Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Fatehabad125050

फतेहाबाद में बाढ़ की चेतावनी: प्रशासन ने की तैयारी, जानें क्या हैं प्रबंध!

Ajay Mehta
Jul 04, 2025 13:06:03
Fatehabad, Haryana
फतेहाबाद (हरियाणा)। एंकर रीड - घग्घर नदी में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया दौरा, कहा अभी स्थिति नियंत्रण में, चांदपुरा साईफन पर पानी का बहाव हुआ कम, बाढ़ से पूर्व प्रबंधों को लेकर डीसी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार, एहतियात पर सभी प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि किसी आपात स्थिति से निपटने में न हो देरी, 2023 में बाढ़ प्रभावित गांवों में नदी किनारे बांध बनाने एवं मिट्टी से भरे बैग बनाने का चल रहा है कार्य, अधिकारियों और विभागों को जारी किए गए निर्देश, टोहाना में एसडीएम ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द वायस - 2023 में बाढ़ की विभीषिका से जूझ चुका फतेहाबाद प्रशासन इस बार किसी भी प्रकार के रिस्क लेने के मूड में कतई नहीं है। घग्घर नदी में संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन बड़े पैमाने पर तैयारियों में जुट गया है। फतेहाबाद डीसी मनदीप कौर ने आज जिले के टोहाना और जाखल क्षेत्र का दौरा किया और यहां से बह रही घग्घर नदी पर बने चांदपुरा साईफन और घग्घर नदी का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना अनुमति के अपना स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि अभी बाढ़ की कोई संभावना नहीं है, कल तुलना में आज चांदपुरा साईफन पर पानी का लेवल कम हुआ है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा 2025 के मानसून सीजन में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, इसलिए प्रशासन संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। 2023 में आई बाढ़ से जो नुकसान हुआ, अगर इस बार भी बाढ़ आती है तो समय से पूर्व प्रबंध कर उस नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि नदी के किनारे बने तटबंधों को मजबूत करने और 2023 में बाढ़ प्रभावित हुए गांवों में बाढ़ से निपटने के लिए मिट्टी से भरे बैग तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे नदी क्षेत्र, तटबंधों के आसपास न जाएं और अनावश्यक गतिविधियां न करें। उन्होंने कहा कि चांदपुर और रंगाई जैसे क्षेत्र बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील हैं, जहां किसी भी समय जलप्रवाह तेज हो सकता है। ऐसी स्थिति में नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन सतर्क है और किसी भी आपात सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के एसडीएम के साथ समन्वय बनाए रखें और नियमित रूप से स्थिति की जानकारी साझा करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के अपने कार्यस्थल (स्टेशन) को नहीं छोड़ेगा। बाईट - मनदीप कौर, डीसी, फतेहाबाद
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement