Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
भादरबाह में ईद-उल-फित्र के मौके पर बारिश के बावजूद बाजारों में भीड़, खरीददारी चरम पर
RRRAJA REHBER JAMAL
Mar 20, 2026 08:31:13
Forest Block,
Anchor:In view of Eid-ul-Fitr, also known as Ramzan Eid, falling tomorrow on March 21, people in Bhaderwah and its adjoining areas thronged markets in large numbers despite intermittent rainfall on the eve of Arfa—the day before EID and also offered prayers of Last Friday known as Jumma-tul-Vida. It is notable that people get chance of observing two Juma-tul-Vida this Ramadan. VO:Despite showers, the festive spirit remained high as markets across Bhaderwah witnessed heavy footfall, with people coming out in large numbers for last-minute Eid shopping. The district administration also carried out market inspections to ensure that quality and hygienic products were being sold to consumers at fixed rates. VO:On the occasion of Arfa, people were seen actively purchasing sweets, bakery items, cold drinks, dry fruits, mutton, chicken, and other essential items from the market. VO:Meanwhile, special congregational prayers were offered on the occasion of Juma-tul-Vida — the last Friday of the holy month of Ramzan — in mosques across the Chenab Valley. ADC Bhaderwah – Sunil Kumar Bhutiyal, “We have already held a series of meetings with allied departments, Beopar Mandal, and Imams of different mosques to ensure smooth celebration of Eid-ul-Fitr. Availability of essential commodities at fixed rates has been ensured across Additional District Bhaderwah.” President Anjuman-e-Islamia Bhaderwah Riaz Ahmed Najar said that all arrangements has been done and we are fortunate enough to get two Jumma-tul-Vida this Ramadan. He prayed that may almighty accepts all prayers and charity. He informed that if weather improves, the Eid Nimaz will be offered in Markazi Eid Bhaderwah at 10:00 AM, otherwise in case of rain, the nimaz will be held in respective Jamia Masjids of Bhaderwah. With administrative arrangements in place and festive enthusiasm undeterred by rain, Bhaderwah is all set to celebrate Eid-ul-Fitr with joy and devotion.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAKapil Agarwal
Mar 20, 2026 09:46:57
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Mar 20, 2026 09:46:44
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 20, 2026 09:46:35
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 20, 2026 09:46:20
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - आगामी त्यौहारों पर पुलिस व प्रशासन तैयार , बैठकें ली और किया मॉक ड्रील। एंकर - आगामी आनेवाले त्यौहार सरहूल मिलन, ईद , और श्रीरामनवमी महोत्सव को लेकर प्रशासन पूरी तैयारी कर ली है। आनेवाले त्यौहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके इसलिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वहीं पुलिस प्रशासन मॉक ड्रिल आ आयोजन किया और लोगों को उपद्रवी तत्वों से निपटने, पकड़ने व भीड़ को काबू करने के तरीकों का जानकारी दिया गया। मेजर सोनाराम सोरेन और डीएसपी वरुण रजक की अगुवाई में अनेक महिला पुलिस बलों को पूर्वाभ्यास प्रक्रिया कराया गया। वहीं खूँटी के नगर भवन में उपायुक्त और एसपी की अगुवाई में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक की गयी । जिसमें सभी गाँव के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान उपायुक्त ने शान्ति व सौहार्द पूर्वक त्यौहार मनाने के लेकर आग्रह की किए। वहीं एसपी ने कानून उलंघन न करने की हिदायत दी है। साथ ही, लोगों से त्यौहार सम्बन्धी जानकारी ली गयी है। खूंटी में सरहूल, ईद और श्रीरामनवमी महोत्सव को आपसी सौहार्द्रता के साथ मनाने के लिए अपील की गयी है। जिसे सभी शांति पूर्वक त्यौहार मनाएँ। ये सभी लोगों ने निर्णय भी लिया है। वहीं किसी भी प्रकार से कोई समस्या है तो प्रशासन का सहयोग लें। एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है लोगों से भी अपील किया गया है कि किसी प्रकार की शांति भंग ना करें और आपसे सोहर्ता के साथ त्योहार मनाए इसके लिए अतिरिक्त बल भी मंगाया गया है। और पुलिस प्रशासन इसके लिए तैयार है。
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Mar 20, 2026 09:45:30
Darbhanga, Bihar:ईद से पहले जुम्मे की नमाज दरभंगा में ही पढ़ी गई जहां नमाज़ीयों ने अल्लाह ताला से दुआ मांगनी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी लोगों ने देश में गंगा जमुना तहजीब बने रहने के साथ-साथ विश्व में अमन शांति की ओर को लेकर अल्लाह ताला से दुआ की साथ ही सुरक्षा के मध्य नजर कदी सुरक्षा व्यवस्था थी शांति समिति के लोग भी सभी जगह मौके पर मौजूद थे नगर थाना अंतर्गत दरभंगा के टावर अवस्थित कटकी मस्जिद के पास आज नमाज़ अदा की गई, सड़क पर बारिकेटिंग कर राहगीरों को दूसरे रास्ते से भेजा गया, नमाज के दौरान किसी नमाज़ी को कोई परेशानी न हो बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे और सभी लोगों ने नमाज पढ़ और एक दूसरे को बधाई देते हुए प्रशासन को बहुत ही बहुत धन्यवाद कहा, लोगों ने कह कि इस बार अलविदा की नमाज दो बार पढ़ी गई है हम लोगों को उम्मीद थी कि आज ईद होगी लेकिन ईद कल होगी इसलिए हम लोगों ने दो बार अलविदा की नमाज पढ़ी
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 09:44:51
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक का शव आज सुबह पेड़ के नीचे मिला है। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। गांव सराय निवासी प्रमोद नामक यह युवक मेहनत मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार, वह बीती रात परिवार के साथ मेला देखने गया था और घर भी लौटा था। हालांकि, इसके बाद वह फिर घर से चला गया और आज सुबह उसका शव जरैरा गांव के पास मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों ने शव की पहचान की। परिवार के सदस्यों ने प्रमोद की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक प्रमोद विवाहित था और उसकी एक छोटी बच्ची है। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 09:40:24
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म में अतीक अहमद का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और ISIS से दिखाया गया है, जो पूरी तरह गलत है। मौलाना रजवी ने आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को केवल पैसा कमाने का चस्का लग गया है। उन्होंने कहा कि हर फिल्म में झूठी कहानियां गढ़कर हिंदू-मुस्लिम एंगल डाल दिया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक आएं और मुनाफा बढ़े। उन्होंने आगे कहा कि अतीक अहमद एक राजनीतिक व्यक्ति थे और उनकी आपराधिक छवि भी रही, लेकिन उनका ISIS से कोई संबंध नहीं था। यह बात सब जानते हैं। ऐसे में इस तरह की कहानी दिखाना समाज को बांटने की कोशिश है। मौलाना ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को समाज के हित और सच्चाई का ध्यान रखना चाहिए, न कि केवल पैसे के लिए भ्रामक और विवादित कंटेंट परोसना
373
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 20, 2026 09:37:26
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जिले के कृषि विभाग में रिटायर कर्मचारियों (पेंशनर्स) की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर हुए कथित घोटाले की जांच अब तेज हो गई है. इस मामले की गहराई से पड़ताल करने के लिए लखनऊ स्थित कृषि निदेशालय से 3 सदस्यीय टीम जालौन पहुंची है. टीम का नेतृत्व Senior अधिकारी डॉ. आशुतोष मिश्रा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि विभाग में पेंशनर्स के चिकित्सा बिलों के भुगतान के नाम पर फर्जी बिल और दस्तावेज लगाकर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया. इस अनियमितता की शिकायत सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद उच्च स्तर से जांच के आदेश दिए गए. जांच टीम ने जालौन पहुंचते ही उप कृषि निदेशक कार्यालय में दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है. टीम संबंधित फाइलों, भुगतान रजिस्टर, बिल वाउचर और अन्य अभिलेखों का बारीकी से परीक्षण कर रही है. अचानक टीम के पहुंचने से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. इस मामले में विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पहले ही अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए विभाग में तैनात बाबू श्याम जी और हर्ष वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है. हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर विभाग के अंदर ही सवाल उठ रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, पूरे प्रकरण में यह सवाल प्रमुखता से उठ रहा है कि क्या उच्च अधिकारियों ने खुद को बचाने के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर कार्रवाई का ठीकरा फोड़ दिया. खासकर ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर (डीडीओ) और कृषि निदेशालय की भूमिका को लेकर भी जांच टीम गहराई से पड़ताल कर रही है। जांच टीम चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े सभी मामलों की क्रॉस वेरिफिकेशन कर रही है. फर्जी बिलों के जरिए भुगतान कैसे हुआ, किस स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत हुई, और किन-किन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग में बड़ी कार्रवाई संभव है. यदि उच्च अधिकारियों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. फिलहाल, जांच जारी है और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है. आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
323
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 20, 2026 09:37:02
Noida, Uttar Pradesh:9 साल में योगी सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में क्या किए काम बीते 9 वर्षों में 16 हवाई अड्डे बने, 8 हवाई अड्डे प्रक्रिया में है। बीते 9 वर्षों में 63 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण 2.72 लाख किलोमीटर से अधिक सड़के बनी। इतना ही नहीं ऊर्जा, शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, फैक्ट्री समेत राज्य में इन्फ्रांस्ट्रक्चर में क्या हुए कार्य , योगी सरकार किन कार्यों का अपने नौ साल पूरे होने पर कर रही है बखान इस पर एक विशेष खबर संकल्प से सिद्धि: इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से समग्र और समावेशी विकास की ओर उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश की विकास गाथा के पिछले नौ वर्ष “संकल्प से सिद्धि” के उस जीवंत उदाहरण के रूप में उभरते हैं, जहाँ राजनीतिक इच्छाशक्ति, स्पष्ट नीति और प्रभावी क्रियान्वयन ने इन्फ्रास्ट्रक्चर को परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बनाया। यह यात्रा केवल परियोजनाओं के विस्तार की नहीं, बल्कि एक ऐसे विकास मॉडल के निर्माण की है, जिसमें समग्रता और समावेशिता दोनों का संतुलित समावेश है। इन नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने “सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड” के त्रिस्तरीय दृष्टिकोण के साथ “बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू” तक की ऐतिहासिक छलांग लगाई है। जो राज्य कभी ‘बीमारू’ की पहचान से जूझ रहा था, वह आज “लैंड ऑफ पोटेंशियल” से “लैंड ऑफ परफॉर्मेंस” और “लैंड ऑफ डिलीवरी” बन चुका है—और यही परिवर्तन 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला तैयार कर रहा है। संकल्प: कनेक्टिविटी को विकास का आधार बनाना | सिद्धि: देश का सबसे बड़ा नेटवर्क जब कनेक्टिविटी को विकास का मूल आधार बनाने का संकल्प लिया गया, तो उसका परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उत्तर प्रदेश का एक्सप्रेसवे नेटवर्क 1.5 से बढ़कर 22 तक पहुँच चुका है—जिसमें 7 संचालित, 5 निर्माणाधीन और 10 प्रस्तावित हैं। यह विस्तार इतना व्यापक है कि आज देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 55 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। सड़क नेटवर्क के समानांतर 90 राष्ट्रीय राजमार्गों की उपस्थिति और 19 किमी प्रतिदिन की दर से राज्य एवं ग्रामीण सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण यह सुनिश्चित करता है कि विकास का प्रवाह हर क्षेत्र तक पहुँचे。 रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में 16,000 किमी से अधिक नेटवर्क और दादरी में ईस्टर्न एवं वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जंक्शन, उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक तंत्र का केंद्र बनाता है。 वाराणसी में देश का पहला इनलैंड वाटरवे और 11 राष्ट्रीय जलमार्गों का विकास, बहु-मोडल कनेक्टिविटी को नई दिशा देता है。 हवाई कनेक्टिविटी में 16 संचालित हवाई अड्डे (4 अंतरराष्ट्रीय) और 8 प्रक्रियाधीन परियोजनाएँ, तथा जेवर एयरपोर्ट के साथ 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की परिकल्पना—यह सब मिलकर उत्तर प्रदेश को वैश्विक कनेक्टिविटी से जोड़ते हैं। संकल्प: ऊर्जा हर घर, हर उद्योग तक | सिद्धि: व्यापक विद्युत उपलब्धता ऊर्जा को विकास की रीढ़ मानते हुए जो संकल्प लिया गया, उसने उत्तर प्रदेश की आर्थिक गति को नई ऊर्जा दी है। आज जनपद मुख्यालयों में 24 घंटे, तहसीलों में 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। विद्युतीकरण के क्षेत्र में यह परिवर्तन और भी स्पष्ट है—जहाँ 2017 तक 1.28 लाख मजरों तक बिजली पहुँचती थी, वहीं आज 2.94 लाख से अधिक मजरों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है। यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि उद्योग, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक निर्णायक आधार है। संकल्प: मानव पूंजी का सशक्तिकरण | सिद्धि: शिक्षा और स्वास्थ्य का विस्तार समग्र विकास की परिकल्पना में मानव संसाधन का सशक्तिकरण केंद्रीय स्थान रखता है। शिक्षा के क्षेत्र में “ऑपरेशन कायाकल्प” के तहत प्राथमिक विद्यालयों में 19 बुनियादी सुविधाओं का संतृप्तीकरण किया गया है। 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जबकि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का उन्नयन किया गया है। “प्रोजेक्ट अलंकार” ने शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तकLimit तक नहीं रखकर खेल और सह-पाठ्य गतिविधियों तक विस्तारित किया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 2017–2025 के बीच 83 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और “वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज” का लक्ष्य, स्वास्थ्य सेवाओं के विकेंद्रीकरण का सशक्त उदाहरण है। रायबरेली और गोरखपुर में AIIMS तथा लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, उच्च गुणवत्ता والی स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं। संकल्प: संतुलित क्षेत्रीय विकास | सिद्धि: गांव से शहर तक समान प्रगति समावेशी विकास का वास्तविक अर्थ है—हर क्षेत्र, हर वर्ग तक विकास का समान प्रसार। 58 नगर निकायों का स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकास और काशी एवं विंध्य क्षेत्रीय विकास प्राधिकरणों का गठन, शहरी विकास को गति देता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत 2.43 करोड़ परिवारों को नल कनेक्शन, 62 लाख से अधिक परिवारों को पक्का घर और 1.10 करोड़ परिवारों को घरौनी वितरण, जीवन स्तर में व्यापक सुधार का प्रमाण है। यह प्रयास गांवों को “गरिमामय, आत्मनिर्भर और आधुनिक” बनाने की दिशा में एक स्पष्ट और प्रभावी रणनीति को दर्शाते हैं। संकल्प: औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण | सिद्धि: निवेश और रोजगार का विस्तार इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देने का संकल्प, औद्योगिक क्षेत्र में ठोस उपलब्धियों के रूप में सामने आया है। आज उत्तर प्रदेश में 96 लाख से अधिक MSME इकाइयाँ और 31,000 से अधिक कारखाने सक्रिय हैं। 75,000 एकड़ से अधिक औद्योगिक लैंड बैंक और एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एवं लॉजिस्टिक्स क्लस्टर, उद्योगों के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार करते हैं। विभिन्न सेक्टर-विशिष्ट परियोजनाएँ—जैसे बरेली का मेगा फूड पार्क, उन्नाव की ट्रांस गंगा सिटी, गोरखपुर का प्लास्टिक एवं गारमेंट पार्क, ललितपुर का फार्मा पार्क, कन्नौज का इत्र पार्क और नोएडा का मेडिकल डिवाइस पार्क—क्षेत्रीय विशेषताओं के अनुरूप विकास को गति देती हैं। यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में फिल्म सिटी, टॉय पार्क, अपैरल पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और लॉजिस्टिक हब, तथा डिफेंस कॉरिडोर के 6 नोड (झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, कानपुर) उच्च-प्रौद्योगिकी और रणनीतिक उद्योगों के विकास को नई दिशा देते हैं। सिद्धि: समग्र और समावेशी विकास से 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर उत्तर प्रदेश की यह यात्रा स्पष्ट کرتی है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर केवल भौतिक संरचना नहीं, बल्कि विकास का वह माध्यम है जो समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र को जोड़ता है。 कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी-ग्रामीण संतुलन और औद्योगिक विकास—इन सभी का समन्वय एक ऐसे विकास मॉडल को जन्म देता है, जिसमें समग्रता और समावेशिता दोनों सुनिश्चित हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल क्षमता, लागत दक्षता और सुशासन का यह संगम उत्तर प्रदेश को न केवल निवेश के लिए आकर्षक बनाता है, बल्कि इसे एक उच्च-विकास अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करता है। यही “संकल्प से सिद्धि” की वह यात्रा है, जिसने उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर दृढ़ता और गति के साथ अग्रसर किया है。 उत्तर प्रदेश आज इंफ्रास्ट्रक्चर समृद्ध प्रदेश बना है। चाहे एक्सप्रेस वे हो चाहे एयरपोर्ट्स हों चाहे मेडिकल कॉलेज हों, चाहे हाईवे हों हर तरह से योगी सरकार ने आम जनता की सुविधा के लिए कार्य किया है। बुंदेलखंड से लेकर गोरखपुर तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक उत्तर प्रदेश को विकास की डोर में बांधने का काम योगी सरकार ने किया है
456
comment0
Report
Mar 20, 2026 09:36:20
Moradabad, Uttar Pradesh:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई जुमा अलविदा की नमाज़...अमनो आमान के लिए उठे हजारो हाथ...भारी बारिश के बीच मुरादाबाद में मुस्तैदी से सुरक्षा में जुटे रहे पुलिसकर्मी... ​मुरादाबाद में आज रमजान के आखिरी जुमे यानी 'अलविदा जुमे' की नमाज भारी बारिश के बीच पूरी अकीदत और शांति के साथ संपन्न हुई,शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी गयी,खराब मौसम के बावजूद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, बारिश से बचाव करते हुए पुलिसकर्मी सड़कों पर डटे रहे और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा,श्रद्धालुओं के उत्साह और प्रशासन की सक्रियता से बरसात के बीच भी सभी धार्मिक रीति-रिवाज सकुशल पूरे हुए... मुरादाबाद के जामा मस्जिद में अलविदा जुम्मा की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। रमज़ान के पवित्र महीने के आखिरी जुमे पर सुबह से ही रोज़ेदारों की भारी भीड़ मस्जिद में उमड़ पड़ी थी। आज देशभर में अलविदा जुम्मा की नमाज़ अदा की गई, जिसके बाद अब सभी की निगाहें कल मनाए जाने वाले ईद-उल-फ़ितर के त्योहार पर टिकी हैं। पूरे एक महीने तक रोज़ा रखने के बाद मुस्लिम समुदाय कल ईद की नमाज़ अदा करेगा। नमाज़ के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए दुआएं मांगीं। यह रमज़ान के पवित्र महीने का अंतिम शुक्रवार था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, एसएसपी व पुलिस अधीक्षक नगर समेत कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और लगातार स्थिति का जायज़ा लेते रहे।
454
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 20, 2026 09:35:46
Dhanbad, Jharkhand:गर्मी में हर बार की तरह धनबाद वासियों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारियां की है। बड़े-बड़े पाइपलाइन की मरम्मत जारी है। शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने क्यूआर कोड भी जारी किया है। शिकायत मिलने पर 72 घंटे के अंदर निराकरण किया जा रहा है। धनबाद वासियों को इस गर्मी में पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा. पेयजल संकट से निपटने के लिए बड़े-बड़े पाइपलाइन की मरम्मत जारी है। प्रशासन ने पेयजल समस्या का निराकरण करने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है। जिसमे धनबाद जल सेवा नामक वेबसाइट की शुरुआत की, जिसके माध्यम से लोग पानी से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे. इस सुविधा के तहत लोग वेबसाइट पर जाकर अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं. शिकायत मिलने पर 72 घंटे के अंदर निराकरण किया जा रहा है। अब तक 1000 से अधिक चापानल की मरम्मत हुई है। मरम्मत के लिए 20 से अधिक टीम गाड़ियों में घूम रही है। उपायुक्त ने जारी क्यूआर कोड से पेयजल की फर्जी शिकायत नहीं करने की अपील लोगों से की है. उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में टैंकर से भी पानी की सप्लाई की जाएगी। आदित्य रंजन, उपायुक्त (काला सूट में ) उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि पेयजल संकट के लॉन्ग टर्म सोल्यूशन में भले ही समय लग सकता है पर जो छोटी छोटी समस्याएं है कही चापा नल की मरम्मती का कार्य है पाईप लीकेज की समस्या है उसे तत्काल मरम्मत करा दिया जायेगा. पिछले दिनों नगर आयुक्त ने भी गर्मी को देखते हुए पदाधिकारियों के साथ पेयजल पर महत्वपूर्ण बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. आशीष गंगवार, नगर आयुक्त ( शर्ट में ) जिला प्रशासन पेयजल संकट से निपटने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों मुखिया वार्ड पार्षदों से भी सहायता की अपील की है. चुनाव के बाद धनबाद से लेकर चिरकुण्डा तक शहर की सरकार बन चुकी है और धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने भी पेयजल समस्या का समाधान करना प्राथमिकता में लिया है. बहरहाल जिला प्रशासन की मुकम्मबल तैयारी और शहर की सरकार के बन जाने के बाद धनबाद वासियों में काफ़ी उम्मीदें हैं कि इस गर्मी उन्हें पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा.
488
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 20, 2026 09:35:10
494
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Mar 20, 2026 09:35:00
Balrampur, Uttar Pradesh:देवीपाटन दर्शन को जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, परिवारों में मचा कोहराम बलरामपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक गोंडा से चैत्र नवरात्रि में मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव निवासी 20 वर्षीय राधेश्याम यादव और करौंधिया गांव निवासी उसका दोस्त 21 वर्षीय चंदन यादव मोटरसाइकिल से बलरामपुर जा रहे थे। जैसे ही वे बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर दुल्हिनपुरवा के पास पहुंचे, उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन गोंडा से बलरामपुर के लिए रवाना हो गए और पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। राधेश्याम यादव अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। कुछ महीने पहले ही उसने दर्जीकुंआ चौराहे पर एक छोटा रिकॉर्डिंग स्टूडियो खोलकर परिवार का भरण-पोषण शुरू किया था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गोंडा देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों युवक बाइक से दर्शन करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। बलरामपुर पुलिस से समन्वय कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है。
425
comment0
Report
Advertisement
Back to top