Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, क्या आपके घर में घुसेगा पानी?

PKPrashant Kumar
Jul 16, 2025 16:31:05
Munger, Bihar
मुंगेर में बीते एक सप्ताह से बारिश के कारण गंगा और नदियां लगातार उफान पर है। जिस कारण मुंगेर में एक ओर जहां पहाड़ी क्षेत्र में बारिश का पानी उतरने से कई नदियां उफान पर चल रहा है। जिस कारण मुंगेर में बीते 24 घंटा के अंदर 58 सेंटीमीटर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार की सुबह मुंगेर में गंगा का जलस्तर सुबह 7 बजे 36.36 था वहीं बुधवार की सुबह मुंगेर में गंगा 36.94 बताया गया। जबकि संध्या 4 बजे 37.16 बताया गया। इस तरह से मुंगेर में अभी गंगा वार्निंग लेबर 38.33 से महज 1. 17 मीटर नीचे बह रही है। प्रत्येक घंटा 2 सेंमी की रफ्तार से गंगा बढ़ रही है। वहीं पटना और हाथीदह वार्निंग लेबल को पार कर खतरा निशान के करीब है। ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि  गुरुवार की रात तक मुंगेर में भी गंगा वार्निंग लेबल को पार कर सकती है। वहीं गंगा के जलस्तर बढ़ने के बाद मुंगेर में सदर प्रखंड क्षेत्र महुली पंचायत अंतर्गत आदर्श ग्राम टिका रामपुर में कटाव लगातार हो रही है। बीते 15 दिनों के अंदर  खेतों में लगी फसल गंगा में समा गई  वही कटाव शुरू हो गया है ।ग्रामीणों ने बताया कि जिस तरह गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है कटाव शुरू हो रहा आने वाले एक दो दिनों में गंगा का पानी घर में घुस जाएगा। उन्होंने बताया कि कटाव रोकने के लिए जिओ बैग तैयार है लेकिन  कटाव स्थल पर जिओ बैग नहीं डाला जा रहा है। बाइट ग्रामीण  बाइट ग्रामीण
12
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top