Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

तखतपुर में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, प्रशासन में हड़कंप!

SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Jul 12, 2025 08:32:31
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ ने तखतपुर का औचक निरीक्षण किया, जिससे स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका सीएमओ को सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त हिदायत दी गई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि नागरिकों को सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर और बेहतर तरीके से मिलनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से इन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की। गौरतलब है कि तखतपुर की जर्जर सड़कों को लेकर पिछले दो दिनों से क्षेत्र में भारी आक्रोश और विरोध देखा जा रहा है। जिसके कारण यहां स्थानीय लोगों ने चक्का जाम भी किया था और केंद्रीय मंत्री की गाड़ी को भी रोक दिया था। इसी क्रम में कलेक्टर का यह निरीक्षण लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ ने बताया कि आज उनके जन्मदिन के अवसर पर कलेक्टर का आगमन उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर द्वारा तखतपुर नगर के विकास के लिए DMF मद से 40 लाख रुपए की घोषणा की गई है, जिसका उपयोग नगर में आधारभूत सुविधाओं के विकास में किया जाएगा। बाइट - संजय अग्रवाल कलेक्टर बिलासपुर बाइट - पूजा मक्कड़ नगरपालिका अध्यक्ष तखतपुर
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top