Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karnal132114

करनाल में संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने दिखाई सख्ती!

KSKAMARJEET SINGH
Jul 10, 2025 12:33:21
Bassi Akbarpur, Haryana
करनाल में नगर निगम ने संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ आज एक बार फिर सख्ती दिखाई। जिन लोगों ने समय पर अपना संपत्ति कर जमा नहीं किया, उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बकायादारों को एक हफ्ते पहले नोटिस भेजकर संपत्ति कर जमा करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कई लोगों ने इसकी अनदेखी की। इसके बाद नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर बकायादारों की संपत्तियों को कुर्क किया। नगर निगम AMC अतिरिक्त आयुक्त अभय यादव ने बताया कि आज करनाल मैं आज कई प्रॉपर्टी पर प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने की कार्रवाई की गई है जिसमें तीन फैक्ट्री को अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर दिया है और दो को सील कर दिया गया है यह कार्रवाई हमारे आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी यह कार्रवाई हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 130 के तहत संपत्तियों को अटैच किया गया है। उन्होंने कहा, हमने बकायादारों को पहले ही नोटिस जारी किए थे, लेकिन कुछ लोगों ने समय पर टैक्स जमा नहीं किया। आज की कार्रवाई में कई संपत्तियों को कुर्क किया गया, और दो बकायादारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा करवाकर अपनी संपत्ति को सील होने से बचा लिया। बाइट अतिरिक्त आयुक्त अभय यादव
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top