Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rohtak124001

रोहतक में कूड़े के ढेर से लोग बीमार, नगर निगम की रणनीति विफल!

RTRAJ TAKIYA
Jul 13, 2025 06:05:30
Rohtak, Haryana
रोहतक:-कूड़े का ढेर बना रोहतक शहर,गली,चौक,चुराहे पर नजर आ रहे कूड़े के ढेर,नही हो रहा घर घर कूड़ा उठान  लोग परेशान,नगर निगम अधिकारी ऐसी में बैठ कर बना रहे रणनीति फ्लॉफ  कूड़ा उठाने वाली एजेंसी का टेंडर रद्द होने से आ रही परेशानी,नया टेंडर में लग रहा समय  लोगो ने कहा,सड़को पर कूड़े के ढेर लगने से फैल रही बदबू,बच्चे हो रहे बीमार,नही हो रही सुनवाई। नगर निगम अधिकारी ने माना,नया टेंडर अस्थाई,3 महीने के लिए कूड़ा उठाने के लिए लगाया टेंडर, लेकिन फिर भी नही हो रहा कूड़े का उठान  एंकर रीड़:- शहर में घर-घर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी का टेंडर रद्द होने के चलते रोहतक शहर के तमाम गली चौराहे पर कूड़े के देर लग गए हैं जिससे पूरे शहर में बदबू फैल गई है बावजूद इसके भी नगर निगम कर्मचारी ऐसी कमरे में बैठकर रणनीति बनाने में मशगूल है और वही अस्थाई तौर पर 3 महीने के लिए घर-घर कूड़ा उठाने वाली एक कंपनी के लिए टेंडर किया है, तो वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की सड़कों पर लगे गंदगी के ढेर से बदबू के साथ-साथ बच्चे भी बीमार हो रहे हैं जिसके कारण घर में रहना और सड़कों पर निकलना भी दुश्वार हो गया है। वीओ:-1 रोहतक शहर में इन दिनों किसी भी चौक चौराहे पर आपको बदबूदार कूड़े के ढेर नजर आएंगे जिससे शहर में रहने वाले लोगों के साथ-साथ शहर में आने वाले लोगों का भी जीना दुश्वार हो गया है और अधिकारी केवल रणनीति बनाने में मशगूल  हैं। दरअसल लोगों के घरों से कूड़ा उठाने वाली कंपनी का टेंडर रद्द हो गया है जिसके चलते नगर निगम के अधिकारियों द्वारा स्थाई इंतजाम करने  बजाए अब अस्थाईतौर पर कूड़ा उठा उठाने वाली कंपनी के साथ टेंडर किया है,यदि समय रहते टेंडर होता तो पूरा शहर कूड़े का देर नहीं बनता। इसको लेकर जहां आम लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है तो वही अधिकारी लोगों से साथ देने की अपील कर रहे हैं।दरसल कूड़े का उठान न होने के चलते पूरे शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं जिससे लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। वीओ:-2 वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है की सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिससे घरों के अंदर तक बदबू फैल रही है यहीं नहीं बच्चे बीमार हो रहे हैं और घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, ये समस्या एक या दो दिन से नहीं बल्कि 10 से 15 दिनों से बनी हुई है, तो वहीं नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर नमिता कुमारी ने बताया की अस्थाई तौर पर 3 महीने के लिए एक कंपनी के साथ टेंडर किया है और शहर को 5 ज़ोन में बांटा गया है ताकि घर-घर कूड़ा उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में लोगों को नगर निगम का साथ देना चाहिए और नगर निगम के अधिकारी दिन रात इसी काम में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि रोहतक में घर-घर कूड़ा उठाने वाली कंपनी का टेंडर रद्द हो गया था जिसके चलते शहर में चारों ओर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जबकि नगर निगम को समय रहते दूसरी कंपनी के साथ टेंडर कर लेना चाहिए था तो यह नोबत नहीं आती। वॉक थ्रू -डॉ. राज टाकिया ज़ी मीडिया रोहतक  बाइट:- स्थानीय लोग बाइट:-नमिता कुमारी जॉइंट कमिश्नर नगर निगम।
10
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top