Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bastar494001

माओवादियों को हुआ भारी नुकसान, गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान असरदार!

AAANOOP AWASTHI
Jul 16, 2025 13:03:54
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के माओवाद खत्म करने के ऐलान के बाद से बस्तर सहित देश भर में माओवादियों को नुकसान झेलना पड़ा है, माओवादियों की केंद्रीय समिति ने भी अब इसे स्वीकारा है हाल ही में माओवादी संगठन द्वारा जारी किए गए एक बुक लेट में माओवादियों को हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है, इस मामले में बस्तर आईजी सुंदरराज पी का कहना है माओवादियों के खिलाफ चलाए गए प्रभावी अभियान के चलते ही माओवादी संगठन को इतना नुकसान हुआ। माओवादियों ने स्वीकार किया है कि देशभर में हुए सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में 357 नक्सली मारे गए इनमें 136 महिला नक्सली शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में 4 केंद्रीय समिति और 15 राज्य समिति के सदस्य भी शामिल हैं, जिससे संगठन के शीर्ष नेतृत्व को गंभीर नुकसान पहुंचा है। सबसे ज़्यादा नुकसान दंडकारण्य (बस्तर) क्षेत्र में हुआ है, सबसे अधिक 281 नक्सली बस्तर में मारे गए। माओवादियों को लागतार हो रहे नुकसान के चलते फोर्स के हौंसले भी बुलंद है बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है। बाइट - सुंदरराज पी बस्तर आईजी।
4
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top