डेंगू के बढ़ते मामलों पर वार्ड में फॉगिंग अभियान, पार्षद ने खुद चलाया फॉगिंग मशीन
डेंगू और बुखार के बढ़ते मरीजों को देखते हुए नगर निगम ने फॉगिंग मशीन से छिड़काव किया। वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह बेस ने खुद फॉगिंग मशीन चलाकर छिड़काव किया। उन्होंने बताया कि वार्ड में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं, इसलिए छिड़काव किया जा रहा है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। पार्षद ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य वार्डों में भी फॉगिंग की जाएगी। वहीं जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाकियू असली संगठन ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग, नहीं तो 9 नवम्बर को ताला बंदी की चेतावनी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा:किसान पंचायत में गन्ने का रेट 600 रुपए प्रति कुंतल करने की मांग बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग रखी है विभाग द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने पर तालाबंदी की चेतावनी भी दी गई Vo:- आपको बता दे अमरोहा के मंडी धनौरा ब्लॉक में भाकियू असली संगठन की एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें गाने का रेट ₹600 प्रति कुंतल करने की मांग की गई साथ ही जनपद में बढ़ते बंदरों के आतंक को लेकर वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांगे भी रखी गई , डीएपी और एनपी खाद जब पर्याप्त मात्रा में है तो किसानों को पूराना खाद ही पुराने रेट पर उपलब्ध कराया जाए और गंगा एक्सप्रेसवे में जा रही किसने की भूमि का चार गुना मुआवजे का रेट दिलाया जाए।
बाइट: डूंगर सिंह मंडल अध्यक्ष भाकियू असली
