विधायक पर रंगदारी मांगने का आरोप; दो नामजद हिरासत में
Siwan, Bihar:सीवान के दरौली विधानसभा क्षेत्र के लोजपा विधायक विष्णुदेव पासवान के खिलाफ आंदर थाने में रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है। विधायक के अलावा दो नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों को भी मामले में आरोपी बनाए गए हैं। वहीं पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरा मामला आंदर में बन रहे सरकारी ब्लॉक भवन के निर्माण कार्य से जुड़ा है। निर्माण कार्य करा रहे संवेदक विवेक कुमार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। संवेदक ने सरकारी ब्लॉक भवन निर्माण कार्य को बंद कराने, जान से मारने की धमकी देने और 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में दरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि और दरौली थाना क्षेत्र के मुजवनिया गांव निवासी अमित कुमार पासवान तथा आंदर थाना क्षेत्र के भरवाजपुर गांव निवासी साहेब हुसैन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं इस पूरे मामले पर विधायक विष्णुदेव पासवान ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विधायक का कहना है कि उन्होंने सरकारी ब्लॉक भवन निर्माण में कथित अनियमितता और गुणवत्ता की शिकायत भवन निर्माण विभाग, पटना से की थी। विधायक का आरोप है कि उन्हें मैनेज करने और बदनाम करने के उद्देश्य से संवेदक की ओर से उनके खिलाफ यह मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।0
0
Report
कौशाम्बी में संदिग्ध हालात में युवक नदी में डूबकर मौत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की नदी में डूबकर मौत कौशांबी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की नदी में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मंझनपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के पास नदी में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर डेड बॉडी को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान गोबरसहाई गांव निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वीरेंद्र के साथ उसका एक दोस्त भी मौजूद था। दोस्त की सूचना पर ही पुलिस को मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने मृतक के साथ रहे दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई और वह नदी में किन परिस्थितियों में पहुंचा, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।0
0
Report
जमुई में जमीन विवाद से किसान अमीरक यादव की नृशंस हत्या
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हाबुनगर गांव में सोमवार की शाम जमीन विवाद को लेकर 58 वर्षीय किसान अमीरक यादव की निर्मम हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। अमीरक यादव खेत में पानी देखने गए थे। इसी दौरान धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों और ग्रामीणों ने जमीन विवाद को लेकर अपने ही गोतिया पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि अमीरक यादव खेत में पानी देखने गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर टांगी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके दोनों पैर टांगी से काट दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दिए जाने के बाद भी पुलिस के करीब तीन घंटे बाद पहुंचने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। अमीरक यादव स्वर्गीय तुलसी यादव के पुत्र थे। उनके परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। दरअसल, जमीन को लेकर गोतिया के साथ विवाद चल रहा था और इसी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। हालांकि हत्या के पीछे वास्तविक कारण और घटना में शामिल लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
पुरी रेडक्रॉस रोड स्थित होटल में महाप्रसाद में मिलावट, पुलिस जांच जारी
Puri, Odisha:Mahaprasad In Nonveg Hotel ପୁରୀ ରେଡ଼କ୍ରସ୍ ରୋଡ଼ ରେ ଥିବା ହୋଟେଲ ସ୍ବାଗତରେ ଘଟିଛି ଏଭଳି ଘਟଣା। ଆମିଷ ହୋଟେଲରେ ଅନ୍ନ ସହିତ ମହାପ୍ରସାଦ ମିଶ୍ରଣ କରି ବିକ୍ରୀ ହେଉଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି। କେବଳ ଅନ୍ନ ନୁହେଁ Dାଲି, ବେଶର, ମହୁରରେ ମିଶ୍ରଣ କରାଯାଉଥିବା ମଧ୍ୟ ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି। ହୋଟେଲ ଭିତରେ ମାତ୍ରାଧିକ ଅବଢ଼ା କୁଡୁଆ ଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି। ଖବରପାଇ କୁମ୍ଭାରପଡ଼ା ଥାନା ପୋଲିସ ପହଞ୍ଚି ତଦନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରିଛି। ତେବେ ଦୁଇଜଣ ଯୁବକ ସମ୍ପୃକ୍ତ ହୋଟେଲ କୁ ମିଲ ପାର୍ସଲ ନେବା ପାଇଁ ଆସିଥିଲେ। ମିଲ ନେବା ସମୟରେ ତାଙ୍କୁ ସନ୍ଦେହ ହୋଇଥିଲା। ଆମିଷ ଖାଦ୍ୟରେ ମହାପ୍ରସାଦ ମିଶ୍ରଣ କରି ତାଙ୍କୁ ପାର୍ସଲ ଦିଆଯାଇଥିବା ଅଭିଯୋଗ କରିଛନ୍ତି ପାର୍ସଲ ନେଇଥିବା ଯୁବକ। ସେପଟେ ହୋଟେଲ ମାଲିକ ମନୋଜ କୁମାର ଦାସ ଏହି ଅଭିଯୋଗ କୁ ଖଣ୍ଡନ କରିଛନ୍ତି। କୁମ୍ଭାରପଡ଼ା ଥାନା ପୋଲିସ ଘଟଣାର ତଦନ୍ତ ଜାରି ରଖିଥିବା ବେଳେ ତଦନ୍ତ ପରେ ପ୍ରକୃତ କାରଣ ସ୍ପଷ୍ଟ ହେବ ବୋଲି ପୋଲିସ ପକ୍ଷରୁ ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି।0
0
Report
जबलपुर में ओमती इलाके में कच्चा मकान गिरा; 10-12 लोग फंसे, राहत जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज ओमती इलाके में कच्चा मकान गिरा बड़ा हादसा टला 10से 12लोग थे फंसे सभी को निकला गया नगर निगम का अमला पहुंचा किया गया रेस्क्यू कच्चा था मकान नहीं रहता था कोई बाकी का हिस्सा भी गिराया जाएगा बाइट नगर निगम कर्मचारी जबलपुर0
0
Report
शाजापुर के चौपाटी पर बड़ा सांप: लोगों में डर और अफरा-तफरी
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर के प्रायवेट बस स्टैंड पर स्थित चौपाटी पर सोमवार रात को उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक एक बड़ा काला सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही चौपाटी पर खाने के लिए आएं लोगों में हड़कंप मच गया और लोग अपनी सुरक्षा के लिए मौके से दूर हटने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांप काफी बड़ा था और परिसर में इधर-उधर घूम रहा था। उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने सांप को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार बचकर निकलता रहा, जिससे काफी देर तक लोगों में भय और कौतूहल का माहौल बना रहा। काफी देर की मशक्कत के बाद आखिरकार सांप को पकड़ लिया गया। सांप के पकड़े जाने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। बस स्टैंड और राजराजेश्वर माता मंदिर के समीप का क्षेत्र होने के कारण घटना के दौरान लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई और काफी देर तक मौके पर सांप को लेकर चर्चा होती रही।0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़ में तेज कार ने बस इंतजार कर रहीं शिक्षिका की मौत, दो छात्र घायल
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों के साथ बस का इंतजार कर रही शिक्षिका को तेज रफ्तार इको कार ने रौंद दिया। हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि साथ खड़ी दो स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना सोमवार शाम करीब 4.15 बजे ठेलकाडीह के मिनीमाता चौक के पास हुई। जानकारी के मुताबिक शासकीय प्राथमिक शाला ठेलकाडीह में पदस्थ शिक्षिका किरण तिवारी (42) दो छात्राओं के साथ फल दुकान के पास बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान सुकुलदैहान की ओर से आ रही इको कार सीजी 07 सीजे 3862 ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कक्षा पांचवीं की दुर्गेश्वरी (9) और कक्षा पहली की देविका (5) भी घायल हुईं। स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने घायलों को मरकामटोला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। दुर्गेश्वरी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि देविका की स्थिति सामान्य है। हादसे के बाद स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने चालक की अनुपलब्धता और वाहन की स्थिति को लेकर आरोप लगाए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं सड़क किनारे अतिक्रमण और वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है।0
0
Report
AI से जुड़ी नई पहलों का अवलोकन: क्या बदलाव लाएगा भविष्य?
Raipur, Chhattisgarh:AI0
0
Report
जमुई में फर्जी B.Ed. प्रमाणपत्र से 11 वर्षों तक शिक्षक नियुक्ति, हरेराम कुमार गिरफ्तार
Jamui, Bihar:जमुई खैरा प्रखंड के बाघाखांड विद्यालय में करीब 11 साल से गणित शिक्षक के रूप में कार्यरत हरेराम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में उसके B.Ed. प्रमाणपत्र के फर्जी होने का खुलासा हुआ है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज को असली बताकर उसने सरकारी शिक्षक की नौकरी हासिल की और वर्षों तक उसका लाभ उठाता रहा। निगरानी विभाग के अनुसार, शेखपुरा जिले के भदोईस गांव निवासी हरेराम कुमार ने वर्ष 2015 में बिहार राज्य जिला परिषद माध्यमिक शिक्षक नियोजन के लिए जमुई में आवेदन किया था। उसका नियोजन श्रवण विकलांग कोटे में हुआ था। इसके बाद बाघाखांड विद्यालय में गणित विषय के प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में उसकी नियुक्ति कर दी गई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की B.Ed. डिग्री निकली फर्जी नियोजन के दौरान हरेराम कुमार ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से जारी B.Ed. प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था। प्रमाणपत्रों की जांच के दौरान निगरानी विभाग ने इसे सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय भेजा। विश्वविद्यालय से सत्यापन के बाद प्रमाणपत्र फर्जी होने की जानकारी सामने आई। निगरानी विभाग का आरोप है कि हरेराम कुमार ने फर्जी अंकपत्र और प्रमाणपत्र तैयार कर उसे वास्तविक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उसने शिक्षक पद पर नियुक्ति हासिल की और वर्षों तक सरकारी सेवा का लाभ उठाया। इस्तीफे का मौका मिला, फिर भी नहीं छोड़ी नौकरी मामले में निगरानी विभाग के मुताबिक फर्जी प्रमाणपत्र वाले शिक्षकों को हाईकोर्ट के निर्देश के तहत एमनेस्टी पीरियड में त्यागपत्र देने का अवसर दिया गया था। हरेराम कुमार ने इस अवधि में भी इस्तीफा नहीं दिया। इसके बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की ओर से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पुलिस उपाधीक्षक सह सहायक जांचकर्ता विकास कुमार श्रीवास्तव ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें हरेराम कुमार समेत अन्य अज्ञात लोगों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, उसे असली के रूप में इस्तेमाल करने, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाए गए हैं। लिहाजा, करीब 11 साल तक सरकारी शिक्षक के पद पर काम करने वाले हरेराम कुमार की गिरफ्तारी के बाद फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी हासिल करने वाले लोगों पर निगरानी विभाग की कार्रवाई को लेकर भी सवाल और तेज हो गए हैं।0
0
Report
Advertisement
अजमेर GRP ने वांछित अपराधी धर दबोचा; चार महंगे फोन और लैपटॉप बरामद
Ajmer, Rajasthan:अजमेर जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है... रेलगाड़ी से यात्रियों के महंगे मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी के मसले में तफ्तीश कर रही पुलिस ने लूट और हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल उत्तर प्रदेश पुलिस के वांछित 25 हजार इनामी अपराधी को धर दबोचा... अपराधी साबाद निवासी कादरगंज से जब पुलिस ने पूछताछ को तो अन्य वारदातों के रूप में अपहरण, हत्या जैसे संगीन अपराधों से जुड़ा पाया गया... यूपी पुलिस ने इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है... आरोपि के कब्जे से पुलिस ने चार महंगे मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए हैं.. सर्किल इंस्पेक्टर इंदू शर्मा ने बताया कि आरोपी के अपराधों की फेहरिस्त लंबी है .. फिलहाल पूछताछ जारी है।0
0
Report
जयपुर: मुख्य सचिव के निर्देशों से साइबर ठगी पर तेज कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। पुलिस आयुक्तालय के साइबर थाने का मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का निरीक्षण। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के साथ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का निरीक्षण। साइबर ठगी में हर क्षण अहम-मुख्य सचिव शिकायत मिलते ही ठगी की रकम बचाने के लिए शुरू हो तेज कार्रवाई। 1930 पर शिकायत से बैंक खाते पर एक्शन तक का समय घटाने के निर्देश। पुलिस-बैंक और संबंधित एजेंसियों के बीच तत्काल समन्वय पर जोर। संदिग्ध बैंक खातों की पहचान और ट्रांजेक्शन की जांच हो और तेज। ठगी की रकम का ‘मनी ट्रेल’ तेजी से ट्रैक करने के निर्देश। कहा-समय पर कार्रवाई से पीड़ित की रकम सुरक्षित होने की संभावना बढ़ेगी। मुख्य सचिव ने शिकायत से जांच तक पूरा सिस्टम समझा। शिकायत का पंजीकरण, FIR और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण की ली जानकारी। साइबर मामलों की जांच में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों को भी परखा। साइबर टीम को नियमित ट्रेनिंग और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश। क्विक रिस्पॉन्स सिस्टम और तकनीकी दक्षता मजबूत करने पर जोर。0
0
Report
उधम सिंह नगर पुलिस ने 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार; नशा उत्तराखंड अभियान जारी
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- 6 तस्कर गिरफ्तार स्थान- उधम सिंह नगर एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस ने 6 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। 30 सितंबर को पुलभट्टा थाने पर चेकिंग के दौरान बहेड़ी-बरेली बॉर्डर से कुख्यात तस्कर सद्दाम हुसैन को पकड़ा गया था। उसके पास से 150 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए थे। सद्दाम बहेड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पहले भी जेल जा चुका है। उसके मोबाइल की व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि वो बरेली से सस्ते दाम पर स्मैक और नशीले इंजेक्शन लाकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और नैनीताल के युवाओं को बेच रहा था। इस इनपुट पर SSP ने टीम गठित कर नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में दबिश कराई, जिसमें 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अल्मोड़ा के एक सरकारी स्कूल का क्लर्क अक्षय, हल्द्वानी में मेडिकल स्टोर चलाने वाला सौरभ, पिथौरागढ़ में वाइन शॉप का सेल्समैन भूपेंद्र मेहता, अल्मोड़ा की यशोदा टम्टा और रवि थापा को गिरफ्तार किया गया हैं।0
0
Report
Advertisement
